Sunday, May 19, 2024
spot_img
Home Blog Page 1543

शाहबाद डेयरी क्षेत्र में भाजपा की गूंज !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/9C1t0wvwBFc”]https://youtu.be/9C1t0wvwBFc[/bs-embed]

दिल्ली के बवाना विधानसभा उप चुनाव में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर पार्टी मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश में जुटी है। पार्टियां अपने-अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी शाहबाद डेयरी इलाके में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों से उनका हाल जाना और बीजेपी को वोट देने की अपील की।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से मिलने को उत्सूक रहे लोग। शाहबाद डेयरी इलाके में भाजपा की पदयात्राओं में उमड़ रहे यह जनसमूह स्थानीय लोगों पर मोदी सरकार की नीतियों का प्रभाव इस चुनाव में क्या रंग दिखलाती है और किस पार्टी को कितने वोट मिलते हैं,यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा,लेकिन फिलहाल पदयात्राओं में उमड़ रहे जनसमूह से भाजपा काफी उत्साहित है।

‘भाजपा के पक्ष में बवाना के लोगों का जनमत’

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/GuXPIPCCKhs”]https://youtu.be/GuXPIPCCKhs[/bs-embed]

बवाना उपचुनाव पर भाजपा नेता मनोज शौकीन से विशेष बातचीत। मनोज शौकीन का कहना है कि दिल्ली देहात के लोगों का जनमत भाजपा के पक्ष में हैं। भाजपा बाहरी दिल्ली के जिला अध्यक्ष हैं मनोज शौकीन।दिल्ली देहात की जनता केजरीवाल से नाराज़ हैं। केजरीवाल ने जनता के साथ किये झूठे वादे। साहब सिंह वर्मा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाएगा भाजापा। भाजापा की गरंटी है कि अगर वो बवाना विधानसभा मैं सभी को सम्मान भी देंगे और सबका सम्मान और सबका विकास जो नरेंद्र मोदी का नारा है उसी के ऊपर आगे बढ़ करके काम करेंगे। भाजापा की गरंटी है कि अगर वो वेद प्रकाश को वोट देते है तो उन्हें कही भी निराश नहीं होना पड़ेगा। देखते है 23 अगस्त को वोट होती है और परिणाम आते है तो फैसला क्या होता हैं।

अखिलेश की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष

[bs-embed url=”https://youtu.be/IVVVIZ3xMwc”]https://youtu.be/IVVVIZ3xMwc[/bs-embed]

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा में कई जगहों पर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, हालांकिं कुछ जगहों पर वो पुतला फूंकने में कामयाब रहे तो कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई और पुलिस ने पुतला भी छीन लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही अखिलेश को रिहा नहीं किया गया तो ये आंदोलन देश व्यापी आंदोलन बन जाएगा। पुतला फूंकने वाले कई सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने से रोका। हालांकि अखिलेश यादव को जलद ही रिहा कर दिया गया।

शराब पीने से मना किया तो गई जान !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/yEmO5PPQL7Y”]https://youtu.be/yEmO5PPQL7Y[/bs-embed]

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अगर दिल्ली वासियों की माने तो दिल्ली पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। मामला राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी का है जहां घर के बाहर शराब पी रहे 3 व्यक्तियों को मना करने पर दो भाइयों को चाकुओं से गोद दिया गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि पुलिस सब कुछ पता होते हुए भी बदमाशो को नहीं पकड़ पाई। जिससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया इसके साथ ही डीटीसी की लो फ्लोर बस में भी तोड़-फोड़ की। घायल दुर्गेश के मुताबिक अजय बिहारी, मोनू और साहिल नाम के तीन युवक उसके घर के बाहर शराब पी रहे थे। जिसके विरोध करने पर वो लोग नाराज हो गए और दोनों भाइयों को चाकू से गोद डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी लेकिन इस घटना ने नशे का एक और बुरा उदाहरण सामने ला दिया जिसमें किसी की हत्या तक कर दी गयी।

बेटियां जनने पर सजा !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/QJrqlA_PEUI”]https://youtu.be/QJrqlA_PEUI[/bs-embed]

बहुओं पर ससुराल वालों के कहर की खबरें जैसे आम हो गई हैं न जाने क्यों ससुराल वाले उस बेटी के साथ बदसलूकी करते हैं जो अपना सब कुछ छोड़ कर अपने ससुराल में रहने आ जाती है। दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ के नीमका गांव के एक अस्पताल में फफक-फफक कर रोती मोनिका नाम की युवती के मुताबिक उसकी शादी 2012 में गुड़गांव के बनवारी गांव में रहने वाले धर्मेंद्र के साथ हुई जिसके बाद लगभग 1 साल तक सब कुछ ठीक था, लेकिन मोनिका को बेटी पैदा होते ही इसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मोनिका की मानें तो उसके ससुराल में पति, उसका ससुर, सास, जेठ और जेठानी उसके साथ मारपीट किया करते थे, लेकिन मोनिका के मुताबिक इस बार उसके ससुराल वालों ने सारी हदें पार कर दी और उसे उसकी बच्ची के सामने फ्राईपैन और डंडों से पीटकर बाहर निकाल दिया। मोनिका के मुताबिक उसका ससुर ने भी उसके साथ गलत हरकतें करने की कई बार कोशिश की और मोनिका के पति ने हर बार उसकी बातों को अनसुना कर दिया। वहीँ पुलिस की मानें तो दो लड़कियों के जन्म के बाद भी लड़का पैदा ना करने पर विवाहिता मोनिका को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है|