Saturday, May 9, 2026
spot_img
Home Blog Page 83

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: केबल चोरी के चलते धौला कुआं–शिवाजी स्टेडियम के बीच ट्रेनों की रफ्तार कम

नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर रविवार सुबह धौला कुआं और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग केबल काटे जाने की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों द्वारा लगभग 800 मीटर केबल काटी गई, हालांकि केबल चोरी नहीं हो सकी। कटी हुई केबल मेट्रो पिलर नंबर-09 के पास बरामद हुई।

डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) के अनुसार इस घटना से सिग्नलिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है, जिसके चलते नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की गति 25 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। हालांकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अन्य हिस्सों में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। आमतौर पर इस रूट पर ट्रेनें हर 10 मिनट के अंतराल पर चलती हैं।

रात में किया जाएगा मरम्मत कार्य

डीएमआरसी ने बताया कि दिन के समय केबल बदलने से यात्रियों को अधिक परेशानी हो सकती है, इसलिए मरम्मत का काम रात में मेट्रो सेवा समाप्त होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए दिन में ही आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

यात्रियों को दी जा रही लगातार जानकारी

यात्रियों को स्थिति से अवगत कराने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर यात्रा की योजना बनाएं

पुलिस के संपर्क में डीएमआरसी

डीएमआरसी ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है और कहा है कि मामले को लेकर पुलिस और कानून व्यवस्था एजेंसियों के संपर्क में हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/delhi-based-cyber-media-firm-bajrang-dal-has-claimed-that-it-has-made-a-2-week-digital-arrest-of-rs-14-crore/

दिल्ली में साइबर माफिया का आतंक! बुजुर्ग दंपति को 2 हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 14 करोड़

नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला अंजाम दिया है। साइबर ठगों ने NRI डॉक्टर दंपति को करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर उनसे 14 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित दंपति की पहचान डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा के रूप में हुई है। दोनों करीब 48 वर्षों तक अमेरिका में रहकर संयुक्त राष्ट्र (UN) में सेवा दे चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2015 में वे भारत लौटे और तब से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं।

फर्जी केस और अरेस्ट वारंट का डर

डॉक्टर दंपति को 24 दिसंबर को साइबर ठगों का फोन आया। कॉल करने वालों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने और गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही। ठगों ने उन्हें पीएमएलए (PMLA) और मनी लॉन्ड्रिंग कानून का हवाला देकर डराया और राष्ट्रीय सुरक्षा का नाम लेकर मानसिक दबाव बनाया।

इसके बाद ठगों ने 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक डॉक्टर दंपति को लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा, जिसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कहा जाता है।

8 बैंक खातों में कराए पैसे ट्रांसफर

डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने डॉक्टर दंपति से आठ अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए।
डॉक्टर इंदिरा तनेजा ने बताया कि जब भी उन्हें घर से बाहर जाना होता या किसी से बात करनी होती, ठग उनके पति के फोन पर वीडियो कॉल करके सब कुछ देखते-सुनते रहते थे, ताकि वे किसी को इस ठगी की जानकारी न दे सकें।

जब डॉक्टर इंदिरा पहली बार बैंक में बड़ी रकम ट्रांसफर करने पहुंचीं, तो बैंक मैनेजर ने भी उनसे कारण पूछा। लेकिन ठगों द्वारा सिखाई गई कहानी उन्होंने बैंक अधिकारी को बता दी, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचे ठग

10 जनवरी की सुबह ठगों ने दंपति से कहा कि अब पैसा आरबीआई द्वारा रिफंड किया जाएगा और इसके लिए उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन जाना होगा।
डॉक्टर इंदिरा जब थाने पहुंचीं, तब भी ठग वीडियो कॉल पर उनके साथ जुड़े रहे। उन्होंने थाने के SHO से भी ठगों की बात कराई। पीड़िता के मुताबिक ठग पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी से बात कर रहे थे।

इसी दौरान डॉक्टर इंदिरा तनेजा को पहली बार एहसास हुआ कि उनके साथ 14.85 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है।

स्पेशल सेल को सौंपी गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इसकी जांच स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO को सौंप दी है। पुलिस अब ठगों की पहचान, कॉल ट्रेसिंग और ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/the-heart-killing-of-the-warriors-in-the-dalal-shalmar-garden/

पति के बाद अब पत्नी का कत्ल! शालीमार बाग में खूनी खेल, दहला इलाका

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो|नई दिल्ली।
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बदमाशों ने रचना यादव नाम की युवती को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पति की हत्या के बाद लड़ रही थीं न्याय की लड़ाई

पुलिस के मुताबिक, रचना यादव के पति की कुछ साल पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में रचना लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि, पति हत्याकांड के सभी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे।

फरार आरोपियों पर शक

सूत्रों के अनुसार, पति की हत्या के मामले में कुछ बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस को शक है कि रचना की हत्या उसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उन्हें गवाही से रोकने या दबाव बनाने के मकसद से तो नहीं मारा गया।

बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके पिता के मर्डर केस में छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से एक मुख्य साजिशकर्ता भलस्वा का रहने वाला है और अब तक फरार है। उसने आरोप लगाया कि उसी गिरोह ने मुखबिरी कर उसकी मां की हत्या करवाई है।
बेटी के मुताबिक, उसके पिता का केस इस समय गवाही के दौर में चल रहा था और रचना यादव अहम गवाह थीं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

इस हत्याकांड ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला, जो अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रही थी, उसकी दिनदहाड़े हत्या से लोगों में डर और गुस्सा दोनों है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/fire-fuck-vady-kas-bjp-nakab-aap-na-bal-zardar-attack/

आतिशी फेक वीडियो केस: BJP बेनकाब, AAP ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा के आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो गए हैं। रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है और मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद भाजपा पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख गुरुओं के नाम पर भाजपा द्वारा फैलाया गया वीडियो पूरी तरह फर्जी है। जांच में साफ हुआ है कि वीडियो में आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने जानबूझकर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की है। उन्होंने कपिल मिश्रा और अन्य नेताओं पर आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है।

कपिल मिश्रा पर गंभीर आरोप

AAP नेता ने बताया कि भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। इस वीडियो को लेकर जालंधर के एक सिख नागरिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

जालंधर पुलिस की फॉरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि यह वीडियो टेम्पर्ड यानी एडिट किया हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, आतिशी के मुंह से ‘गुरु’ शब्द निकला ही नहीं था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने झूठा प्रचार किया। सौरभ भारद्वाज ने इसे भाजपा की “गंदी राजनीति” करार दिया।

FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। उन्होंने मांग की कि झूठ फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त धाराएं लगाई जाएं।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 15 सेकेंड के वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने में दिल्ली विधानसभा 15 दिन क्यों लगा रही है।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

AAP नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि आतिशी पर लगाया गया आरोप 100 फीसदी फर्जी था। उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो डॉक्टर कर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि अगर गुरुओं का सम्मान है तो इस फेक न्यूज गैंग पर कार्रवाई करें, वरना देश समझ जाएगा कि झूठ ऊपर से नीचे तक फैला है।

संजय सिंह बोले – भाजपा माफी मांगे

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी और अमित शाह को दरबार साहिब जाकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा बड़ा झूठ फैलाया है, जिसे सिख समाज कभी माफ नहीं करेगा।

अनुराग ढांडा और दिलीप पांडेय का हमला

‘आप’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि कपिल मिश्रा ने एडिटेड वीडियो पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। वहीं पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर बार की तरह इस बार भी झूठ को सच बनाने में जुटी थी, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी।

निष्कर्ष

फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि आतिशी के खिलाफ फैलाया गया वीडियो पूरी तरह फर्जी था। अब आम आदमी पार्टी भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है और इस पूरे मामले को धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश बता रही है।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/world-book-fair-2026-will-be-opened-on-january-10-read-the-information-on-the-world-book-fair-2026/

World Book Fair 2026 का आगाज़ 10 जनवरी से, बिना टिकट मिलेगी एंट्री; पढ़ें पूरी जानकारी

नई दिल्ली। किताबों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। राजधानी के भारत मंडपम में शनिवार से वर्ल्ड बुक फेयर की शुरुआत हो रही है, जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यह मेला न सिर्फ साहित्य प्रेमियों के लिए बल्कि बच्चों के लिए भी सीखने और मनोरंजन का शानदार मौका लेकर आया है।

बच्चों के लिए ‘किड्ज़ एक्सप्रेस’ मंडप

नेशनल बुक ट्रस्ट ने हॉल नंबर 6 में करीब 750 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बच्चों के लिए विशेष ‘किड्ज़ एक्सप्रेस’ मंडप तैयार किया है। यहां कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए हर दिन सुबह से शाम तक खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां होंगी।

इस मंडप में बच्चे:

  • संगीतमय कहानियां सुनाएंगे
  • कठपुतली बनाना सीखेंगे
  • बाल लेखकों की बैठकों में शामिल होंगे
  • बड़े लेखकों और कहानीकारों से संवाद करेंगे

इसके अलावा मधुबनी आर्ट कॉर्नर, वर्ली आर्ट, क्ले प्ले, कार्टून डिजाइन वर्कशॉप, कला एवं शिल्प कॉर्नर, इमोजी मी कॉर्नर और कलर कॉर्नर जैसी कई क्रिएटिव एक्टिविटीज भी होंगी, जहां बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।

आज़ादी के संघर्ष से जुड़ा दुर्लभ साहित्य

बुक फेयर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े साहित्य की खास झलक देखने को मिलेगी। साथ ही ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौर (1860 से 1920) में जब्त की गई और जलाई गई पुस्तकों को दोबारा प्रकाशित कर प्रदर्शित किया जाएगा। यह पाठकों के लिए इतिहास को करीब से समझने का बेहतरीन अवसर होगा।

समय और प्रवेश व्यवस्था

वर्ल्ड बुक फेयर:

  • समय: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक
  • हॉल: 2, 3, 4, 5 और 6
  • एंट्री गेट: नंबर 4 और 10

मेट्रो, शटल और पार्किंग सुविधा

बुक फेयर पहुंचने के लिए सबसे आसान रास्ता मेट्रो है। यात्री सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं।
गेट नंबर 10 से आने वाले लोगों के लिए फ्री टेंपो ट्रैवलर और शटल सेवा उपलब्ध रहेगी, जो सीधे हॉल नंबर 5 और 6 तक पहुंचाएगी। गेट नंबर 3 से भी हॉल नंबर 3 तक शटल सेवा चलेगी। इसमें सीनियर सिटीजन, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार और टू-व्हीलर से आने वालों के लिए:

  • प्रगति मैदान बेसमेंट पार्किंग
  • भैरो मंदिर के पास पार्किंग सुविधा उपलब्ध है

मेडिकल सुविधा भी मौजूद

अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो हॉल नंबर 5 के सामने डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी।

कुल मिलाकर, वर्ल्ड बुक फेयर इस बार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए ज्ञान, मनोरंजन और इतिहास को करीब से जानने का शानदार अवसर लेकर आया है। अगर आप किताबों से प्यार करते हैं, तो इस मेले को जरूर एक्सप्लोर करें।

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/dalal-in-manman-fas-growing-up-on-the-rak-cm-keep-gpat-ke-big-statement/