ये है दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड के पास कोरोनेशन पार्क । यही जॉर्ज पंचम का राज्याभिषेक हुआ था जब 1911 में दिल्ली को कलकत्ता से लाकर देश की राजधानी बनाया गया था । यहाँ दर्जनों फ़ीट ऊँचे चबूतरों पर जॉर्ज पंचम समेत दूसरे अग्रेज अधिकारियो की मूर्तिया लगी है । ये वीडियो है 23 मार्च शहीदी दिवस का यहां ये दो शख्स मूर्तिया तोड़ने में लगे है वो भी काफी ऊँची सीढिया लेकर । इनको इस चीज़ का गम है की इस दिन भगतसिंह , राजगुरु और सुखदेव की फांसी दी गयी । जिन अंग्रेजो ने हमारे नायको को फांसी दी उनकी मूर्तियो पर जाकर इन्होंने गुस्सा उतारा । जैसे ही मूर्ती तोड़नी शुरू हुई वो भी चेहरे से तो मूर्तियो पर तैनात सिक्योरटी गार्ड्स ने पुलिस को कॉल की पुलिस ने दोनों पर सार्वजनिक सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज कर थाना मुखर्जी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया पर जमानत पर दोनों बाहर है और कह रहे है यहां हमारे स्वतन्त्रता सेनानियो की मूर्तियां लगे न की जुल्मी अंग्रेज शासको की ।
सुप्रभात क्लब ने मनाई अलीपुर फार्म हाउस में पिकनिक , जमकर हुई मस्ती
ये तसवीरें किसी गावं में लगाने वाले किसी मेले की नहीं है दिल्ली के अलीपुर स्थित गोपीनाथ फार्म हाउस में आयोजित सुप्रभात क्लब द्वारा होली से ठीक पहले आयोजित पिकनिक और होली मंगल मिलान समारोह की है –ढोल नगाड़ों से साथ राजस्थानी लोक नृत्य, कठपुतली का नाच, रिंग ,निशाने बजी जैसे तरह तरह के गेम्स जैसे मनोरंजन के परम्परागत साधन थे तो आधुनिक संगीत के उभरते सितारे सौहेल खान के संगीत के जादू पर झूमते नजर आ रहे थे —अशोक विहार से इतनी दूर इस फार्म हाउस में आयोजित इस पिकनिक में एक हज़ार से ज्यादा पहुचेंगे इसकी शायद आयोजकों ने भी उम्मीद नहीं की होगी —अशोक विहार के शायद ही कोई संस्था हो जिसके प्रमुख लोग इस पिकनिक में पहुंचे हो –
आदर्श विवाह समिति ने रचाया सामूहिक विवाह
भारत नगर ग्राउंड में स्टील बर्ड के सौजन्य से DSTA टी 20 क्रिकेट मैच संपन्न
भारत नगर की लाला मोहिन्दर नाथ क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेल रहे ये लोग पेशेवर क्रिकेटर नहीं दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एशोसिएशन से जुड़े कारोबारी है –DSTA हर साल इसी तरह अपने सदस्यों और परिवार के लोगों के साथ दोस्ताना मैच का आयोजन करती है –इस साल भी टी 20 कप का आयोजन 18 फरवरी से 22 फरवरी तक चला –यह मैच संस्था से जुड़े लोगों और उनके परिवार के लोगों में से बनी कुल 8 टीमों के बीच हुआ –सुप्रसिद्ध हेलमेट कम्पनी स्टील बर्ड के सौजन्य से हुए इस मैच में जमकर मस्ती हुई –इस मैच का मकसद आपसे मेल जोल और एकता कायम करना है –करोबारियों ने हर उस पल को याद किया जब उन्होंने एक साथ मिलकर विपत्तियों का सामना किया था —संस्था के प्रधान रवि हंस ने कहा की वो व्यपार के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी इसी तरह मिल जुल कर काम करते है —

