Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1123

बुराड़ी के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण त्यागी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

बुराड़ी,नई दिल्ली।  बुराड़ी विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक दिवंगत श्री श्रीकृष्ण त्यागी की पांचवीं  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री श्रीकृष्ण सेवा संस्थान, दिल्ली द्वारा निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया गया।

श्री त्यागी के निधन के कुछ समय बाद ही श्री श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की शुरूआत की गई थी। श्ऱद्धांजलि सभा और एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत के अवसर पर श्री श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सभी सदस्य व लल्लन प्रसाद सिंह, शिवकुमार जी, नारायण त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा किसानों के लिए करेगी भोजन का प्रबंध: विनोद नागर

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए जंतर मंतर पहुंचने पर किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का ऐलान किया है। महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद नागर ने कहा है कि देश भर का गुर्जर समाज किसानों की मांगों के समर्थन में खड़ा है। किसानों की मांगें जायज हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कानून किसानों के हितों पर कुठाराघात है इसलिए सरकार को इन कानूनों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

नागर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसान ही देश के असली कोरोना यो़द्धा हैं। उनकी वजह से ही कोरोना काल में भी खाद्यान्न उत्पादन और सप्लाई का काम बेरोकटोक जारी रखा गया। देश की असली इम्युनिटी प्रदान कराने वाला इस देश का किसान ही है. लिहाजा किसानों की मांगें माने जाने तक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा किसानों की हर संभव मदद करती रहेगी। उनके लिए भोजन के प्रबंध से लेकर कंधे से कंधा और आवाज से आवाज मिला कर महासभा साथ खड़ी है।

सरकार को चाहिए कि वह कारपोरेट के हाथों न खेलें। देश के असली अन्नदाता किसान ही हैं। तीनों काले कानूनों को वापस लेकर किसानों की मांगों को जल्द से जल्द मान लिया जाएं अन्यथा वह जनता का आक्रोश झेलने को तैयार रहे। किसानों के गुस्से के आगे आखिर सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

क्या दिल्ली में फिर लगेगा लॉकडाउन?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

दिल्ली, एनसीआर ।। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के साथ-साथ दिल्ली सरकार भी अपने नए- नए उपाये लेकर सामने आ तो रही है, पर दिल्ली में कोरोना की स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई हैं केंद्र सरकार की फटकार के बाद अब दिल्ली सरकार एक्शन मे आती दिख रही है।

एक प्रेस कान्फ्रेंस मे जब एम्स अस्पताल के डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से पुछा गया की दिल्ली मे कोरोना के बढ़ने का कारण क्या है तो उनका साफ तौर पर कहना था की दिल्ली मे कोरोना के बढ़ने का कारण दिल्ली के बाजारों और शादियों में लोगो की उपस्थित का ज्यादा होना है जो कही ना कही कोरोना महामारी को आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण दिल्ली मे अब 2 या 3 हजार नही बल्कि रोज आना 7 से 8 हजार मामले सामने आ रहै है जिससे इस बार कोरोना से होने वाली मौतों का आकड़ा भी लगातार बढ़ता दिख रहा है.

इन हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिर एक बार शादी समारोह में 200 लोगो की जगह 50 लोगों की ही अनुमति दी है, जिसके साथ-साथ दिल्ली सरकार ने क्रेंद सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा है जिसमे दिल्ली सरकार ने दिल्ली के बाजारों को बदं करने यानी मिनी लॉकडाउन की अनुमति मांगी है जिसमे दिल्ली सरकार चाहती है कि जिन इलाकों मे ज्यादा भीड़-भाड़ है उन इलाको मे फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाए जिससे दिल्ली में बढ़ती कोरोना की स्थित पर काबू पा लिया जाए।

अब देखना ये होगा की क्या दिल्ली वालों को फिर से कोरोना के साथ-साथ लॉकडाउन की मार फिर से झेलनी पड़ेगी।

डिप्टी लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी के सस्पेंड होने के बाद अजय पाल बने नये कमिश्नर

0

मनोज सूर्यवंशी

फरीदाबाद, दिल्ली एनसीआर|| फरीदाबाद की डिप्टी लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी को सरकार द्वारा सस्पेंड करने के बाद अजय पाल ड्यूटी को डीएलसी का प्रभार सौंपा गया है।  फरीदाबाद में प्रभार संभालने के बाद अजय पाल डूडी ने कहा कि फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना को लेकर श्रम विभाग विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में बढ़ते मामलों पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अजय पाल डूडी ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कोई भी शिकायत आने पर तुरंत सरकार को कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।बता दें कि फरीदाबाद में शिकायतों के चलते सरकार ने डीएलसी सुधा चौधरी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद अब अजय पाल डूडी को फरीदाबाद का प्रभार सौंपा गया है।

उन्होंने जिम्मेदारी संभालते हुए तमाम कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों को बैठक के दौरान दिशा निर्देश भी जारी किए।

रोहिणी में हुई बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

0

दिल्ली दर्पण टीवी, संवाददाता ||

रोहिणी, नॉर्थ दिल्ली || रोहिणी सेक्टर 24 में 12 साल की लड़की की मौत पर परिजनों ने हत्या करार दिया है। परिजनों का आरोप है की बच्ची की पहले हत्या की गयी और फिर उसे फांसी पर लटकाया गया है। बता दें की रोहिणी सेक्टर 24 में लड़की की संदिग्ध हालत में फांसी से लटकी हुई लाश मिली थी।  परिजनों का कहना है कि लड़की ने फांसी नहीं लगाई बल्कि उसे यहां पर लटकाया गया है।

यही वजह है की परिजन पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लड़की की मां लड़की के पिता को कुछ दूरी स्थित ही ऑफिस में खाना देने के लिए गई थी। और 10 से 15 मिनट में ही वह वापस भी आ गयी थी लेकिन जैसे ही वह लौटी तो देखा की लड़की फांसी पर लटकी हुई है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की लड़की ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने उसे मार कर फांसी पर लटका दिया है। यह जांच का विषय है और दिल्ली पुलिस जांच कर रही है बता दें की परिजन पास में कारपेंटर के काम पर लगे कुछ लोगों पर शक ज़ाहीर किया है।