Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1116

13000 करोड़ की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा का घर घर अभियान

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली सरकार को घेरने के लिए दिल्ली भाजपा अब घर घर जाने की तयारी में है , दिल्ली भाजपा 13000  करोड़ की मांग को लेकर दिल्ली के हर घर में जाकर जनता को बताएंगे की दिल्ली सरकार एमसीडी का 13000  करोड़ नहीं दे रही है। जिसकी वजह से एमसीडी विकास कार्य नहीं कर पा रही है। और कर्मचारियो को तनख्वा नहीं दे पा रही है।

इससे पहले दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी कई दिनों तक धरना किया था, फिर उपवास भी किया लेकिन समाधान कुछ नहीं निकला , दिल्ली सरकार एमसीडी पर ही 2500 करोड़ के भर्ष्टाचार का आरोप लगा रही है।


दिल्ली भाजपा अब 13000  करोड़ को लेकर घर घर तक जाने का प्लान बना रही है जिसके लिए बाहरी जिले के किराड़ी में बजरंग शुक्ला की अध्यक्षता में संगठन बैठक की गयी , जिसमे आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को समझाया की 13000  करोड़ की मांग को दिल्ली के हर एक व्यक्ति तक कैसे लेकर जाना है।


आदेश गुप्ता ने कहा की दिल्ली सरकार ने 65 हजार करोड़ रूपए का बजट होने के बावजूद भी तीनों नगर निगमों का 13 हजार करोड़ रुपए बकाया फंड जारी नहीं किया है, जिसके कारण नगर निगम कर्मियों का वेतन प्रभावित हो रहा है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह देख कर बहुत तकलीफ होती है कि जो शिक्षक देश के भविष्य को तैयार करते हैं वह वेतन रुकने के कारण परेशान हैं। हमें उम्मीद थी कि निगम कर्मियों की तकलीफों को देखते हुए दिल्ली सरकार संवेदनशील होकर नगर निगमों का फंड जारी करेगी ताकि निगमकर्मियों को वेतन दिया जा सके।

कोरोना संकट के समय नगर निगम के डॉक्टर, नर्स, स्वास्थकर्मी, शिक्षक ने अपने स्वास्थ की परवाह किए बगैर फ्रंट लाइन वॉरियर के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विधयाकों के वेतन पर रोक नहीं लगाई है लेकिन शिक्षकों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के वेतन को रोक दिया।


बजरंग शुक्ला ने कहा की बाहरी जिले का विकास थम गया है जिसका मुख्य कारण है 13000 करोड़ का न मिलना अगर दिल्ली सरकार यह पैसा एमसीडी को दे देती है जो जरूर विकास दोबार से सुचारु हो सकेगा।बजरंग शुक्ला ने चांदनी चौक में तोड़े गए हनुमान मंदिर पर भी कहा की चांदनी चौक पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट दिल्ली सरकार का है, ऐसे में वह शुरू से चाहती थी कि यह मंदिर यहां से हट जाए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तो ये भी मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक की सौंदर्यीकरण योजना के डिजाइन में बदलाव कर हनुमान मंदिर को पुन: स्थापित करने की व्यवस्था करें। भाजपा उपराज्यपाल अनिल बैजल से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगी।

क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तांडव मचा पाएगी सैफ अली खान की तांडव ?

नेहा राठौर, संवाददाता  

नई दिल्ली।। ओटीटी प्लेटफॉर्म हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। आगामी 15 जनवरी को सैफ अली खान की वेब सीरिज तांडव अमेज़न प्राइम पर अपना कमाल दिखाने वाली है। अमेज़न प्राइम के दर्शकों को इस सीरिज का बेसब्री से इंतजार है।

सैफ अली खान इस बार एक नए अंदाज में नजर आएंगे। इस वेब सीरिज में सैफ लीड रोल में दिखेंगे। तांडव अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इस सीरीज में सभी किरदार राजनीति से जुड़े हुए दिखाए गए हैं। वेब सीरीज में डिम्पल कपाड़िया, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, सैफ अली खान सब साथ नजर आएंगे। 


इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई वेब सीरिज देखने को मिलेंगी। अगर आप वेब सीरिज के दीवाने हैं तो यह साल आप के लिए मजेदार होने वाला है। तांडव का ट्रेलर और टिजर दोनों पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सीरिज कमाल कर दिखने वाली है।

तांडव अमेज़न प्राइम पर इस साल की पहली वेब सीरिज है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सैफ करियर की पहली वेब सीरिज है। जिसमें यह जानना बहुत दिलचस्प होगा की सैफ विलेन हैं या हीरो। इस सीरिज में और भी कई किरदार हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार नज़र आने वाले है? अब देखना ये है कि तांडव अमेज़न प्राइम के दर्शकों के दिल में जगह बना पाती है या नहीं।   

फरीदाबाद में मकान और दुकान में लगी आग, एक की मौत

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता 

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद में देर रात एनआईटी फरीदाबाद के एक नंबर सी ब्लॉक में एक मकान और उसके नीचे बनी कंबल की दुकान में भीषण आग लग गई ।बता दें कि आग इतनी भीषण थी की आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 80 से 90 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मकान और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

वहीं इस आग में फसी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

बता दें की आग इतनी भीषण थी कि देर रात लगी आग पर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की लगभग 80 से 90 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

गौरतलब है कि आग लगने के बाद घर के सभी सदस्य अपनी अपनी जान बचाकर भाग निकले लेकिन घर में रह रही एक 70 वर्षीय महिला को बाहर नहीं निकाला जा सका जिसके चलते वह आग में गिर गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

बंद होने वाला है whatsapp ?

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। अगर आप whatsapp user है तो ये खबर आप ही के लिए है। दरसल, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला एप  Whatsapp इस साल कुछ नए फिचर लेकर आया है। इस बार Whatsappअपनी एक नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आ रहा है।

हर युज़र को इसे एक्सेप्ट करना ही होगा, अगर ऐसा नहीं करते है तो आपको इस एप को डिलीट करना पड़ेगा। फिलहाल, इसमें NOT NOW  का ऑपशन आ रहा है, लेकिन अगर 8 जनवरी तक इसे एक्सेप्ट नहीं करते है तो एप को डिलीट करना पड़ सकता है।

Whatsapp यूजर्स को ऐप की नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी को जल्द ही एग्री करना होगा। माना जा रहा है कि अगर युज़र इस प्राइवेसी पॉलिसी से एग्री नहीं होंगे तो युज़र WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। WABetaInfo की मानें तो WhatsApp 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है। अगर WhatsApp यूज़र इससे एग्री नहीं होते हैं तो वे WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

नई पॉलिसी के तहत whatsapp में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन होगा। हालांकि WhatsApp का डेटा पहले भी फेसबुक के साथ साझा हो रहा था, लेकिन अब फेसबुक के साथ WhatsApp और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन पहले से ज्यादा होगा।

ट्रैफिक पुलिस के भेष में बदमाश महिला डॉक्टर के हीरे जड़े कंगन लेकर भागे

0

नेहा राठौर,संवाददाता

नोएडा। मंगलवार को नोएडा सेक्टर 20 के थाने से एक ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला डॉक्टर को दो नोएडा ट्रैफिक पुलिस के भेष में बदमाशों ने ठग लिया। बदमाशों ने महिला से हीरे जड़े कंगन लेकर नकली कंगन पकड़ा दिए। पता लगने पर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।नोएडा सेक्टर 20 के पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार डॉक्टर मधु भाटिया को केब से जाते समय दो नोएडा ट्रैफिक पुलिस के भेष में दो बदमाशों ने उनकी केब रोकी और कहा कि आगे एक हत्या हुई है।

इसलिए उच्चाधिकारियों का आदेश है कि कोई भी महिला जेवर पहन कर जा रही हो तो उनके जेवर उतरवा कर लिफाफे में रखवा दिए जाए। ऐसा कहकर उन्होंने भाटिया के हीरे जड़े कंगन को ले लिया और लिफाफे में डाल दिया। बाद में महिला की नजरों से चुरा कर लिफाफा बदल दिया।उन्होंने महिला को दूर से दो आईडी दिखाई और महिला से कंगन ठग लिए। जब महिला ने लिफाफा खोलकर देखा तो कंगन नकली थे। जब कैब ड्राइवर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वो उसे धक्का मारकर भाग गए।थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे तथा सर्विलांस विधि की सहायता से पुलिस मामले की जांच जारी है।