Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1120

फरीदाबाद में हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। सीसीटीवी में कैद और एक परिवार के तीन लोगों के झुलसने की यह तस्वीरें फरीदाबाद की गोंच्छी इलाके से सटी संजय कलोनी की है जहाँ खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आनन फानन में परिवार ने आग भुझाने का प्रयास किया और खाना बना रही महिला ने समझदारी दिखाते हुए गैस सिलेंडर को बंद कर दिया।

आग में झुलसी पीड़ित महिला की माने तो उन्होंने कल ही गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लिया था। और जैसे ही उन्होंने उसे लगा कर खाना बनाना शुरू किया कि तुरंत सिलेंडर में आग लग गई आग लगने के बाद घर मे अफरा तफरी का माहौल हो गए जिसे बुझाने के चक्कर मे वह उनकी बेटी और  बेटा बुरी तरह से झुलस गए।

इस हादसे में सबसे बड़ी बात यह रही कि महिला ने बहादुरी दिखाते हुए गैस सिलेंडर की नोब को बंद कर दिया और अपने झुलसते बेटे की आग को गीले कपड़े से बुझाने में।कामयाब रही अन्यथा यदि पूरे सिलेंडर की गैस जलती तो वह उसका बेटा ,बेटी और उसका पूरा घर जलकर स्वाहा हो सकता था और गैस एजेंसी की लापरवाही का खमयजा उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती।

किसानों ने दी मॉल बंद करने की चेतावनी

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। 4 जनवरी 2021 को सरकार और किसानों के बीच बैठक होने वाली है। लेकिन इस बैठक से पहले ही किसानों ने चेतावनी दी है और कहा है कि अगर कानून वापस नहीं लिए गए तो वह मॉल और पेट्रोलपंप को बंद कर देंगे। आपको बता दें कि पिछली बैठक में सरकार किसानों की कुछ मांगो पर राजी हो गई थी लेकिन कृषि कानून को निरस्त करने पर दोनों ही पक्षों में सहमती नहीं बन पाई। जिसके बाद 4 जनवरी को बैठक का फैसला लिया गया था।

किसान पिछले 38 दिन से आंदोलन कर रहे है। और लगातार अपनी मांगो पर डटे हुए है। जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।सरकार और किसानों के बीच 6 बार बातचीत हो चुकी है। और हर बार की तरह इस बार भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया। लेकिन इन सब बातों का आंदोलन कर रहे लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बावजूद आंदोलन दिन पर दिन विशाल रुप लेता जा रहा है।

एक तरफ किसानों का कहना है कि मोदी सरकार MSP के मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। अगर ऐसे ही चलता रहा और 4 जनवरी को होने वाली बैठक में समस्या का समाधान नहीं निकल पाया तो वह मॉल और पैट्रोलपंप बंद करने के लिए एक तारीख की घोषणा करेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंघ तोमर को उम्मीद है कि बैठक में समस्या का हल निकल सकता है। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास है कि समाधान किसानों के हित में ही निकलेगा। अब आगे देखना यह होगा कि समस्या का कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।    

महाराजा अग्रसेन पर बनेगा टीवी सीरियल, स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।।श्री अग्रसेन महाराज के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित टीवी धारावाहिक जय श्री अग्रसेन बनने की दिशा में आज एक कदम आगे बढ़ा दिया। इस टीवी सीरियल के लिए बने स्टूडियो का आज उद्घाटन हुआ। यह भी ऐलान किया गया कि इसकी शूटिंग 16 फरवरी से शुरू हो जाएगी

स्टूडियो के उद्घाटन के मौके पर अग्र विश्व टीवी से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता भी मौजूद थे। सभी ने 5 हज़ार साल पुराने दिव्य ग्रन्थ के दर्शन किये और उम्मीद जताई की महाभारत और रामायण की तर्ज पर यह सीरियल न केवल महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को समस्त समाज के सामने रखेगा बल्कि समाज में नयी चेतना का भी संचार करेगा।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के संत कहे जाने वाले महर्षि रामगोपाल बेदिल ने कहा कि आख़िरकार वह सपना सच होने की दिशा में बढ़ ही गया जो उन्होंने 30 साल पहले देखा था। सपना है महाराजा श्री अग्रसेन के जीवन और उनके सिद्धांतों पर आधारत टीवी सीरियल का निर्माण करना।

रोहिणी में अब वह स्टूडियो भी  बनकर तैयार है जहाँ बहुप्रतीक्षित टीवी सीरियल का निर्माण होगा।करीब 2000 गज में बने इस स्टूडियो का उद्धघाटन दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में हुआ।

मुंडका अंडरपास बना मौत का कुआं , नहीं निकलता कोई समाधान

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

बाहरी जिला, दिल्ली।। 2020 कोरोना काल के लिए हमेशा याद रहेगा, इसके साथ ही साल 2020 को एमसीडी की लापरवाही के लिए भी याद रखा जायेगा। भाजपा शासित एमसीडी के कई बड़े घोटाले इस साल आम आदमी पार्टी सामने लेकर आयी, चाहे वो जूता घोटाला हो, सैलरी घोटाला या फिर 25000 करोड़ का घोटाला, हालांकि इन सब घोटालो को भाजपा एक राजनीती के अलावा कुछ नहीं बताती।

कई सालो से मुंडका अंडरपास को लेकर भी शिकायतें आती रही है लेकिन कई बार वर्क आर्डर होने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला, जिसके चलते सामाजिक कार्यकर्ता  मोहित कुमार ने  जिला अधिकारी को लिखित में ज्ञापन सौंपा उसके बाद मुंडका अंडरपास में बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मोहित कुमार ने बताया की  2013 से 2021 आ चूका है। अंडरपास में हमेशा नीचे से पानी निकलता रहता है। दीवारों में से पानी निकलता रहता है और यहां पर आए दिन दुर्घटना हो रही है। एमसीडी सुन ही नहीं रही है। मैंने आरटीआई के माध्यम से वर्क आर्डर निकलवाए सवा करोड़ रुपए खर्च किए गए उसके बावजूद भी पानी निकल रहा है फिर से वर्क आर्डर होते हैं 2017 से 2020 के बीच में वाटर प्रूफिंग एवं रोड की मरम्मत के लिए एमसीडी खर्च करती है।

उसके बावजूद भी कोई सड़क नहीं बनती कोई वाटर प्रूफिंग नहीं होती,  डेढ़ लाख वाहन यहां से गुजरते हैं ऐसे ही चला रहा है ऊपर से ट्रेन निकलती है ऐसा लग रहा है गिरने वाला है। अपनी आवाज़ को एमसीडी अधिकारियो तक पहुंचने के लिए मोहित कुमार के साथ विजय मान लाकड़ा,  सूरज रणबीर डबास तरुण, नये साल वाले दिन अंडरपास पर बैठे और अपना विरोध जताया।


लेकिन इन विरोध प्रर्दशन से अधिकारीयों तक कितनी आवाज पहुँचती है या फिर अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को कब राहत मिलती है इसका अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इस बात में कोई दौराहे नहीं है की लापरवाही की वजह से लाखो लोगों की जिंदगी पर जरूर सवाल उठता है।

रिश्तों का कारोबार -निष्काम नहीं है “अग्रवाल निष्काम सेवा केंद्र

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। अग्रवाल समाज में रिश्ते कराने में लगी संस्था “अग्रवाल निष्काम सेवा केंद्र ” की खबर  दिल्ली दर्पण टीवी पर पर चली तो ऐसे फ़ोन भी बड़ी संख्या में आये जिनमें कहा गया कि यह संस्था निष्काम सेवा नहीं कर रही है बल्कि रिश्तों का कारोबार करा रही है।

अग्रवाल समाज में रिश्ते करने का कारोबार में लगे लोगों और संस्थाओं की तरह यह भी कारोबारी ही कर रही है। हमारे दशार्को ने “दिल्ली दर्पण टीवी ‘ पर भी आरोप लगाया की वह ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा की संस्था सामाजिक काम कर रही है, ऑफिस चलने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ले जाती है।

देश के कई हिस्सों से हमें फ़ोन आये जिस पर हमें ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ऐसे फ़ोन नियमित रूप से आने लगे तो हमें भी लगा की हमें ऐसी दुकानदार का हिस्सा नहीं बनाना जहाँ समाज की बड़ी परेशानी को ही पैसा बनांने का जरिया बना दिया जाये। हमें बताया गया की “अग्रवाल निष्काम सेवा केंद्र “निशुल्क रूप से यह सामाजिक सेवा करती है। अभी हाल ही में संस्था ने 2000 बायो डाटा वाली पत्रिका का प्रकाशन किया जिसमें समाज के बड़े बड़े लोगों को बुलाया गया और पत्रिका का विमोचन भी किया।

इस समारोह में यह कहा गया कि यह संस्था निःशुल्क कार्य करती है और समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों को मंच देती है की वे अपने योग्य वर -वधु का चयन कर लें। इस व्यय में आने वाला खर्च विज्ञापन और दानी सज्जनों के सहयोग से पूरा किया जाता है। लेकिन हमें फ़ोन पर बताया जा रहा है कि संस्था 1200 रुपये ले रही है। इसमें डायरेक्टरी और वेबसाइट का चार्ज शामिल है।