अशोक विहार। सुप्रभात क्लब के द्वारा अशोक विहार के सीजनिंग रेस्ट्रोरेंट में आयोजित स्थानीय RWA , सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के साथ नार्थ वेस्ट जिला पुलिस की मीटिंग हुयी। अशोक विहार में हुयी यह एक ऐसी मीटिंग थी जिसमें शामिल दोनों तरफ के लोग हैरान थे। दिल्ली पुलिस यह देख हैरान थी की मीटिंग में देश के बड़े बड़े उद्योगपति से लेकर कारोबारी , सामाजिक धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधि बड़े तादाद में न केवल मौजूद थे बल्कि तीन घंटे चले इस मीटिंग में परस्पर परिचय के साथ समस्यओं पर संवाद भी कर रहे थे – आप भी देखिये ये यह ख़ास मीटिंग —
अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी चुनाव , टीम अजय गोयल में काबिल और ईमानदार लोग : राजेन्द्र गर्ग
-दिल्ली दर्पण ब्यूरो
अशोक विहार। 4 सितंबर को हो रहे अशोक विहार की शीर्ष संस्था अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी में अजय गोयल टीम ने पूजा पाठ कर पूरे विधि विधान के साथ अपने चुनाव कार्यालय का उद्घटान किया। सभी संकटमोचक हनुमान और श्रीराम को दंडवत प्रणाम किया और ऐलान किया की यह नयी और उर्जावान टीम सोसायटी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस पैनल में वरिष्ठ उप्रधान पर चुनाव लड़ रहे राजेन्द्र गर्ग ने प्रधान अजय गोयल और अपनी टीम की काबिलियत का जिक्र किया और कहा की उनके पैनल के सभी उम्मीदवार मतों विजयी होंगे। उन्होंने श्रीराम और उनके भक्त हुनमान के सामने संकल्प लिया है की ये समाज और सोसायटी में अच्छा काम करने की नियत से चुनाव मैदान में है।
डीएवी पुष्पांजलि वार्षिक विज्ञानं और कला प्रदर्शनी में दिया पर्यावरण बचाओ का सन्देश
–दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली। कव्वाली गाते ये बच्चे आपका मनोरंजन तो कर ही रहे हैं लेकिन साथ ही साथ एक गंभीर समस्या को भी उजागर कर रहे हैं। जी हाँ , ये कोशिश है डीएवी पुष्पांजलि के बच्चों की ज्सिको ये अपने प्रदर्शन और प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पर्यावरण को बचाने का सन्देश पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल डीएवीं पुष्पांजलि में मौका था वार्षिक विज्ञानं और कला प्रदर्शनी का और इस मौके पर हजारों बच्चों ने कलात्मकता के जरिये लोगों को जागरूक करने की जो कोशिश की , वो काबिलेतारीफ़ है। हजारों की संख्या में छोटे बड़े साइंस मॉडल बना कर बच्चों ने न केवल अपने कला और ज्ञान का परिचय दिया बल्कि एक प्रदूषण मुक्त भविष्य का भी संकल्प लिया। कहीं वेस्ट मैनेजमेंट , तो कहीं एनर्जी कंजर्वेशन , प्रदूषण नियंत्रण से लेकर चाइना के स्ट्रेडलिंग बस तक के मॉडल प्रदर्शनी में लगाये गये थे।
डीए वी पुष्पांजली में इस तरह के आयोजन लगातार होते रहते हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारने का मंच तो मिलता ही है साथ ही साथ समाज को भी सन्देश जाता है। दिल्ली दर्पण से बात करते हुए स्कूल की प्रिसिपल ने भी बताया की वो किस तरह से इतने बड़े आयोजन की भी सफलता से कर दिखाते हैं।
दिल्ली में लोक सभा चुनाव लड़ेगी सत्य बहुमत पार्टी : सत्य देव चौधरी
रेखा गुप्ता के जन्म दिन पर स्वास्थ्य शिविर , लोगों ने किया देह और नेत्र दान
दिल्ली। भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने अनोखे अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन , जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया। अंगदान शिविर का आयोजन कर लोगों को जीवन दान के लिए प्रेरित भी किया। पीतमपुरा के CU ब्लॉक में आयोजित इस शिविर का दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। मौके पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और निगम पार्षद भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम के सफलता पर रेखा गुप्ता को बधाई दी।

