Saturday, May 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 1156

भागमल की सूरत हमारे गरीब भाईयों से मिलती है , इसलिए उन्हें प्यार करते है –गुड्डू रंगीला

शालीमार बाग़ में कांग्रेस को लगता  है की उसके प्रत्याशी भागमल बीजेपी और आप पर भारी पड़ रहे है –यही वजह है की उसके ब्लॉक और जिला अध्यक्ष से लेकर आस पास के सभी पूर्व विधायक सहित देश के बड़े बड़े नेता छोटी छोटी सभाएं कर रहे है —अब चुनाव प्रचार अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर है —इस अंतिम पड़ाव में कांग्रेस कोइ bhi कसार बाकी नहीं रखना चाहती –शुक्रवार को कांग्रेस ने हैदर पुर में भोजपुरी स्टार गुड्डू रंगीला का कार्यकर्म आयोजित किया –इस कार्यकर्म में गज़ब की भीड़ से कांग्रेस गदगद थी –भीड़ इतनी ज्यादा थी की भागमल को स्टेज पर चढ़ने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी –उन्हें बच्चों की तरह खींचकर चढ़ाया गया –यह नाराज जिसने भी देखा वह समाज आया की भागमल लोगों को क्यों भा रहे है –उनकी सादगी ही लोगों में उनके लिए समर्थन की लहार पैदा कर रही है –गुड्डू रंगीला ने खुद कहा की गरीब लोग उन्हें इसलिए प्यार करते है की उनकी शक्ल उनसे मिलती है —

अशोक विहार फेज-2 में आदर्श सदन का शुभारम्भ

अशोक विहार फेज 2 में दुल्हन की तरह सजा यह है आदर्श सदन —आदर्श शिक्षा संस्थान प्रागण में पुरे विधि विधान के साथ शुरू हुआ यह विशाल और भव्य भवन शुरुआत है उस आदर्श श्रंखला की जो आदर्श धर्मार्थ ट्रस्ट की जिसे 50 साल पहले नए बसे अशोक विहार में स्व. रामनारायण गुप्ता , श्री रूप चंद गुप्ता , ताराचंद गुप्ता , वेदप्रकाश गुप्ता समाजसेवियों ने शुरू की थी –इन्हे संस्था के संघरक्षक श्री मांगे राम गर्ग का साथ मिला  आज यह संस्था के तमाम प्रकल्प आदर्श शिक्षा संस्थान , आदर्श रामलीला कमिटी , आदर्श विवाह समिति जैसे प्रकल्प सचमुच एक आदर्श बन चुकें है —इनमें एक और नाम जुड़ गया है , आदर्श सदन ……आज प्रमुख समाजसेवियों श्री रिखब चंद जैन , श्री अरुण बंसल , श्री ओमप्रकाश अग्रवाल , बीरेंद्र गोयल की मौजूदगी में इसका उद्घाटन हुआ –इस शानदार और भव्य भवन का उद्घाटन सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी श्री ओम प्रकाश गोयनका ने किया–इस उद्घाटन समारोह में पहुंचे क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने इस सदन की जमकर तारिक की –आदर्श सदन सचमुच  अशोक विहार खासकर फेज 2 के निवासियों के लिए एक शानदार तोहफा है –इस अत्याधुनिक धर्मशाल में तमाम वे सुविधाएं मौजूद है जो किसी भी अच्छे और बड़े होटल या बैंक्वेट हाल में भी शायद न मिल पाएं —एयर कंडीशन , शानदार रूम्स , कॉन्फ्रेंस हॉल , अब यहाँ के लोगों को अपने अतिथियों  को ठहरने या छोट मोटे सामाजिक कार्यकर्मो के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है —-

वज़ीर पुर गावं में आप की पदयात्रा : ये क्या गज़ब हो गया ?

ये क्या गज़ब हो गया —ढोल नगाड़ों के साथ वज़ीर पुर गावं में आप समर्थकों की इतनी भीड़ और लोगों का उत्साह को जिसने भी देखा उसके मुंह से यही निकला की ये क्या गज़ब हो गया —आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सचिन सिंघल का वज़ीर पुर गावं में गज़ब का स्वागत हुआ –वज़ीर पुर गावं की गलियों से जहाँ जहाँ से आप की पदयात्रा गुजरी वहां गुलाब के फूल बिखरे थे –आप इसे आम आदमी पार्टी का मैनेजमेंट कह लीजिए या लोगों में आम आदमी पार्टी की लहर— लोग घरों के छतों से फूल बरसा रहे थे –जगह जगह गावं के प्रमुख लोगों ने ठंडे पानी , फ्रूटी और कोल्ड ड्रिंक का इन्तजार किया हुआ था –इस नज़ारे ने कांग्रेस के उस दावे की हवा निकाल दी की उसने गांव में टिकट देकर कांग्रेस में जान डाल दी है —गांव के कुछ गणमान्य लोग और कांग्रेस मान रही थी की करीब 80 प्रतिशत गावं एक तरफा कांग्रेस के समर्थन में हो गया है –लेकिन आप की  इस पदयात्रा में गावं के ही सभी जाती और  पमुख लोगों की मौजूदगी ने यह साफ़ कर दिया कि गावं क्षेत्रवाद जातिवाद की भावनाओं में नहीं बंधा है —आप के प्रत्याशी सचिन सिंघल इस अपार समर्थन से गदगद है और इसे दिल्ली सरकार के द्वारा किये गए जनहित के  काम और विधायक राजेश गुप्ता द्वारा गावं में किये जा रहे विकास कार्यों का सम्मान बता रहे है —गावं के  लोग अब यह मानने लगें है की गावं में एकतरफा कुछ भी नहीं  है –यहाँ मुकाबला “आप ” के उम्मीदवार सचिन सिंघल और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश खारी से है –बीजेपी दूर दूर तक नहीं है —

लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता है तो गर्मी और थकन कैसी –सचिन सिंघल

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में वज़ीर पुर वार्ड से  आम आदमी पार्टी के  प्रत्याशी सचिन सिंघल प्रतिदिन सुबह से शाम तक घर घर जाकर लोगों से मिल रहे है–अपने मतदाओं तक सीधे पहुंचने के लिए फ्लैट की सैकड़ों सीढ़िया रोज चढते है —इस प्रचण्ड गर्मी में इतनी मेहनत करने पर भी उन्हें न थाकान होती है और उनके चेहरे से स्माइल गायब होती है —आखिर हो भी क्यों , घर के दरवाजे पर उनका स्वागत अच्छी सी स्माइल के साथ जो होता है –जनता का यही रिस्पॉन्स और यही प्यार और आशीर्वाद सचिन से लिए टॉनिक का काम कर रहा है –सचिन सिंघल मानते है की यह सब दिल्ली सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का परिणाम है–लोगों का इतना समर्थन मिल रहा है जैसे कहीं किसी प्रत्याशी से मुकाबला ही नहीं है –हर जगह आप ही आप है –यही वजह है की कार्यकर्ताओं में भी गज़ब का उत्साह है —

कुलाची हंसराज, अशोक विहार में किया गया हाई-टेक साइंस पार्क का उद्घाटन

ये है अशोक विहार फेज – 3 का कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल जहाँ पर आयोजित किया गया है पर्यावरण महोत्सव। …. इस महोत्सव में लगभग 40 स्कूलों के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने शिरकत की । इस मौके पर साइंस पार्क का उद्घाटन किया गया और साइंस के अलग-अलग कॉन्सेप्ट्स और मॉडल्स प्रदर्शित किये गए । डॉ. चिदंबरम ने रिबन काटकर इस साइंस पार्क का उद्घाटन किया । छोटे-छोटे बच्चों ने बैंड बजाकर उनका स्वागत किया। इस हाई-टेक पार्क को बनाने के पीछे एक बेहद ख़ास मकसद छुपा है…..स्कूल ने थ्योरी  से ज़्यादा  प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस करने को महत्त्व दिया है । यहाँ पर तरह तरह के मॉडर्न इक्विपमेंट्स हैं जिनके ज़रिये बच्चों को सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाएगा। कुलाची हंसराज के टीचर्स का कहना है कि दिल्ली में ये अपनी तरह का पहला पार्क है। यहाँ के स्टूडेंट्स भी स्कूल के इस क़दम से बेहद खुश हैं।