Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 992

दिल्ली में कोरोना को देखते हुए जारी हुई नई गाइडलाइंस

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने दो दिवसीय अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल डिस्‍टेंसिंग के उल्‍लंघन और हुक्का परोसने को लेकर कई रेस्तरां और होटलों पर जुर्माना लगाया गया है। इसको लेकर मामला भी दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया, वही शुक्रवार और शनिवार को बाजारों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। बता दे की मास्क न लगाने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने को लेकर जुर्माना लगाया गया। नई दिल्ली जिला क्षेत्र में चलाए गए अभियान का ब्योरा देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में जैन चावल वाला, जनपथ पर इनफोर्मल रेस्तरां, शहीद भगत सिंह मार्ग पर क्लासिक चिकेन वाला और गोल मार्केट में च्वाइस चिकेन कॉर्नर के मालिकों के खिलाफ कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित न करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कुल 17 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि ये मामले आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पर महामारी रोग अधिनियम की धारा तीन के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि इसके अलावा खान मार्केट इलाके और चाणक्यपुरी में अशोक होटल में मास्क न लगाने को लेकर क्रमश: 9 एवं 3 लोगों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। पुलिस के अनुसार, दक्षिणपूर्व जिले में मास्क न लगाने, एक दूसरे के बीच दूरी नहीं बनाकर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को लेकर 10 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं और 330 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

कोरोना के बाद अब डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। एक ओर देश कोरोना से जूझ रहा है तो वहीं होली गुजरने के बाद मौसम में हुए बदलाव ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। देश में डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। वही दिल्‍ली के अस्‍पतालों की बात करें तो अभी तक यहां डेंगू के 14 और मलेरिया के पांच केस आए हैं। हालांकि इनमें दिल्‍ली के अलावा अन्‍य राज्‍यों से आए मरीज भी शामिल हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए जहां केंद्र और राज्‍य सरकारें तमाम इंतजाम कर रही हैं लेकिन कोरोना की आड़ मेंडेंगू और मलेरिया,का खतरा बढ़ गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का भी मानना है कि पूरा फोकस भयावह बीमारी कोरोना पर है ऐसे में बाकी बीमारियां पैर पसार सकती हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही भयंकर परिणाम दे सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिल्‍ली के साथ ही आसपास के राज्‍यों में मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं यही समय होता है जब डेंगू से बचाव के लिए इंतजाम किए जाते हैं और घरों में रखे साफ पानी में मच्‍छर न पनपने देने की कोशिश की जाती है।

नगर निगमों की ओर से इलाकों में फॉगिंग की जाती है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के अलावा एनसीआर के नगर निगमों में मौजूद स्‍टाफ पहले से ही कोरोना से बचाव के लिए सेनिटाइजेशन के काम में लगा है, ऐसे में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। लिहाजा हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने जींद में किसान महापंचायत को किया संबोधित

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत को संबोधित किया। किसानों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने चक्का जाम किया है। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं।

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली कूच किया था तो हरियाणा सरकार ने जगह-जगह आंसू गैस के गोले छोड़े और बैरियर लगा दिए। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली में आने वाले किसानों को 9 स्टेडियमों में जेलों में बदलने की साजिश रची। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। हम लोगों के बलिदान को सलाम करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो आदमी किसान आंदोलन के साथ है वो देशभक्त है और जो आदमी किसान आंदोलन के खिलाफ है वो देश का गद्दार है। किसान आंदोलन के सामने भाजपा को झुकना पड़ेगा। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कृषि कानून को लेकर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू से ही मोर्चा खोल रखा है। आप किसानों का समर्थन करती है और पार्टी नेता आंदोलनकारियों से मिलकर अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को परेशान करने के लिए संसद में एक विधेयक पास हुआ है। किसानों का समर्थन करने के लिए हमें परेशान किया जा रहा है। वे निर्वाचित सरकार के बजाय एलजी के हाथों में सत्ता सौंपकर हमें परेशान कर रहे हैं।

डीटीसी बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों की 93 हार्ड डिस्क हुई चोरी

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। डीटीसी बसों के अंदर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज संरक्षित करने के लिए संबंधित डिपो में रखी गईं हार्ड डिस्क ही सुरक्षित नहीं हैं। अलग-अलग बस डिपो से 93 हार्ड डिस्क चोरी हो चुकी हैं।

कैमरे से जुड़ी प्रणाली की देखभाल करने वाली टीसीआईएल कंपनी ने बीते दिनों परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया। इसके बाद मंत्री ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को गंभीरता से जांच व कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, सरकार ने दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर दिया है। एक बस के अंदर तीन कैमरे लगाए जाते हैं। भविष्य में किसी घटना की जांच में इस्तेमाल के लिए कम से कम 60 दिन तक की फुटेज संरक्षित रखी जाती है। इसके लिए सभी डिपो में वहां की बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखने के लिए हार्ड डिस्क का प्रयोग होता है।

बीते दिनों परिवहन मंत्री के यहां कश्मीरी गेट में बन रहे कंट्रोल रूम को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरे को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित कंपनी ने हार्ड डिस्क चोरी का मुद्दा उठाया है। कंपनी के अनुसार, कुल 93 हार्ड डिस्क गायब हो चुकी हैं।

दिल्ली में क्यों बड़ रहा है कोरोना ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली दिल्ली में कोरोना अपने पैर फिर से पसार रहा है। जिसके चलते दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 3567 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,72,381 हो गयी है। संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,060 हो गयी।

बता दें कि शहर में शुक्रवार को इस साल सबसे ज्यादा 3594 मामले सामने आए थे। पिछले कुछ दिनों से मामलों में बढ़ोतरी के बीच एक दिन पहले संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत थी जो बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी है। हलांकि दिल्ली सरकार की बैठक के बाद ये फैसला निकल कर आया है कि दिल्ली में इस बार लॉकडाउन लगने की संभावना कम है पर दिल्ली में वैक्सीनेशन अभियान को उच्च स्तर पर चलाया जायेंगा।

आपकों बता दें कि इसी को लेकर (AIIMS) के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने से स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ठीक वैसी ही होती जा रही है जैसी क्रिसमस के बाद ब्रिटेन में देखने को मिली थी। पर अब देखने वाली बात ये होगी की इस लहर को फलने से सरकार से के बचाती है।