Monday, May 4, 2026
spot_img
Home Blog Page 1115

दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में लगाई गई एक्स-रे मशीनें

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए मोती नगर विधानसभा के संकल्प के साथ आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल द्वारा एक्सरे मशीन का उद्घाटन फीता काट कर  किया गया।

उद्घाटन में अस्पताल के सभी डॉक्टरो के साथ-साथ सभी कर्मचारी भी मौजूद थे।अत्याधुनिक मशीन द्वारा मरीजों का एक्सरे संभव हो पायेगा। इसके लगा जाने से मरीजों को अब कही और जाने की जरुरत नहीं है। इस मशीन को पोर्टेबल तरीके से मरीजों के रूम में ले जाकर उनका एक्सरे किया जा सकता है। जिससे गंभीर मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा।

विधायक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि,  लोगों के प्राथमिक उपचार के लिए दिल्ली के हर दो किलोमीटर पर मोहल्ला क्लीनिक का खोल कर लोगों को स्वास्थ्य  सेवाएं उपलब्ध करा कर हेल्थ सेक्टर को मजबूत किया है। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सुविधाओं के लिए कही और ना जाना पड़े।

मैं आशा करता हुए की इस मशीन के लगा जाने से आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ ले सकेंगे। इस कोरोना महामारी में जहाँ कोरोना के केस काफी हद तक कंट्रोल में हैं वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार विकास के क्षेत्र में काफी तेजी से कार्य कर रही है। वही दूसरी तरफ अस्पताल के प्रांगण में पश्चिमी दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल आचार्य श्री भिक्षु बनने जा रहा है। और इसका निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। कुछ माह में जल्द ही इसको जनता की सेवा के लिए सुपर्द कर दिया जायेगा। उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोरोना को मात देगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड

काव्या बजाज, संवाददाता

दिल्ली।। कोरोना ने देश ही नहीं दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। इसने दुनिया के तमाम बाजारों पर काफी गहरा प्रभाव डाला है। जिससे सभी बाजार अभी तक मंदी के दौर से गुज़र रहे है। लेकिन अब कोरोना महामारी के लगभग एक साल के बाद अच्छी खबर सामने आ रही है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 3 जनवरी 2021 को कोवैक्सीन और कोविशील्ड को अपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है।

डॉ वीजी सोमानी का कहना है कि इन वैक्सीन के आकड़ों पर नज़र रखने के बाद ही इस वैक्सीन को अनुमती दी गई है। इसलिए यह वैक्सीन लोगों के लिए सुरक्षित है। वैक्सीन पर कई तरह की सवाल भी उठाए गए है जिस पर उन्होंने प्रेस कॉनफ्रैंस में कहा कि अगर वैक्सीन लोगों के लिए खतरनाक होती तो कभी इसे मंजूरी दी ही नहीं जाती।

नए साल पर लोगों को यह तोहफा मिला है जिससे लोगों को एक आशा की किरण नज़र आने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को बधाई देते हुए लोगों के बीच कोरोना मुक्त भारत की उम्मीद जगाई है।

आपको बता दें कि पुणे में तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन, सीरम इंसटीटयूट ऑफ इंडिया ने बनाई है। और वहीं कोवैक्सीन, भारत बायोटेक और आइ सी एम आर के द्वारा विकसित की गई है। अब आगे देखना यह होगा कि यह वैक्सीन कोरोना को मात देने के लिए कितनी असरदार साबित होती है।

पंजाब के बाद दिल्ली में भी जल्द खुलेंगे स्कूल

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। नए साल पर कोरोना वैक्सिन को मंजूरी मिलने के बाद सभी राज्य स्कूल खोलने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। सबसे पहले पंजाब सरकार ने 7 जनवरी से कक्षा पांचवी से लेकर 12वीं क्लास के स्टुडेंट्स के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है।

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बतया कि अभिभावकों की मांग पर राज्य सरकार ने सभी सरकारी, अर्धसरकारी  और निजी स्कूलों को सात जनवरी से खोलने का फैसला लिया है।
पंजाब के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि जब तक कोई टीका उपलब्ध नहीं होता तब तक स्कूल नहीं खोले जायेंगे। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार कोविड—19 के बाद की दुनिया में शिक्षा विषय पर 11 से 17 जनवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन आयोजित करेगी। स्कूलों को फिर से खोलने की हमारी भविष्य की रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि अग्रिम कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के बाद कोविड-19 टीका आम लोगों के लिए कितना जल्दी उपलब्ध हो पाता है।


माना जा रहा हे कि अगले 2 हफ्तों में टीकाकरण का अभियान देश में शुरु हो जायेगा, जिसे देखते हुए गुजरात सरकार ने भी स्कूल और कॉलेजो को जल्द खोलने का फैसला सुना दिया है। गुजरात सरकार नें कहा कि कोरोना को देखते हुए सभी गाइंडलाइस का पालन करके 11 जनवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिये जायेंगे। अब देखना यह होगा की दिल्ली में कब स्कूल खोले जाते है।

ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। राजधानी के सिंघु बॉर्डर पर नए कृषि कानून को हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए किसानों ने 7 जनवरी को ट्रेक्टर रैली निकाल कर 26 जनवरी को घोषित ट्रैक्टर मार्च का रिहर्सल किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर सिंघु बॉर्डर से पेरिफेरल की तरफ निकले, जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों को मनवाने को लेकर नारेबाजी की।


आंदोलनकारी किसानों ने सभी बॉर्डर से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर निकलने की योजना बनाई थी। इस रैली को 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर मार्च की तैयारी बताया गया है। साथ ही इसे किसानों का शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसी शक्ति प्रदर्शन के जरिए किसान सरकार को यह दिखा रहे हैं कि वे जब काफी बड़ी संख्या में एकजुट होकर राजधानी दिल्ली की सड़कों पर निकलेंगे, तब उससे दिल्ली की व्यवस्था अस्त-व्यस्त भी हो सकती है।


किसानों ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान सिंघु बॉर्डर से पेरिफेरल होते हुए टिकरी बॉर्डर की तरफ निकले। ऐसा कर उन्होंने एक तरह से सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को मान ले, वरना 26 तारीख को इसी तरीके का ट्रैक्टर जुलूस दिल्ली की सड़कों पर भी देखने को मिलेगा।

किसानों ने यह भी ऐलान किया है कि आने वाली 26 तारीख को किसान इसी तरीके से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए लाल किले पहुंचेंगे और वहां झंडा फहराएंगे।

2,500 मोहल्ला सभाओं में 2,500 करोड़ के कथित घोटाले पर चर्चा शुरू

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

बाहरी जिला, दिल्ली।। वीरवार को आम आदमी पार्टी द्वारा पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा  निगम में शासित भाजपा सरकार द्वारा 2500 करोड़ के घोटाले के बारे में जनता को अवगत कराने हेतु MCD में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया, जिसमे बाहरी जिले में भी कई मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया।

बाहरी जिले के भाग्य विहार से शुरुआत हुई जिसमे आप कार्यकर्ताओ ने सभा में 2500 करोड़ के घोटाले के साथ 1,400 करोड़ रुपये का गृह कर घोटाला, गऊ माता के चारे में किया गया 18 करोड़ रुपये का घोटाला हो या फिर कूड़े के पहाड़ों की सफाई के नाम पर किराये पर ली गई मशीनों में 180 करोड़ रुपये का घोटाला भी शामिल था।

भ्र्ष्टाचार को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे है भाजपा कहती है की दिल्ली सरकार एमसीडी के 13000  करोड़ रूपये नहीं दे रही है तो आम आदमी पार्टी भाजपा पर आरोप लगाती है की 2500  करोड़ का घोटाला भाजपा शाषित एमसीडी ने किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप नगर निगमों में भाजपा के 15 वर्ष के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता तक ले जाने के लिए 2,500 मोहल्ला सभाएं आयोजित करेगी। आम आदमी पार्टी की ये मोहल्ला सभाएं सात से 15 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं में आमंत्रित की गई दिल्ली की जनता से भाजपा के नगर निगमों में किए गए भ्रष्टाचार पर संवाद कर उनसे राय ली जाएगी।

इसके लिए 600 वक्ताओं को चयनित करके उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। ये वक्ता मोहल्ला सभाओं में लोगों से चर्चा कर उनसे विस्तृत फीडबैक लेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, संगठन मंत्री और वार्ड प्रभारी भी मोहल्ला सभाओं में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त करके पार्टी कार्यालय में रिपोर्ट देंगे।

पाठक ने कहा कि पिछले कई दिनों से आप तथ्यों के साथ भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। इसमें उत्तरी नगर निगम में हुआ 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला सबसे बड़ा है। मोहल्ला सभा में यह मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके अलावा 1,400 करोड़ रुपये का गृह कर घोटाला, गऊ माता के चारे में किया गया 18 करोड़ रुपये का घोटाला हो या फिर कूड़े के पहाड़ों की सफाई के नाम पर किराये पर ली गई मशीनों में 180 करोड़ रुपये का घोटाला भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी दिल्ली के एक-एक व्यक्ति के साथ संवाद कर भाजपा शासित नगर निगमों के भ्रष्टाचारों की जानकारी घर-घर पहुंचाएगी।