Saturday, September 28, 2024
spot_img
Home Blog Page 1527

मैत्री संघ द्वारा हास्य कवी सम्मेलन का आयोजन

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/1ncTLdcodZQ”]https://youtu.be/1ncTLdcodZQ[/bs-embed]

अशोक विहार -संदीप स्वामी
अशोक विहार फेज -1 की रामलीला कमेटी के सहयोग से अशोक विहार मैत्री संघ ने हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शिरकत की साथ ही रामलीला कमेटी के गणमाण्य लोगों से साथ क्षेत्र के पूर्व विधायक, मौजूदा निगम पार्षद सहित कई अन्य विशेष अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी विशेष अतिथियों का मालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जुवलन के साथ की गई। अशोक विहार में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की और कवियों की कविताओं का जमकर लुत्फ उठाया।मस्ती और मनोरंजन के इस मंच का आयोजन करवाने वाले मैत्री संघ के प्रधान पवन अग्रवाल ने बताया कि मैत्री संघ पिछले कितने समय से इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रहा है और इसका उद्देश्य क्या है ?साथ ही ओम जालान और रवि गुप्ता ने कार्यक्रम में बैठी भीड़ को माध्यम बनाते हुए कवि सम्मेलन का बखान किया। मस्ती के साथ मनोरंजन के इस हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे डॉ हर्षवर्धन ने काफी देर तक इसे सुना और कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राज अग्रवाल, सुधीर कुमार जैन, पवन अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग और रवि गुप्ता को बधाई दी और इस कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस हास्य कवि सम्मेलन में आए सभी लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।

पुलिस ने ढ़ेर किया 50 हज़ार का इनामी बदमाश

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/LfFW2OuFsRw”]https://youtu.be/LfFW2OuFsRw[/bs-embed]

नोएडा -राहुल ठाकुर
ग्रेटर नोएडा में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है पुलिस लाख कोशिश कर ले लेकिन बदमाश फिर भी पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या,लूट जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों इकोटेक तीन थाना क्षेत्र में शराब कलेक्शन वैन से लूटपाट के बाद वेन में सवार दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी साथ ही सुरक्षाकर्मियों के सरकारी हथियार और 8 लाख रूपए बदमाशों ने लूट लिए थे। जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे यही चार बदमाश फिर से किसी लूट की वारदात को अंजाम देने ग्रेटर नोएडा आए थे जिसमें पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद बिसरख थाना क्षेत्र में दो बदमाशों को गोली लगी थी जबकि एक फरार हो गया था और एक को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में फरार हुए उसी बदमाश को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 4 में मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। पुलिस के द्वारा लगातार गौतम बुद्ध नगर में किए जा रहे एनकाउंटर के बाद बदमाशों में पुलिस का खौफ कायम हो गया है बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बागपत का रहने वाला बदमाश सुमित गुर्जर ढेर हो गया है जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूटे गए सरकारी असलों को बरामद कर लिया है वहीं एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद कर ली है जिसमें यह सभी बदमाश सवार थे। पुलिस फरार सभी बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से पूछे गए ये सवाल, रोती रही हनी

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/LnykDHrLeeQ”]https://youtu.be/LnykDHrLeeQ[/bs-embed]

दिल्ली -योगेंद्र कुमार
राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत गिरफ्तार हो गई हैं। गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि पुलिस ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। सुनवाई के दौरान हनीप्रीत कोर्ट में हाथ जोड़कर रोती रही। अब उसे 6 दिन बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पंचकूला सेक्टर 23 की चंडी मंडी थाने से पुलिस हनीप्रीत को लेकर कोर्ट पहुंची। हनीप्रीत को उसकी एक महिला साथी के पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद पुलिस हनीप्रीत और उस महिला को पंचकूला के सेक्टर-23 में बने चंडी मंदिर थाने लाई। करीब एक घंटा कागज़ी कार्यवाही के बाद हनीप्रीत से पूछताछ शुरू हुई। पहले राउंड की ये पूछताछ करीब 2 घंटे चली। इसके बाद उसका हवालात से सामना हुआ। हनीप्रीत से पूछे गए कई सवाल। हनीप्रीत ने कहा था कि राम रहीम के जेल जाने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करे ? उसे लोगों ने जैसा बताया उसने वही किया। उसे कोर्ट पर पूरा भरोसा था। वो न्याय के लिए हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट जाना चाहती थी लेकिन इससे पहले की वो हाई कोर्ट में जाकर सरेंडर करे, पुलिस ने उसे धर दबोचा।

दिल्ली में जारी बदमाशों का कहर ,फिर हुई एक मौत

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/YdM9-yRspG0″]https://youtu.be/YdM9-yRspG0[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में उस वक़्त सनसनी फेल गयी जब थाना न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रहमपुरी गली नंबर 9 के एक्स ब्लाक में एक 22 साल के आकाश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आकाश अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने मामा के ऑफिस में देर रात पार्टी करने के लिए खाना बना रहा था। खाने में पानी डालने के लिए पानी लेने के लिए मंदिर के पास लगी टंकी पर पानी लेने गया लेकिन जब काफी देर तक आकाश पानी लेकर वापस नहीं आया तो दोस्तों ने उसे जाकर देखा तो ऑफिस से कुछ ही दूरी पर आकाश को गोली लगी थी और वो तड़प रहा था आनन् फानन में उसे उसके दोस्त ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की बचपन में ही माता पिता की म्रत्यु के बाद से ही आकाश अपने नाना नानी के यहां रह रहा था और पास में ही एक मोबाईल की शॉप चला रहा था। कुछ कदमों की दूरी पर ये वारदात हुई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है कि आखिर इस वारदात को किसने अंजाम दिया।

फरीदाबाद में एनएच-2 बना गड्ढों का हाइवे !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/lpiu6GAoQwo”]https://youtu.be/lpiu6GAoQwo[/bs-embed]

फरीदाबाद-जयप्रकाश भाटी
फरीदाबाद के नेशनल हाईवे 2 पर सड़क किनारे न जाने कितने मेनहोल खुले पड़े हैं। इन मेनहोलों की वजह से रात और दिन में न जाने कितने लोगों के साथ हादसे होते हैं लेकिन सरकार कुछ करने को राजी नहीं है। लोगों के मुताबिक यहां लाइट भी नहीं है जिसके चलते रात में आस-पास के लोग भी कई बार गड्ढे में गिर जाते हैं और एनएच 2 पर चलने वाले बड़े वाहन भी कई बार इन मेनहोलों में फंस जाते हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक कंप्लेंट के बाद भी कार्यवाही नहीं होती।