Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1157

डीएवी ने हंसराज कॉलेज में मनाया अपना वार्षिक महोत्सव

ये है दिल्ली विश्वविद्यालय का हंसराज कॉलेज……जहां डीएवी मना रहा है अपना वार्षिक महोत्सव । महात्मा हंसराज जी की स्मृति में आयोजित किये गए  इस महोत्सव को डीएवी समर्पण दिवस के रूप में मना रहा है । डीएवी एक ऐसी संस्था है जिसे किसी भी परिचय की ज़रुरत नहीं है, डीएवी से शिक्षा प्राप्त करके न जाने कितने ही विद्यार्थी अच्छे-अच्छे पदों पर पहुंचे हैं, साथ ही उन्होंने खूब नाम भी कमाया है । इस संस्था के प्रधान पूनम सूरी के नेतृत्व में डीएवी ने समाज को एक नयी दिशा दी है ।

गांव के बिकास के लिए एक नया प्रयोग

 शहरों में रहने वाले कामयाब लोग अपने गावों से जुड़े 
 अपने गावों में चलाये ट्रेनिंग सेंटर 
 मेरा गावं मेरा तीर्थ अभियान से जुड़ें

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर को मिला नया पुलिस स्टेशन

किसी शानदार होटल की तरह दिखने वाली ये चमचमाती बिल्डिंग बाहरी दिल्ली के बेगमपुर थाने की है जिसका उदघाट्न आज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर  आलोक वर्मा ने किया । पांच मंजिला इस नयी बनी बिल्डिंग में पुलिसकर्मियों के लिए मेस , जिम , रेस्टरूम बनाया गया है, साथ ही खेलकूद की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि सभी कर्मचारी तनाव रहित रहकर अपनी ड्यूटी अच्छे से निभा सकें । इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि बेगमपुर थाने का स्टाफ, साथ ही इस इलाके के निवासी…दोनों एक-दूसरे की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे। 

बीजेपी, बीएसपी, आप को बाबा साहेब का जन्मदिन मनाने का अधिकार नहीं : जय किशन

अजय माकन जी यह ठीक है की कांग्रेस बाबा साहेब का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मना रही है –लेकिन आपके ही दलित नेता दलितों के मसीहा का जन्मदिन कैसे मानते है ज़रा नजर डालिए —इन्हे कौन नहीं जनता –ये कांग्रेस के दलित नेता और पूर्व विधायक जय किशन है –ये भी बाबा साहेब  का जन्मदिन मना रहे  है –जितनी मालाएं बाबा साहेब के गले में है उससे  कहीं ज्यादा इन्होने पहनी हुयी है और अम्बेडकर पार्क में एक ऊँचे गुम्बट पर लगी मूर्ति के बगल में खड़े होकर अपने अंदाज में बीजेपी, बीएसपी और आम आदमी पार्टी को कोस रहे है–बाबा साहेब की मूर्ति के साथ खड़े  होने का इनका अंदाज तो आपने देख ही लिया –अब आप इनकी भाषा भी सुन लीजिए —

दिल्ली के बुराड़ी और शास्त्री नगर में माउंटेन ड्यू का प्रमोश्नल इवेंट

दो ट्रकों को जोड़कर इन बाइकर्स  के लिए स्टेज तैयार किया गया था । इस ख़ास मौके पर 12 रुपए की 200 एमएल माउंटेन ड्यू सिर्फ सात रुपए में मिल रही थी….
यानि फुल-ऑन गर्मी में डबल राहत । इस इवेंट को इस तरह से मैनेज किया गया था ताकि आम आदमी को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. माउंटेन ड्यू एक सॉफ्ट 
ड्रिंक भले ही हो, लेकिन शुरुआत से ही इसकी इमेज काफी बोल्ड रही है….शायद इसीलिए पेप्सिको इंडिया ने पहले सलमान खान और अब ऋतिक रोशन को इसका 
brand ambassador बनाया है। इस कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक की पॉपुलैरिटी इतनी ज़्यादा है कि अब तक इसके कुल 40 फ्लवोर्स इंट्रोडस किये जा चुके हैं। गर्मियां आते 
ही माउंटेन ड्यू की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है।