Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1121

भारत में मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका, केंद्र सरकार ने की घोषणा

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। देश में आज से (2 जनवरी 2021) कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की शुरुआत हो गयी है। ड्राई रन की शुरुआत करने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन गुरुतेग बहादुर अस्पताल पहंचे। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के पंजीकरण के लिये तैयार की गयी विन एप का ब्यौरा लिया।

जिसके बाद डॉ. हर्षवर्धन ने पोलियो के टिकाकरण के वक्त को भी याद किया। उन्होंने कहा की पोलियो के वक्त भी अफवाह फैलाई गयी थी, लेकिन तब भी लोग समझे थे और इसकी दवाई अपने बच्चों को दी थी। और उसी का नतीजा है की आज भारत पोलियो मुक्त बना है। और कुछ ऐसा ही काम कोरोना वैक्सीन भी करेगी।

डॉ हर्षवर्धन ने यह भी साफ किया की इस ड्राई रन को माक डिल ना समझे, बल्कि इसे वास्तविक टीकाकरण की तरह ही ले। बता दें की राजधानी समेत देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों में 259 जहगों पर ड्राई रन की शुरुआत हुई है।

ड्राई रन की समिक्षा के लिये शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक बैठक की जिसमें एक टीम का गठन भी हुआ।

दिल्ली में कहां होगा ड्राई रन ?
साउथ वेस्ट जिले – द्वारका स्थित वेंकटेश्श्रर हॉस्पिटल
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट – दरियागंज डिसंपेंसरी
शहादरा जिला – दिलशाद गार्डन – गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल

लेकिन इसी के साथ आज एक महत्वपूर्ण घोषणा भी केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश की जनता के लिये कर दी है। जिसके तहत सभी देशवासियों के लिये कोरोना की वैक्सीन(टीका) मुफ्त लगाई जाएगी। इस घोषणा के साथ ही डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर ध्यान ना देने की अपील भी की।  

पड़ोसियों ने पड़ोसियों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। ओल्ड फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में आपस मे जमकर मारपीट हुई। घटना की पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीते 28 दिसम्बर की है लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि 2 दिन बीत जाने और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए जिसमे एक पक्ष दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। इस घटना में न केवल कुछ पुरुषों को चोट आई बल्कि दो महिलाओं को भी काफी गंभीर चोट आई है।

घटना की पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । इस घटना में घायल पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाने से लेकर ओल्ड फरीदाबाद थाने में भी लेकिन किसी ने भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

कोलीकाता से कोलकाता बनने का सफ़र

0

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

1 जनवरी 2001 को कोलकाता को उसका आधिकारिक नाम कोलकाता मिला था। हर शहर की अपनी कुछ न कुछ खासियत होती हैं। इस शहर की भी कई खासियत हैं। जैसे दुर्गा पूजा, रसगुल्ले, यहां की भाषा आदि। लेकिन इस शहर का नाम कैसे पड़ा यह जाने बगैर इसका इतिहास अधूरा है।

ये वही शहर है जहां पहली बार मेट्रो दौड़ी थी।आज भी ज्यादातर लोग कोलकाता को कलकत्ता या कैलकटा कहते हैं। पहले भी कोलकाता को कई अलग-अलग नामों से लोग पुकारते थे और आज भी शहर के नाम को लेकर कई लोग उलझन में रहते हैं। इसी उलझन को सुलझाने के लिए सरकार ने शहर को 1 जनवरी को आधिकारिक नाम कोलकाता दिया।

कोलकाता को उत्तर भारत के लोग और हिंदी भाषा बोलने वाले कलकत्ता बोलते थे और बंगाली भाषा के लोग इसे कोलकाता या कोलीकाता बोलते थे और अंग्रेज शहर को कैलकटा बुलाते थे। शहर का बहुत पुराना इतिहास है। कोलीकाता नाम के पीछे भी एक कारण बताया जाता है। कहा जाता है कि इस शहर का नाम काली माता के नाम पर रखा गया है।

इस शहर में एक पुराना काली मां का मंदिर भी है। इस मंदिर का निर्माण महारानी रासमनी ने 1855 में करवाया था। मंदिर की कई मान्यताएं है। लोग दूर दूर से मंदिर में दर्शन के लिए वहां जाते हैं। कोलकाता भारत में सबसे पहले बसने वाले शहरों में से एक है। शहर का कोलकाता हाई कोर्ट देश का सबसे पुराना कोर्ट है।दिल्ली के अलावा कोलकाता भी भारत की राजधानी रह चुका है।

जब अंग्रेजों ने इस शहर को जीता तो उन्होंने कोलकाता को ब्रिटिश इंडिया की राजधानी बनाया था। कोलकाता 1772 से 1911 तक ब्रिटश इंड़िया की राजधानी रही। उसके बाद दिल्ली को राजधानी के रूप में चुना गया। तब से अब तक दिल्ली ही भारत की राजधानी है। इतिहास में चीन और फ्रांसीसी के व्यापारिक दस्तावेजों में कोलकाता बंदरगाह के रुप में दर्ज किया गया है। 

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली एनसीआर।। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं 2021 की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित की है। निशंक ने बताया कि 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 10 जून 2021 तक पूरी की जाएंगी। परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक की जाएगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा से स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। अब स्टूडेंट्स कमर कसकर परीक्षा की तैयारियों में लग जाएंगे। परीक्षा की तारीख की पूरी जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में और कोविड.19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई पहले ही 10वीं और 12वीं क्लास का सिलेबस 30 फीसदी कम कर चुका है। सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के रिवाइज्ड सैंपल पेपर भी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। ज्ञात हो कि इस साल कोरोना महामारी के कारण एकेडमिक सेशन भी काफी लेट शुरू हुआ। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन कक्षाएं ली गईं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।मालूम हो कि पिछले साल 12 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की और 18 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। जुलाई में परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए थे। 

शिव चरण गोयल बने ‘लखनऊ’ के प्रभारी,UP को भी दिल्ली जैसी सुविधाएँ मिलनी चाहिए। : विधायक शिव चरण गोयल

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो    

मोती नगर। दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली-पानी, स्वास्थ्य शिक्षा और परिवहन की सुविधाएँ देश भर के राज्यों में चर्चा की विषय बन रही है। दिल्ली के अब आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस यूपी पर है। आम आदमी के बडे बड़े नेता यूपी में डेरा डालें हुए है। वहीँ दिल्ली के काबिल विधायकों को भी अलग अलग शहरों की ज़िम्मेदारी दे गयी है। इसी  कड़ी में मोती नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक शिव चरण गोयल को आम आदमी पार्टी ने लखनऊ का प्रभारी बनाया है। शिव चरण गोयल की ज़िम्मेदारी दिए जाने से उनके क्षेत्र कार्यकर्ता भी खासे उत्साह में है। 

Moti Nagar MLA, Shiv charan goyal,

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भरोसा है की शिव चरण गोयल लखनऊ में न केवल पार्टी को मजबूत करेंगे बल्कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में घर घर जाकर पार्टी यह भरोसा दिलाने में कामयाब होंगे की यूपी को भी दिल्ली जैसी सुविधाएँ मिलनी चाहिए।

विधायक शिव चरण गोयल यह ज़िम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के शीर्ष नृतत्व का धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी दे गयी है उसे वे बखूबी निभाने में कामयाब होंगे। दिल्ली की तरह यूपी का भी हक़ है कि  उन्हें दिल्ली जैसी सुविधाएँ मिलें। 

शिव चरण गोयल ने सवाल किया कि क्या भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकासशील राज्य नहीं बन सकता? जब मोती नगर में मोहल्ला क्लीनिक खुल सकता है तो लखनऊ के गोमतीनगर में क्यों नहीं खुल सकता। UP में मुफ्त पानी और बिजली, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल लोगों को क्यों नहीं मिल सकता? दिल्ली में UP में काफी लोग रहते हैं, हमारी अपील है कि उन्हें UP में भी दिल्ली जैसी सुविधाएँ मिलनी चाहिए। ‘उत्तर प्रदेश की जनता पुरानी राजनीति से त्रस्त हो गई है और अब आम आदमी पार्टी के साथ जनता खड़ी होगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाई है और दिल्ली में काम करके दिखाया है। दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है। उन्हें मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है तो ऐसा गोरखपुर, लखनऊ और UP के अन्य शहरों में क्यों नहीं हो सकता।’  ‘यूपी के लोग दिल्ली क्यों आ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुविधाएँ नहीं हैं। अगर दिल्ली में सुविधाएँ तैयार की जा सकती है तो UP में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। UP ने अब तक गंदी राजनीति देखी है। ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए।’