Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1124

धर्म यात्रा महासंघ की दिल्ली इकाई घोषित

श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए घर-घर सम्पर्क अभियान का संकल्प 

-मनोज गुप्ता  

नई दिल्ली। देशभर में धार्मिक स्थानों के उत्थान व विकास के लिए काम कर रहा धर्म यात्रा महासंघ अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर खासा उत्साहित है। धर्म यात्रा महासंघ ने तय किया है की वह देशभर से मंदिर निर्माण के लिए जन सहयोग की अलख को  घर घर तक पहुंचने का कार्य करेगा।

Dharm yatra mahasangh delhi state unit announce

आज दिल्ली में धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने दिल्ली प्रदेश के नयी कार्यकारणी की घोषणा के साथ यह संकल्प लिया गया। महासंघ के कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गयी।

इस मीटिंग में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र बिंदल , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी उपस्थित थे। धर्म यात्रा महासंघ दिल्ली प्रदेश के नयी कार्यकारणी में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयनका ,महामंत्री संजीव शर्मा , ओपी सर्राफ , कोषाध्यक्ष पवन गोयल , उपाध्यक्ष राकेश बंसल ,राकेश बिंदल ,अशोक गर्ग , अजय महावर ,संजय गोयल ,केएम गुप्ता , सुमन गुप्ता ,नरेश गुप्ता ,राजेंद्र मित्तल , दरवेश बंसल ,मंत्री घनश्याम गुप्ता , राम प्रकाश , सतीश गर्ग , सुनील गोयल , रवि गर्ग , भगत रस्तोगी , विमल वधावन, सुरेश खंडेलवाल ,अशोक गुप्ता , प्रचार मंत्री विनोद अग्रवाल , कार्यालय मंत्री राजेंद्र यादव , मीडिया मंत्री संतोष ओझा , मीडिया इंचार्ज मनोज गुप्ता , सह कोषाध्यक्ष मयंक बंसल व प्रवक्ता बलराम बिंदल चुना गया है।

 महासंघ के कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित

 धर्म यात्रा महासंघ का मानना है की भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीर्थों का विकास ही भारत का विकास है। धर्म यात्रा महासंघ इसी ध्येय वाक्य पर ढाई दशक से काम कर रहा है।  आज की बैठक में आगामी आने वाले त्योहारों दीपावली व् छठ पूजा की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। आगामी मकर संक्राति 14 जनवरी पर हरिद्वार  में आयोजित होने वाले महाकुंभ पर विशेष चर्चा की गयी। महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया गया।

 धर्मयात्रा महासंघ के 26 वें स्थापना दिवस मकर संक्राति पर नए कार्यालय उदघाटन पर भी चर्चा की गयी। इस मीटिंग में बड़ी संख्या में संघ से जुड़े प्रमुख लोगों में उत्साह भी गज़ब नजर आया। सभी  ने अपने विचार में इस बात पर भी ज्यादा जोर दिया की धर्म यात्रा महासंघ देश में तेज़ी के साथ विस्तार किया जाये , ताकि देश सभी विकास की और तेज़ी से बढ़ सके और भारतीय संस्कृति की रक्षा कर

केशवपुरम में स्थित पारे वाले श्री शिव मंदिर पर आया संकट

0
  • केशवपुरम में मंदिर पर आया संकट
  • दो पक्षों में कब्जे को लेकर घमासन
  • मंदिर समीति ने लगाये दुसरे पक्ष पर गंभीर आरोप
  • दुसरे पक्ष ने मामले में कुछ भी कहने से किया इंकार

केशवपुरम में स्थित मंदिर इस वक्त विवाद के घेरे में है वजह है दो पक्षों के बीच मंदिर पर स्वामित्व का, केशव पुरम के नामी पारे वाले श्री शिव मंदिर एक रजिस्टर्ड सोसाइटी है जिसमे  पिछले कई वर्षों से एक रजिस्टर्ड सोसाइटी काम कर रही है

लेकिन अचानक से कुछ दिन पहले  मंदिर पर कब्जा स्थापित करने के लिये दो पक्ष आमने सामने आ गये हैं। मौजूदा कार्यकारणी आरोप लगा रही है की कुछ वकील असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर मंदिर पर कब्ज़ा करने की कोशिश में लगे हुए है उनका कहना है वह रोज़  जबरन मंदिर के ऑफिस में आकर बैठ जाते हैं और गाली गलोच करने लगते हैं इन लोगों की माने तो ये लोग मंदिर के पैसे हड़पना चाहते हैं।

लेकिन जब हमने दुसरे पक्ष से इस मुद्दे पर बात करने चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया जिसे देख कर उन पर लगे आरोप कहीं ना कहीं सच सबित होते हैं

अग्रवाल निष्काम सेवा केंद्र ने किया पत्रिका विमोचन

0

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

अशोक विहार, दिल्ली|| अग्रवाल समाज में शादी के लिए रिश्ते कराने का पुनीत कार्य करने वाली सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था ” अग्रवाल निष्काम सेवा केंद्र ” ने दो हज़ार अग्रवाल समाज के बायोडाटा वाली पत्रिका का विमोच समाज के सामने किया।

पत्रिका विमोचन का समारोह महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। पत्रिका विमोचन के वक्त मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएस इरा सिंगल ने शिरकत की उनके अलावा समाज और संस्था से जुड़े कई गणमान्य और प्रतिष्ठित लोग भी पत्रिका विमोचन के वक्त मौजूद रहे। राज एसोसिएट्स के मालिक प्रकाश चंद जैन और उनके सुपुत्र नागराज जैन और समाज सेवी देशबंधू गुप्ता भी मौजूद रहे।

मंच से सभी उपस्थित अतिथियों ने निष्काम सेवा कैंद्र द्वारा किये जा रहे कार्य की जमकर प्रशंसा की और साथ ही आग्रह भी किया की सभी अपने घर के बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ ही उन्हें फोन से दूरी बनाने के लिये भी प्रेरित करें और अग्रवाल समाज में बढ़ती दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिये अग्रवाल निष्काम सेवा कैंद्र काम करे।

अग्रवाल निष्काम सेवा कैंद्र पिछले 15 सालों सेअग्रवाल समाज के योग्य युवक युवतियों के जोड़े मिलाने का पुनीत कार्य कर रही है। जिसकी शुरुआत जसवंत बेरीवाल ने की थी और इस संस्था की कमान उनकी पुत्र वधु पूजा गोयल संस्था की अध्यक्ष के रूप संभाल रही हैं इस काम में उनका साथ उपाध्यक्ष डॉ सुधीर गर्ग ,महासचिव दीपक मित्तल निभा रहे हैं। और पूजा गोयल यह दावा कर रही हैं की उनकी संस्था अतिथियों के सुझाव पर ज़रुर काम करेगी।

इस पत्रिका विमोचन के वक्त उपस्थित लोगों के सहयोग और भाव को देखकर तो यही लगता है की अग्रवाल निष्काम सेवा कैंद जल्द दिल्ली ही नहीं देश में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेगी।

अपनी पत्रिका साप्ताहिक समाचार पत्र – अंक 04

Contents of Newspaper:

  1. In publishing and graphic design, Lorem ipsum is a placeholder text commonly used to demonstrate the visual form of a document or a typeface without relying on meaningful content.
  2. In publishing and graphic design, Lorem ipsum is a placeholder text commonly used to demonstrate the visual form of a document or a typeface without relying on meaningful content.
  3. In publishing and graphic design, Lorem ipsum is a placeholder text commonly used to demonstrate the visual form of a document or a typeface without relying on meaningful content.
  4. In publishing and graphic design, Lorem ipsum is a placeholder text commonly used to demonstrate the visual form of a document or a typeface without relying on meaningful content.

फरीदाबाद में ठेकेदार का सुसाइड, कपड़ों पर लिखा – शर्मा जी नमस्ते

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

फरीदाबाद में सैटरिंग के एक ठेकेदार द्वारा फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने का मामला सामने आया है । आत्महत्या से पहले मृतक ने एक शर्मा जी नाम के एक शख्स पर 500000 रुपये मांगने और धमकी देने के आरोप लगाए है । जिसके दबाव के चलते उसने मौत को गले लगा लिया ऐसा खुलासा उसके घर से मिले सुसाइड नोट से हुआ है। मृतक के पहने हुए कपड़ो पर शर्मा जी नमस्ते जी लिखा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह वही शटरिंग का ठेकेदार है जिसने शर्मा जी के नाम से जाने जाने वाले एक शख्स पर दबाव बना कर 5 लाख रुपये माँगने का आरोप लगाते हुए मुजेडी इलाके में जहाँ शटरिंग का काम चल रहा था वहीं फांसी का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली । वहीं मृतक शख्स के पत्नी का आरोप है कि उसके पति पर रोजाना दवा बनाकर शर्मा जी के नाम का एक शब्द रिश्वत के नाम से पैसे मांगता था उसने उन्हें शटरिंग का काम दिलाया था और इसी आवाज में व्यवनसे बार-बार रुपए की डिमांड करता था उन्हें धमकियां भी दे रहा था जिसके चलते वे काफी परेशान थे और सुबह शर्मा जी का फोन भी आया था जिसने उन्हें बुलाया लेकिन उन्हें बाद में सूचना मिली कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली है वे चाहती हैं कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक राजकुमार की आत्महत्या के मामले में उसके घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमे शर्माजी जी के नाम से जाने जाने वाले शख्स का जिक्र किया है मृतक के पहने हुए कपड़ों पर शर्मा जी नमस्ते जी लिखा हुआ था ।

जाँच में पाया गया कि शर्मा जी का नाम संतराम शर्मा है जो चंदावली का रहने वाला है उस पर ₹500000 मांगने का आरोप है जिसके चलते वे मानसिक तौर से परेशान चल रहा था। फिलहाल संतराम शर्मा और मकान मालिक मनोज गुजराल के खिलाफ 306/ 34 आईपीसी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।