Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1117

श्मशान घाट का दोषी ठेकेदार अजय त्यागी पकड़ा गया

मुरादनगर। 4 दिसंबर की रात्रि को थाना मुरादनगर व निवाड़ी पुलिस द्वारा उखलारसी मे शमशान घाट की छत गिरने की ह्दय विदारक घटना के संबंध में वांछित ठेकेदार व 25000 का इनामी अभियुक्त अजय त्यागी पुत्र सतवीर त्यागी निवासी मोरटा को सटेडी नहर पुल, मुज़फ्फरनगर से थाना मुरादनगर व निबड़ी की टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोप दिल्ली होते हुए अन्यत्र भागने  के लिए लोकल वाहनों की मदद लेने की कोशिश कर रहा था।अजय त्यागी थाना मुरादनगर के मुकदमा अपराध संख्या 06.21 धारा 304, 337, 338, 409, 427 आईपीसी मे वांछित था, जो घटना के बाद से ही अपने आप को छुपाते हुए विभिन्न डग्गामार वाहनों का प्रयोग करते हुए हापुड़ मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा था।

यहां आज यह लोकल वाहनों का प्रयोग करते हुए दिल्ली जाकर अन्यत्र जगह भागने की फिराक में था।थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतर्गत गठित टीमों द्वारा चारों नामजद अभियुक्तों को दुखद हादसे के 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों में सुपरवाइजर, अवर अभियंता, ठेकेदार व अधिशासी अधिकारी शामिल हैं।मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने, रेस्क्यू के कार्यों एवं कानून व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी डटे रहे।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामित चार अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं, चौथे फरार आरोपी अजय त्यागी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर एसएसपी द्वारा 25000 रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा के नेतृत्व में टीमों द्वारा प्रमुख संभावित स्थानों पर दिन भर ताबड़तोड़ दबिश, तलाश  के आधार तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार अभियुक्त अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गौरतलब है कि एसएसपी व अन्य पुलिस बल द्वारा पूरे दिन की मुश्किल कानून व्यवस्था के हालातों एवं राहत कार्यों के बीच एसएसपी के निर्देशन में उपरोक्त कार्यवाही तीव्र गति से की गई।एसएसपी द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मौके से फरार हुए कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

गुरुग्राम। क्राइम ब्रांच ने मौके से फरार हुए दो कुख्यात बदमाशों को किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुठभेड़ के बाद पफरार हो गए थे। दोनों गिरफ्तार बदमाशों के पास 4 ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

क्राइम यूनिट सेक्टर 39 ने राजस्थान के रहने वाले अमित गोदारा उर्फ़ शामा और रोहतक के रहने वाले श्री भगवान को रोहतक हिसार बाईपास से किया गिरफ्तार है।पुलिस के अनसार चारों गिरफ्तार बदमाश पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर बाबा के टच में थे और जल्द ही पंजाब और महाराष्ट्र इलाकों में   हत्या की वारदातों को अंजाम देना चाहते थे।

एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने दर्जन भर गाड़ी लूट और पानीपत में हुई हत्या की वारदातों का खुलासा किया है।मालूम हो कि  कल अल सुबह हुए एनकाउंटर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई करीब 65 राउंड फायरिंग के 2 बदमाशों संदीप और सुनील को मौके से गिरफ्तार किया था जबकि राहुल बराड़,अमित और श्री भगवान मौके से फरार हो गए थे।

फरीदाबाद में टोल प्लाजा पर खड़े टोल कलेक्टर के साथ हुआ हादसा

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए तस्वीरें फरीदाबाद की सोहना रोड स्थित पाखल टोल प्लाजा की है जहां रोज की तरह ही एक टोल कलेक्टर अपने बूथ में बैठकर आने जाने वाले वाहनों के टोल की वसूली कर रहा था उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा हादसा होने वाला है।

जी हां जहां 2021 की पहली रात लोग नए साल के आगमन की खुशी मना रहे थे तो वही टोल पर काम करने वाले टोल कलेक्टर की जान पर बला आ गई थी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह एक ट्रक पाखल टोल प्लाजा से गुजर रहा है। बता दें कि ट्रक चालक ने बकायदा टोल कटवाया और जब अपना ट्रक लेकर आगे चला तो उसने पीछे से टोल बूथ में टक्कर मार दी जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते है।

तस्वीरें साफ-साफ बता रही हैं कि किस तरह इस टोल कलेक्टर की जान बाल बाल बची अन्यथा इस हादसे में इसकी जान भी जा सकती थी। तस्वीरें पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद टोल कर्मियों ने उसका पीछा कर एनआईटी फरीदाबाद के तीन नंबर इलाके से उसे पकड़ लिया टोल के मैनेजर की माने तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उनके मुताबिक इस हादसे में टोल बूथ टूट जाने और अन्य समान टूट जाने के चलते उन्हें 800000 लाख रुपए का नुकसान हुआ है वही टोल कलेक्टर को भी काफी गंभीर चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है।

फरीदाबाद में अब भी सक्रिय है गौ तस्कर गैंग

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। गो तस्करी रोकने के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार ने भले ही नए कानून में गो हत्या के लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया है। लेकिन हरियाणा में गौ कशी करने वालो में इसका कोई भय दिखाई नहीं दे रहा।

ताजा मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहाँ गायों को पिकअप गाड़ी में चुरा कर भाग रहे गौ तस्करों के पीछा करने पर गौ तस्करों ने गौ रक्षकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी और गौ रक्षकों की जान बच गई ।

तस्करों के पीछा कर रहे गौ रक्षक दल की तरफ से अशोक बाबा के मुताबिक वह कल देर रात हर रोज की तरह डबुआ मंडी में गायों को गुड़ खिलाने और ठंड में ठिठुर रही गायों पर कम्बल डालने के लिए पहुंचे थे की तभी उन्होंने देखा कि कुछ गौ तस्कर एक पिकअप गाड़ी में गायों को ठूस ठूस कर भर रहे थे। जिन्हें उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

लेकिन वह बच गए जिसके बाद गौ तस्कर गाय से भरी पिकअप गाड़ी को लेकर भागने लगे जिसका उन्होंने अपनी टीम के साथ पीछा किया तो उनकी गाड़ी का टायर एक सरिए से लग कर फट गया लेकिन तस्कर रुके नहीं और उन्हें रोकने के लिए अपनी गाड़ी से सभी गायों को सड़क पर फेंकते हुए गाड़ी को फरीदाबाद के अलग अलग इलाको से लेकर भागते हुए सिकरोना इलाके तक पहुंच गए।

इस दौरान उन्होंने इसकी सूचना डबुआ थाना को दी तो पुलिस अलर्ट हो गई और कुछ दूर जाने पर पुलिस टीम भी उनके साथ हो ली गौ तस्कर पुलिस टीम को अपने आता देख खाली पिकअप गाड़ी को सिकरौंना चौकी इलाके में छोड़ कर भागने में कामयाब रहे।अशोक बाबा की माने तो पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर गौ तस्करों की धर पकड़ के लिए टीम बना कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बारिश के पानी से बदहाल दिल्ली के मेट्रो स्टेशन

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली ।। जहाँ देश ने ड्राइवर लेस मेट्रो के जरिये विकास की तरफ एक कदम बढ़ाया है, वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों का बारिश के चलते बुरा हाल हो रहा है। दिल्ली के इंद्रोलोक, शाहदरा आदि मेट्रो स्टेशन की छतों से पानी टपक रहा है। पानी टपकने की वजह लगातार 2 दिन से हो रही बारिश है।

जब इस बारे में मेट्रो स्टेशन पर काम कर रहे सुरक्षा कर्मियों से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि पानी सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि आने वाले छह दिन तक टपकेगा, क्योंकि मेट्रो स्टेशन की छत की मरम्मत नहीं हुई है। जिस वजह से स्टेशन की छत पर पानी जमा हो जाता है और वही पानी कई दिनों तक बून्द-बून्द कर टपकता रहता है। पानी के लिए सुरक्षा कर्मियों ने जगह- जगह बाल्टियां लगा रखी है।

जब हमने उनसे पूछा की इसकी शिकायत क्यों नहीं की गई तो उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत की, पर कोई ठोस कदम नहीं लिए गए। अब हमें ही बाल्टी के जरीए पानी को रोकने का इंतज़ाम करना पड़ रहा। कुछ ऐसा ही हाल शाहदरा मेट्रो स्टेशन का भी है। यहां भी स्टेशन के हर पिलर से पानी टपक रहा है। पर शिकायत करने का कोई फायदा नहीं हुआ।