Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 3

“राजधानी नई दिल्ली में गहराया पानी का बड़ा संकट: आया नगर में टैंकर माफिया की मनमानी, 500 का पानी 2000 में”

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिणी के आया नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग भीषण पानी के भयंकर संकट से जूझ रहे हैं। कई ब्लॉकों में तो कई-कई दिनों तक पानी पहुंच तक नहीं रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पूरी तरह पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यहा तक की सरकारी टैंकरों की संख्या कम होने से लोग मजबूरी में प्राइवेट टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीद रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राइवेट टैंकर संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जो पानी का टैंकर पहले 500-600 रुपए में मिलता था, अब उसके लिए 1000 से 2000 रुपए तक लिए जा रहे हैं।

आया नगर के जेड ब्लॉक की निवासी सीमा द्विवेदी ने बताया,
“नल में पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है। 24 घंटे में सिर्फ एक बार 10 से 15 मिनट के लिए पानी आता है। पानी भरने के लिए रात-रात भर जागना पड़ता है। इतना पानी पर्याप्त नहीं होता, इसलिए हमें प्राइवेट टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। पहले जो टैंकर 500-600 रुपए में आता था, अब उसके 1000 रुपए लिए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 4000 लीटर पानी होता है।”

वहीं, आया नगर फेस-5 की रहने वाली विनीता ने कहा,
“हमारे इलाके में पानी की भारी किल्लत है। प्राइवेट टैंकर मंगा-मंगाकर लोग परेशान हो चुके हैं। दिल्ली जल बोर्ड का पानी कभी-कभी आता है और उसके लिए भी पैसे मांगे जाते हैं। नलों में बिल्कुल पानी नहीं आता। प्राइवेट टैंकर वालों की मनमानी चल रही है।”

स्थानीय निवासी प्रेम कांति ने बताया कि कुछ जगहों पर एक टैंकर के लिए 2000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “भीषण गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं। हम किरायेदार मिलकर पानी खरीदने को मजबूर हैं क्योंकि नलों में बिल्कुल पानी नहीं आता।”

इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। रोहिणी से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की मिलीभगत से टैंकर माफिया फल-फूल रहा है।

उन्होंने कहा,
“दिल्ली सरकार टैंकर माफिया के साथ मिलकर पानी की चोरी करवा रही है। जनता के हिस्से का पानी चोरी करके गरीब लोगों को दो-तीन गुना दामों पर बेचा जा रहा है। एक तरफ लोग पानी की कमी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।”

दिल्ली में टैंकर माफिया का मुद्दा अब सत्ता के गलियारों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके, राजधानी के कई इलाकों में लोग आज भी पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

“कानून के बावजूद खत्म नहीं हो रही दहेज प्रथा,बहुओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़े”

नई दिल्ली: भारत देश तकनीकी और आधुनिकता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद दहेज कुरुप्रथा जैसी सामाजिक बुराई आज भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े हिस्सों में दहेज को लेकर बहुओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही कई ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगते हैं। मांग पूरी न होने पर महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में घरेलू हिंसा और मानसिक दबाव जैसी गंभीर समस्याएं भी सामने आती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि दहेज की यह कुरीति केवल छोटे परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े- बड़े और संपन्न घरों में भी बहुओं को दहेज के नाम पर परेशान व मारपीट की जाती है।

मई 2026 में चर्चा में आए Twisha और दीपिका नागर जैसे मामलों ने एक बार फिर इस गंभीर सामाजिक समस्या को उजागर किया। इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि शिक्षा और आधुनिक सोच के दावों के बावजूद समाज का एक हिस्सा आज भी पुरानी संकीर्ण मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया है।

कानून की नजर में दहेज लेना और देना दोनों अपराध हैं, लेकिन इसके बावजूद यह कुप्रथा समाज में जड़ें जमाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों की सोच और सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाना भी बेहद जरूरी है।

समाज के जानकारों का कहना है कि जब तक लोग दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक इस समस्या को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल रहेगा।

“दिल्ली में पानी संकट पर बवाल, AAP का जल बोर्ड के बाहर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन”

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ते जल संकट को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत का आरोप लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार “मटका फोड़” प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

AAP के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक, कोंडली विधानसभा समेत दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि कई जगहों पर घंटों तक पानी नहीं आ रहा, जबकि कुछ इलाकों में गंदा और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

🚰 विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन

इस प्रदर्शन में AAP विधायक Kuldeep Kumar अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने खाली मटके लेकर नारेबाजी की और दिल्ली जल बोर्ड के बाहर मटके फोड़कर अपना विरोध जताया।

तस्वीरों में महिलाएं और स्थानीय लोग “देश गया पानी में” और “पानी दो” जैसे पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

🌡️ गर्मी बढ़ी, पानी संकट गहराया

दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच पानी की मांग तेजी से बढ़ी है। कई इलाकों में लोगों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था पानी संकट से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं विपक्षी दल भी दिल्ली में पानी संकट को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

📢 AAP ने क्या कहा?

AAP नेताओं का कहना है कि राजधानी के कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार समय रहते पानी संकट का समाधान करने में नाकाम रही, जिसकी वजह से आम जनता परेशान है।

📌 प्रदर्शन की बड़ी बातें

  • दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर “मटका फोड़” प्रदर्शन
  • कोंडली समेत कई इलाकों में पानी संकट का दावा
  • विधायक कुलदीप कुमार प्रदर्शन में शामिल
  • महिलाओं और स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की
  • गर्मी के बीच पानी संकट पर राजनीति तेज

यह मामला अब दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में पानी संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

“दिल्ली हाई कोर्ट सख्त: विधवा की कटी पेंशन लौटाए SBI, कोर्ट बोला- बैंक की लापरवाही का खामियाजा महिला क्यों भुगते?”

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को एक विधवा महिला की पेंशन से काटी गई लाखों रुपये की रकम वापस करने का आदेश दिया है। अदालत ने साफ कहा कि यह मामला किसी धोखाधड़ी का नहीं, बल्कि बैंक की लापरवाही और पेंशन प्रोसेसिंग में हुई गलती का है।

जस्टिस संजीव नरूला की पीठ ने इंदिरा नाम की महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए SBI को निर्देश दिया कि उसकी फैमिली पेंशन से वसूली गई रकम 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाई जाए। साथ ही कोर्ट ने भविष्य में किसी भी तरह की अतिरिक्त रिकवरी पर भी रोक लगा दी।

📌 क्या था पूरा मामला?

महिला के पति एक सरकारी कर्मचारी थे, जिनकी वर्ष 2003 में नौकरी के दौरान ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) के तहत महिला को फैमिली पेंशन दी जाने लगी। यह भुगतान SBI की एक शाखा के माध्यम से किया जा रहा था।

कुछ समय बाद महिला ने देखा कि उसकी मासिक पेंशन में अचानक भारी कटौती शुरू हो गई है। बैंक की ओर से बताया गया कि पेंशन रिकॉर्ड में बढ़ोतरी की गलत तारीख दर्ज होने के कारण उसे अतिरिक्त राशि का भुगतान हो गया था।

पहले यह अतिरिक्त रकम करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई, लेकिन बाद में SBI ने दोबारा गणना कर इसे लगभग 3.6 लाख रुपये कर दिया। इसके बाद बैंक ने बिना पूर्व सूचना के महिला की पेंशन से हर महीने कटौती शुरू कर दी।

⚖️ कोर्ट ने SBI को ठहराया जिम्मेदार

महिला ने हाई कोर्ट में दलील दी कि उसने कभी कोई गलत जानकारी नहीं दी और न ही अतिरिक्त भुगतान में उसकी कोई भूमिका थी। कोर्ट ने भी इस दलील को सही माना।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो कि महिला को यह पता था कि उसे उसकी पात्रता से अधिक रकम मिल रही है।

कोर्ट ने SBI की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंक ने बिना उचित सूचना और प्रक्रिया अपनाए रिकवरी शुरू कर दी, जो गलत है।

🏛️ अदालत का बड़ा संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट के इस फैसले को पेंशनभोगियों के अधिकारों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि यदि अतिरिक्त भुगतान बैंक या विभाग की गलती से हुआ है और लाभार्थी की कोई भूमिका नहीं है, तो उससे जबरन रिकवरी नहीं की जा सकती।

दिल्ली पुलिस का महाऑपरेशन: उत्तर-पश्चिम जिला ने दबोचे 10 शातिर भगोड़े अपराधी


-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
नई दिल्ली, 29 मई 2026: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला ने कानून व्यवस्था को धता बताकर लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा और बेहद सराहनीय एक्शन लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव (IPS) के कुशल नेतृत्व में गठित समर्पित पीओ (Proclaimed Offenders) टीमों ने एक साथ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से कुल 10 कुख्यात उद्घोषित अपराधियों को धर दबोचा है। इस बड़ी कामयाबी से राजधानी में अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में एक ऐसा शातिर बदमाश भी शामिल है जो 60 अलग-अलग आपराधिक मामलों में लिप्त है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने दिल्ली के नागरिकों को एक बार फिर सुरक्षित महसूस कराया है।


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम जिला के विभिन्न थानों की समर्पित टीमों ने जाल बिछाकर इन भगोड़ों को दबोचा:
 थाना भारत नगर: यहाँ की समर्पित टीम (एचसी आकाश और कांस्टेबल धर्मेंद्र) ने जे.जे. कॉलोनी वजीरपुर से कमल @ मोटू (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह रोहिणी कोर्ट द्वारा साल 2014 के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित था।
 थाना मौर्य एन्क्लेव: टीम ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अपराधी आशीष दबास (26 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
 स्पेशल स्टाफ (उत्तर-पश्चिम जिला): एसआई सुरेंद्र और एचसी हरिंदर सिंह की टीम ने एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामले में फरार चल रहे शिव कुमार (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसे रोहिणी कोर्ट ने हाल ही में 13 मई 2026 को भगोड़ा घोषित किया था।
 थाना मुखर्जी नगर: एचसी अभिषेक राणा और एचसी वरुण आलोक की पीओ टीम ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी कमल लामा (51 वर्ष) को ट्रेस कर दबोचा, जो कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था।
थाना सुभाष प्लेस की ‘सुपर-5’ कामयाबी: 60 मामलों में शामिल बदमाश भी ढेर
इस पूरे अभियान में सबसे सनसनीखेज और बड़ी सफलता थाना सुभाष प्लेस की पीओ टीम को मिली। एचसी विक्रम कुमार, एचसी नरेश, एचसी मंगल, एचसी प्रदीप, कांस्टेबल प्रिंस और कांस्टेबल नवीन की टीम ने एक साथ 05 उद्घोषित अपराधियों को दबोच लिया। इनमें शामिल हैं:
1 अमित डेम्बला: लूटपाट और जबरन वसूली (FIR 405/22) के मामले में वांछित।
2 सोनू कुमार (25 वर्ष): आर्म्स एक्ट के मामले में तिस हजारी कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित।
3 चांद मोहम्मद @ चंदू (29 वर्ष): यह इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी मछली है, जो कुल 60 आपराधिक मामलों में शामिल है और महेंद्र पार्क थाने के लूटपाट के मामले में फरार चल रहा था।
4 मोनू @ मिथुन @ चिल्ली (34 वर्ष): मंगोलपुरी थाने का यह घोषित बदमाश (BC) सुल्तानपुरी थाने के चोरी और सेंधमारी के मामले में रोहिणी कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित था।
5 सी. राजू @ राजा @ कार्तिक (40 वर्ष): यह शातिर अपराधी साल 2011 से (करीब 15 साल से) पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
मध्य प्रदेश से दिल्ली पुलिस ने दबोचा अपराधी
एक अन्य सराहनीय कार्रवाई में थाना आदर्श नगर की समर्पित पीओ टीम (एसआई ऋषि पाल और एचसी टीका राम) ने दिल्ली से बाहर मध्य प्रदेश के खंडवा में छापेमारी कर द्वारका दास मलानी को गिरफ्तार किया। आरोपी साल 2023 से तिस हजारी कोर्ट द्वारा एनआई एक्ट के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित था।
दिल्ली पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे देश के किसी भी कोने में छिपा हो या कितने ही सालों से फरार हो, वह कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। जिला पुलिस की इस सफलता की चारों ओर सराहना हो रही है।