Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1107

फरीदाबाद में लगातार हो रहे है विकास कार्य।

जयप्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के नीमका गांव में दो करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और गांव विधायक राजेश नागर ने उद्घाटन कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र राज्य मंत्री ने कहां की कृषि बिलों का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट जो भी फैसला होगा। वह सब को मानना होगा वही केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को किसान ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। जो कि देश को शर्मसार करेगा।

वहीं केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग तो रात में सपने लेते हैं परंतु कांग्रेस दिन में सपने ले रही है वह ऐसे सपने देखते है जो कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि देश सब जानता है।


वही तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा बीजेपी सरकार में पूरे प्रदेश भर में चौमुखी विकास हो रहे हैं। साथ ही तिगांव विधानसभा में भी अपार विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसके लिए वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद करते हैं।।

मतदाता जागरूकता से ही लोकतंत्र की रक्षा संभव-भारतीय मतदाता संगठन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। भारतीय मतदाता संगठन ने अपने संस्थापना दिवस 15 जनवरी की पूर्व संध्या पर दुनिया के लोकतंत्र रक्षक यानी डेमोक्रेसी वारियर्स को एकजुट होने की अपील की है। भारतीय मतदाता संगठन ने तमाम मतदाता संगठनों, लोकतंत्र रक्षकों, प्रबुद्ध नागरिकों, कानून विशेषज्ञों को जोश के साथ मतदाता जागरूकता एवं क़ानूनी तरीके से दुनिया के लोकतंत्रों में भयंकर दरारों, विकृतियों, अलोकतंत्रीय प्रवृतियों, एकाधिकार प्रवृति एवं सत्ता संघर्ष, हिंसक घटनायें, परिवारवाद और अपराधीकरण को रोकने का आह्वान किया है। 

भारतीय मतदाता संगठन की ओर से कहा गया है कि सभी कार्यकर्ताओं  को सजग एवं सक्रिय होने की आवश्यकता है। अमेरिका में अभी जो कुछ धनबल, बाहुबल एवं हिंसा के माध्यम से शांतिपूर्वक सत्ता परिवर्तन को बाधित करने का काम हुआ, वह अत्यंत चिंता का विषय है। संगठन की ओर से आगे कहा कि दुनिया के दो बड़े देश रूस एवं चीन में तो जीवन पर्यन्त सत्ता में रहने के लगभग सफल प्रयास भी हो गए। भारत में भी परिवारवाद, राजनैतिक अपराधीकरण, सत्ता संघर्ष, धनबल और बाहुबल का व्यापक दुरूपयोग भी लोकतंत्र की गुणवत्ता के लिए घातक है। 

भारत को आने वाले समय में दुनिया में लोकतंत्र के प्रेरणादायक आदर्श स्थापित करने होंगे। अब दुनिया लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए भारत की तरफ देखेगी, न कि अमेरिका की तरफ। वास्तव में लोकतान्त्रिक विकास के अभियान यूएनओ,संयुक्त राष्ट्र संघ को चलाना चाहिए। इसी से विश्व में अहिंसा स्थापित होगी। इसलिए भारत के लोकतान्त्रिक रक्षक, शिक्षा विद्ध, विधि ज्ञाता प्रबुद्ध नागरिक, सरकार और राजदूत कूटनीतिज्ञ आगे आये। यह समय की पुकार है। भारत को इसका श्रेय मिल सके, यह भारत के चुनाव आयोग, मतदाताओं, सरकार, संसद एवं न्यायालयों की जिम्मेवारी है। आशा है भारत इसमें अवश्य पहल करेगा।

भारतीय मतदाता संगठन के मतदाता मित्र एवं लोकतंत्र रक्षक एवं संस्थापक रिखब चंद जैन, वर्तमान संगठन अध्यक्ष विपिन गुप्ता, अश्विनी उपाध्याय, रमाकांत गोस्वामी, राजेंद्र स्वामी, प्रमोद सैनी, ललित गर्ग, वेंकट गुप्ता, सत्यदेव चौधरी एवं पूरी टीम इस जिम्मेवारी के लिए तन मन, धन के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

दिल्ली -राजनीती छोड़कर निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए बकाया राशि दे दिल्ली सरकार व एमसीडी : चौ0 अनिल कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष 

-दिल्ली दर्पण टीवी 
नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली की अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों पर लगाया कि इन्होने कोविड महामारी के चलते कोविड वैक्सीनेशन के कार्य शुरु होने तक दोनो दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के प्रति कभी गंभीरता नही दिखाई। जहां एक ओर अरविन्द सरकार ने निगमों को दिल्ली सरकार की ओर पांचवे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार दी जाने वाली बकाया राशि को रोक रखा है, वही भाजपा शासित निगमों ने भी महामारी के दौरान कोरोना योद्धा की तरह काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन न देकर उस राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया, जिसके कारण मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्लीवासियों को कोरोना से राहत देने के लिए 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन के प्रथम चरण का काम शुरु होने वाला है, जिसमें लगभग 20,000 निगम कर्मचारियों के शामिल करने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण पिछले एक सप्ताह से निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है और सड़कों पर कूड़े के ढेर पड़े हैं और आक्रोषित सफाई कर्मचारियों ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश के घर के बाहर ही कूड़ा फेंका।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में 1000 वेक्सिन केंद्र बनाए जाने के लिए निगम कर्मचारियों को भी अन्य कोरोना योद्धा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करने की जरूरत है परंतु आम आदमी पार्टी और भाजपा संक्रमण से लड़ने की जगह गंदी राजनीति कर रही है। कोरोना महामारी से अभी 11000 के लगभग लोग शहीद हुए हैं फिर भी इन्हें दिल्ली की जगह राजनीति की पड़ी है जबकि लाखों वैज्ञानिकों ने मेहनत करके वैक्सीन तैयार होने के पश्चात अमल में आने की स्थिति पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आरोप प्रत्यारोप की राजनीतिक का शिकार हो रही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों की प्रशासनिक विफलताओं के कारण सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से  कोविड वेक्सिनेशन का काम प्रभावित हो सकता है।

चौ अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में निगम के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर गए परंतु भाजपा और  आम आदमी पार्टी ने इनकी समस्याओं का निवारण करने की बजाए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करके केवल नूरा कुश्ती करते रहे। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, शिक्षक, नर्स, सफाई कर्मचारी सहित तमाम कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अरविन्द सरकार से राजनीति छोड़कर दिल्लीवासियों के हित में पांचवे वित्त आयोग के अनुसार बकाया लगभग 7000 करोड़ रुपये की राशि जारी करें।

आजादपुर- मंडी में आढ़तियों का झगड़ा, क्या ये आरोप सही है ? 

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। एशिया के सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आज़ाद पुर मंडी में ये हो क्या रहा है।सोमवार को हुई एक घटना के बाद मंडी के कर्मचारियों से लेकर कारोबारियों तक में यही चर्चा है। मंडी के एक कारोबारी कन्हैया चौधरी ने आरोप लगाया की उसके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट हुई है। मारपीट भी ऐसी की यकीन कर पाना मुश्किल है की मंडी में क्या ऐसी भी गुंडागर्दी और बदमाशी हो सकती है। घटना डी-438 राहुल ब्रदर्स के तहखाने में हुई है।

जिस जगह यह घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। ये कैमरे चालू है या नहीं इसकी जानकारी अभी न तो पुलिस दे रही है और न ही डी-438 के मालिक लेकिन वे कन्हैया के आरोपों को सिरे नकार रहे है। उनका कहना है की उन्हें कन्हैया से 25 -30 हज़ार रुपये लेने है और वह इसे कई साल से टाल रहा है। इसी बात को लेकर कुछ बहस और गर्मा-गर्मी हुई थी।

महेंद्र पार्क थाना पुलिस बुधवार देर रात तक मामले की जाँच करती रही। जांच और पूछताछ के बाद कन्हैया चौधरी की शिकायत पर धारा 506 , 342 ,323,34 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। कन्हैया जो आरोप लगा रहा है। उस पर अभी कोई सबूत पुलिस को नहीं मिले है। इन सब आरोपों का राज राहुल ब्रदर्स में लगे सीसीटीवी खोल सकतें है। लेकिन वह अभी सामने नहीं आये है।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़े चार आरोपी

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच ने चार वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से दो बाइक और एक अवैध असला भी बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर और खुलासे के लिए पूछताछ कर रही है ।

पुलीस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप की माने तो पुलिस वाहन चोरों को धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। जिसके चलते इन चारों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने पकड़ने में सफलता हासिल की एसीपी आदर्शदीप के मुताबिक चारो आरोपी मेवात जिले के रहने वाले जिनसे दिल्ली से चोरी की दो बाइके और एक असलाह बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से और घटनाओं के खुलासे के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।