Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Home Blog Page 2

दिल्ली में बड़ी कामयाबी: रणदीप भाटी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज ‘फाइटर’ गिरफ्तार, 32 संगीन मामलों में था वांछित

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण 

नई दिल्ली, 31 मई 2026: दिल्ली पुलिस के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बने कुख्यात “रणदीप भाटी गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अनुज चौधरी उर्फ फाइटर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव अहमद नगर, थाना बीबी नगर का रहने वाला है। आरोपी अनुज उर्फ फाइटर पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे 32 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली के फतेहपुर बेरी में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था और लगातार कोर्ट में पेश न होने के कारण साकेत कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया जा चुका था।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी राजीव कुमार (IPS) के अनुसार, एएटीएस टीम को 28 मई 2026 को एक बेहद पुख्ता और गोपनीय सूचना मिली थी कि फतेहपुर बेरी मर्डर केस का यह मुख्य आरोपी अवैध हथियारों और गोला-बारूद के साथ पूर्वी दिल्ली के इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एसीपी (ऑपरेशंस) के सुपरविजन तथा एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई विक्रम सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस विशेष टीम ने गाजीपुर के पेपर मार्केट के पास रणनीतिक रूप से जाल बिछाया और संदिग्ध के आते ही उसे घेर लिया। पुलिस टीम को सामने देख आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की, लेकिन मुस्तैद टीम ने एक संक्षिप्त पीछा और झड़प के बाद उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया।

पकड़े जाने के बाद जब पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही, पुलिस ने उस होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया जिसका इस्तेमाल वह भागने के लिए कर रहा था, क्योंकि जांच में पाया गया कि यह स्कूटी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस बरामदगी के बाद गाजीपुर थाने में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनुज उर्फ फाइटर ने गाजीपुर से 12वीं तक की पढ़ाई की थी और उसके बाद वह जुर्म की दुनिया में कदम रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े अपराधियों के संपर्क में आ गया था। वह साल 2022 में भी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन 2023 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

इस सफल ऑपरेशन के जरिए दिल्ली पुलिस ने एक साथ तीन बड़े मामलों को सुलझाने का दावा किया है, जिनमें गाजीपुर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट का नया मामला, फतेहपुर बेरी में दर्ज हत्या का मुकदमा और लक्ष्मी नगर से हुई स्कूटी चोरी का केस शामिल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है और उससे गैंग के अन्य सदस्यों व ठिकानों के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अपनी जारी मुहिम में एक बड़ी रणनीतिक जीत मान रही है।

“फुटपाथ पर सो रही महिला से कथित अश्लील हरकत, CCTV फुटेज सामने आने से पुलिस जुटी जांच में”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई। फुटपाथ पर सो रही एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला कचरा बीनने का काम करती है और घटना के समय सड़क किनारे फुटपाथ पर ही सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला को अकेला पाकर महिला के साथ कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

लेकिन घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी साफ़ देखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच तेजी से कर रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

नोट:- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

“मानसून से पहले नालों की सफाई पर बड़ा घमासान, AAP नेता अंकुश नारंग ने बीजेपी घेरा”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले नालों की सफाई को लेकर राजनीती गलियारों में सियासत बेहद तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अंकुश नारंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिल्ली में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

अंकुश नारंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मानसून सिर पर आ चुका है, लेकिन दिल्ली के कई नाले अब भी गंदगी और जलकुंभी से भरे हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शाहदरा के बड़े बड़े  नाले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अब तक सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है।

AAP नेता ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम (MCD) के कई नालों की सफाई अभी भी अधूरी ही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, एमसीडी और डीडीए सब पर ही भाजपा का नियंत्रण है, तो फिर नालों की सफाई का काम समय पर क्यों नही हुआ है!

उन्होंने भाजपा की सरकार को “चार इंजन सरकार” बताते हुए कहा कि इसके बावजूद दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था को लेकर अभी भी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि हर वर्ष मानसून के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती ही है। ऐसे में नालों की समय पर सफाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो जाती है।

हालांकि, अंकुश नारंग के दावों पर संबंधित विभागों या भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नालों की सफाई की वास्तविक स्थिति को लेकर प्रशासनिक आंकड़ों और विभागीय रिपोर्ट का इंतजार की जा रहा है।

“अगले 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत”

राजधानी नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज उत्तर भारत के कई राज्यों में बदला हुआ है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में काफी  गिरावट देखने को मिल रही है! जिससे लोगों को भी भीषण गर्मी और लू से राहत मिल रही  है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की सम्भावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फ़िलहाल तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विभाग ने 30 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश के आसार देखे जा रहे हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी बदलेगा मौसम

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की व मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई को बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

राजस्थान में तेज आंधी का अलर्ट और सुरक्षित रहने की सलाह

राजस्थान जैसे कई इलाकों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 मई और 1 जून को भारी बारिश की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी 2 जून को बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

गर्मी से राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है और लू का असर कम होता दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को आंधी, बिजली और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

“दिल्ली में खूनखराबा, बकरीद की रात जहांगीरपुरी में 26 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में तनाव”

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बकरीद की रात में, एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। जब सब ईद का त्यौहार बना रहे थे! वाही एक घर में ये त्यौहार मातम का कारन बन गया! मामूली से विवाद के बाद, अचानक कुछ लोगो ने एक युवक की कथित तौर पर बेहद ही बेहरमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के सी ब्लाक जहागीरपूरी इलाके की है! मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। वारदात के समय युवक पर कई बार चाकू से हमला किया गया, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में जैसे ही पुलिस को सुचना मिली ! पुलिस तुरंत कार्येवाही में जुट गई! पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय अरबाज शुक्रवार रात 11 बजे अपने घर के आस पास ही खड़ा था! इसी बिच वहा से गुजरते कुछ लडको से उसकी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते वह हिसंसक झड़प में बदल गई! झगड़े के दोरान अरबाज पर कई बार चाकुओ से हमला हुआ जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। पता लगते ही परिजन द्वारा खून से लटपट हालत में,अरबाज को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया! जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब तक तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है! पुलिस की पूछताछ की परक्रिया जा रही है। यहा तक की आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या अचानक हुए किसी विवाद के बाद हमला हुआ। फ़िलहाल बकरीद की रात हुई इस हत्या के बाद से इलाके में बेहद तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी हकीकत सामने आ सके।