Sunday, May 3, 2026
spot_img
Home Blog Page 1125

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों की सूची

दिल्ली दर्पण टीवी

एक हफ्ते पहले भाजपा ने बीजेपी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया था और आज 01-अक्टूबर-2020 को भारतीय जनता पार्टी ने जारी की दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है ।

सूची में उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, कार्यालय मंत्री, अध्यक्ष महिला मोर्चा, अध्यक्ष युवा मोर्चा, अध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अध्यक्ष किसान मोर्चा, अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रवक्ता, मीडिया प्रमुख, मीडिया सह-प्रमुख और आईटी प्रमुख की घोषणा की है।

फरीदाबाद में फ्रैक्चर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, 50 हज़ार का था इनाम

मनोज सूर्यवंशी

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फरीदाबाद के फ्रैक्चर गैंग के दो मोस्टवांटिड बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । एसीपी क्राइम के ब्रांच के मुताबिक़ आरोपी पिछले कई सालों से अलग-अलग इलाकों में फरारी काट कर रहे थे जिन पर 50 50, हजार का इनाम था जिन्हें सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 और साइबर सेल की टीम ने दिल्ली के वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों ने फरवरी 2020 में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं पुलिस के मुताबिक आरोपियों के ऊपर 14 / 15 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी लोगों के साथ मारपीट कर उनकी वीडियो बना कर वीडियो वायरल कर देते थे ताकि लोगों में इनकी दहशत बनी है और यह लोगों से अवैध वसूली करते रहे।

सबमरसिबल बोरिंग पंप हटाओ, वर्ना जुर्माना भरो

0

राजेंद्र स्वामी,

दिल्ली। राजधानी दिल्ली को हरा—भरा बनाए रखने के सिलसिले में भू—जल स्तर, प्रदूषण और सीवर समस्या पर एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रीन ट्रीब्यूनल) की नजर रही है। पिछले दिनों इसी के दरम्यान एनजीटी ने अशोक विहार के कई रिहाइसी घरों को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे जुर्मान भरने को कहा गया है। इस नोटिस को लेकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

 इस बारे में जब दिल्ली दर्पण टीवी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की तब उन्होंने बताया कि उन्हें जो नोटिस मिली है बिना वजह परेशानी आ गई है। कई लोगों ने बताया कि उनका समर सवीर का बोरिंग सालों से बंद पड़ा है। यही नहीं पार्क में लगे पंप के भी कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे पार्कों के रख—रखाव की एक अलग समस्या पैदा हो गई है।

 पिछले काफी समय से दिल्ली में ये अफवाहें फैली थी कि दिल्ली सरकार भी अब प्राइवेटाइजेशन की ओर बढ़ रही है। लोगों को अंदेशा है कि इसी वजह से दिल्ली के हर इलाके एनजीटी ने लोगों को बोरिंग पंप हटाने नोटिस भेजने शुरु कर दिए हैं। कहा गया है कि क्या तो इन पंपो को हटाओ या फिर जुर्माना भरो।

हमार सहयोगी चैनल दिल्ली दर्पण टीवी ने जब कई जगह स्थानीय आरडब्ल्यूए से इस मसले पर बात की तो सभी लोगों में गुस्सा नजर आया और सभी ने इस फैसले को गलत बताते हुए रोष जताया। एक स्थानीय नागरिक ने आक्रोश से कहा कि एनजीटी को इतने सालों बाद क्यों आया कि हम लोगों से समर्सिबल का भुगतान या जुर्माना लेना है। पहले से अधिकारी कहां सोए थे? पहले हमें 24 घंटे पानी दीजिए तब हमसे कहिए कि समर सीवर पंप को हटाओ।

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने निजी ऑपरेटरों को अनुबंध देने का निर्णय किया है।   इससे उम्मीद की जानी चाहिए कि जलापूर्ति व सीवरेज संबंधी व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपेक्षित मदद मिलेगी। एक क्षेत्र एक ऑपरेटर की तर्ज पर यह अनुबंध दस वर्षों के लिए दिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक ऑपरेटर दिल्ली के एक तय हिस्से में अपनी सेवाएं देगा। अनुबंधित निजी ऑपरेटर की जवाबदेही तय होगी, जिससे उससे बेहतर सेवाएं मिलने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही जल बोर्ड ने पानी और सीवर के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन या हेल्पलाइन के जरिये आवेदन करने को भी मंजूरी दी है। 

बुरारी स्वरूप नगर रोड पर काठिया बाबा आश्रम के पास झुग्गी बस्ती वालों को हंसराज हंस ने वितरित किए फल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सेवा सप्ताह मना रहे है. इसी के चलते आज सांसद हंस राज हंस गरीब झुग्गी में रहने वाले लोगों को फल वितरित करने पहुंचे ।

जहां उन्होंने गरीबों की सेवा कर उन्हें फल वितरित किए इस दौरान सांसद हंस राज हंस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी निगम पार्षद सुरेंद्र खराब के साथ-साथ कई बीजेपी नेता मौजूद रहे.

राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है और अलग-अलग तरीके से जरूरतमंदों की सेवा कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सांसद हंस राज हंस दिल्ली के भलस्वा स्थित काठिया बाबा आश्रम के पास बनी हुई झुग्गियों में पहुंचे जहां उन्होंने बादली विधानसभा के स्वरूप नगर रोड पर काठिया बाबा आश्रम के पास झुग्गी बस्ती वालों को सेवा सप्ताह के उपलक्ष में हंसराज हंस ने अपने हाथों से फल वितरित किए ।

यह कार्यक्रम निगम पार्षद सुरेंद्र खराब के नेतृत्व में किया गया. सांसद हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के सच्चे हितैषी हैं। वह कोरोना काल में भी निरंतर देश की सेवा में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में आज बुरारी स्वरूप नगर रोड पर काठिया बाबा आश्रम के पास झुग्गी बस्ती वालों को फल वितरित किए गए।

इस तरीके से हर रोज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सदा सप्ताह मना रहे हैं।

गरीब जरूरतमंद लोगों तक उनकी सेवा करके उनके समस्याओं का समाधान करने की भी कोशिश करें लेकिन जरूरत तो यह है ,कि इस तरीके के कार्यक्रम और इस तरीके की सोच केवल एक हफ्ता नहीं बल्कि हमेशा ही जनप्रतिनिधि और नेताओं के मन में रहनी चाहिए।

महिला मंडल शालीमार बाग ने भंडारा कर मनाया सेवा सप्ताह

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रम
  • देश के हर कोने में की जा रही है सेवा
  • महिला मंडल और मंत्रणा फाउंडेशन का कार्यक्रम
  • जरुरतमंदो के लिए किया गया बड़ा कार्यक्रम

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वें जन्मदिवस को खास बनाने के लिए भाजपा 7 दिवस का सेवा सप्ताह मना रही है,  ऐसे में देश के हर कोने में जरूरमंदों की सेवा की जा रही है,  दिल्ली के शालीमार बाग़ में *मंत्रणा फाउंडेशन*  एवं *महिला मंडल शालीमार बाग* द्वारा लगातार  महीने  की  हर अमावस्या को  दान पूर्ण का कार्यक्रम को बढ़ाते हुए, इस महीने की  *पितृपक्ष पक्ष की अमावस्या* और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में  झूलेलाल मंदिर शालीमार बाग  में  *भंडारा*  किया गया। इस मौके पर जिसमें प्रेजिडेंट मोनिका गुप्ता, ममता नागपाल, टेकन छाबरा, सरिता श्रीवास्तव, एक्टिव इंडिया,मिनाक्षी, हनन, अनिल, मीना, प्रेम, गीता, रीना, मंजुला ने सहयोग किया।

*मंत्रणा फाउंडेशन*  एवं *महिला मंडल शालीमार बाग* हमेशा सामाजिक कार्य में आगे रहता है,  फिर चाहे वह कार्य समाज के किसी भी वर्ग से जुड़ा हो, वीरवार को इस दिवस खास बनाने के लिए मंडल की और से प्रेडिडेन्ट मोनिका मित्तल ने बताया कि आज का दिन खास है आज अमावस्या भी है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आज जरूरतमंदों की सेवा के लिए भंडारा किया गया है, संस्था के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे,  हर्ष के साथ भंडारा करके कार्यक्रम संपन्न किया गया ।