Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 993

पुजारी यति सिंघानन्द के बाद विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ हुई FIR दर्ज

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। कल डासना मंदिर के पुजारी यति सिंघानन्द के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने वाले वायरल विडिओ के सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज़ किया था। इसके बाद आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ भी संसद मार्ग थाने में धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज़ किया है। इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की भी चिंता बढ़ गयी की कहीं यह मामला राजनैतिक रंग न लेले।

दरअसल कल दिल्ली प्रेस क्लब में हुई आपत्ति जनक प्रेस कॉन्फ्रेंस किये जाने पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए यति नरसिंघानंद सरस्वती खिलाफ  धारा  153 A , 295 A के तहत मुकदमा दर्ज़ किया था। प्रेस क्लब में आयोजित के कर्यक्रम के दौरान यति नर सिंघानंद सरस्वती ने कथित तौर पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने वाली आपत्ति जनक व्यक्तव्य दिए। यह विडिओ सोशल विडिओ पर वायरल हो गया। इसके बाद यति नरसिंघानंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया गया।

ऐसे मामले सामने आये तो राजनीती करने वाले लोग पीछे कैसे रहते। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान ने  यति नरसिंघानंद सरस्वती के खिलाफ जामिया नगर थाने में तहरीत दी साथ ही एक ट्वीट भी किया जिसमें इस्लामिक कानून शरीयत का हवाला देकर  यति नरसिंघानंद सरस्वती के सर कलम करने का बात कही गयी थी। इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस ने अममतुल्ला खान के खिलाफ भी धारा 153 और 506 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।

दोनों तरफ से मामला दर्ज़ होने के बाद दिल्ली पलिस इस पर क्या एक्शन लेती है यह देखना तो अभी बाकी है लेकिन डर यह भी है की कहीं यह मामला भी राजनैतिक रंग न ले ले। ऐसे में जरूरत इस बात की है की इस मामले में गैर जरूरी बयां बाजी से बचा जाये और भारतीय कानून पर भरोसा रखा जाये।

दिल्ली बाहरी जिले में रखी गई BJP की दूसरी कार्यकारिणी बैठक

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

नई दिल्ली।।दो दिवसीय जिला कार्यकारिणी भाजपा बैठक के दूसरे दिन का कार्यक्रम मेडेन क्राउन बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर , लोकसभा सांसद पद्म श्री हंस राज हंस, साथ ही जिला सह प्रभारी भरत भूषण मदान रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष बाहरी बजरंग शुक्ला ने की इसके साथ ही इस कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी, निगम पार्षद व सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

  • गत महीनों और आगामी कार्यों पर चिंतन 
  • केजरीवाल सरकार की युवा पीढ़ी विरोधी आबकारी नीति के विरोध करने की योजना बनाई गई
  • 13 हजार करोड़ रुपए की मांग को जारी रखेंगे
  • दिल्ली जल बोर्ड के  26000 घोटालों को जनता तक ले जगाएंगे 
  • सभी 12 निगम पार्षदों ने व सभी 22 मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने वार्डो में किए कार्यों का उल्लेख किया

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान अलका गुर्जर ने कहा की दिल्ली भाजपा का कार्यकर्ता इकलौता ऐसा कार्यकर्ता है जो लड़ रहा है औऱ साथ ही एक ढोंगी की सरकार के विरुद्ध हमेशा खड़ा है। जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बजरंग शुक्ला ने कहा बाहरी दिल्ली में 12 भाजपा  निगम पार्षदों ने विशेष रूप से कोरोना काल से लेकर अब तक नर सेवा और नारायण सेवा को साध मानकर समाज की सेवा की और हम आगे भी करते रहेंगे।

मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन में किया जाएगा बदलाव

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दुनियाभर में इस समय कोरोना के वैक्सीन के तेजी से निर्माण और लोगों को समुचित आपूर्ति कराने की रेस देखने को मिल रही है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका देने और आपूर्ति को सुचारू रखने के उद्देश्य से अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके में दो बदलावों को मंजूरी दी है।

इन बदलावों के बाद अब वैक्सीन की हर शीशी में पहले से ज्यादा खुराक आ सकेंगी। यहां आपको बता दें कि अमेरिकी बायोटेक कंपनी ने मॉडर्ना वैक्सीन तैयार किया है। कंपनी ने जल्द ही इन बदलावों को प्रयोग में लाने की बात कही है।अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा किए गए बदलावों में सबसे पहले नई शीशियों को मंजूरी दी गई है। इन शीशीयों में अब 10 की जगह 15 खुराक वैक्सीन आ सकेगी।

अधिकारियों के मुताबिक इससे आपूर्ति मजबूत होगी और टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, नियामकों ने कहा कि प्रदाता शुरुआती 10 खुराक वाली शीशियों से सुरक्षित तरीके से 11 खुराक निकाल सकते हैं।मॉडर्ना ने एक बयान में कहा कि वह आने वाले दिनों में 15 खुराक वाली शीशियों की आपूर्ति शुरू कर देगी। इसके अलावा कंपनी ने एफडीए को एक आंकड़ा सौंपा है जिसमें यह दिखाया गया है कि विभिन्न प्रकार की सुइयों का इस्तेमाल कर प्रत्येक शीशी से कितनी खुराक प्राप्त की जा सकती हैं।

पार्किंग के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है – AAP

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। साउथ दिल्ली नगर निगम की ओर से पार्किंग दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आप के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए इसको सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में ही बढ़ाए जाने का तर्क दिया है।

आप के आरोपों पर भाजपा ने भी करारा जवाब दिया कहा है कि शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल ग्रीन पार्क एरिया में बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग के उपयोग को लेकर ही मामूली बढ़ोतरी की गई है। आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि बेहतर होगा आप पार्टी नेता अतिशी दिल्ली वालों को गुमराह ना करें। दक्षिण निगम ने कोई पार्किंग शुल्क नही बढ़ाया है, केवल ग्रीन पार्क में लोगों को वहीं बनाई गयी मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग करने को प्रोत्साहित करने के लिये सड़क पर बनी पार्किंग की दरें थोड़ी बढ़ाई गयीं हैं। वह भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार बढ़ाई गई हैं।

दिल्ली में सड़कों पर पार्किंग एक बड़ी समस्या है, अकसर इनके कारण झगडे होते हैं और इस समस्या के अंत के लियें अपने सीमित संसाधनों के बाद भी नगर निगम दिल्ली में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।सड़कों पर खड़ी होने वाली गाड़ियों से ट्रैफिक भी बाधित होता है और यह वक्त की मांग है की जहां मल्टीलेवल पार्किंग बन जायें वहां सड़क पर पार्किंग केवल आपातकालीन एवं सार्वजनिक वाहनों जैसे आटो या कैब के लियें सीमित हो।

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली समेत देशभर में कोरोना वैक्सीन अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत 45 साल से अधिक उम्र के 65 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

देशभर में वैक्सीनेशन का अभियान जोरों शोरों से चल रहा है वहीं अब दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वैक्सीन अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि पहला चरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था जिसमें दिल्ली के 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं दूसरे चरण में, 60 वर्ष से अधिक उम्र और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित 45-59 साल के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार तीसरे चरण में, जो लोग एक जनवरी 2022 को 45 साल और इससे अधिक उम्र के होंगे, वे टीकाकरण के पात्र हैं, चाहे उन्हें कोई बीमारी हो या नहीं। उधर, दिल्ली में बीते दिन 25 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया और अब तक उनमें से मात्र एक में प्रतिकूल प्रभाव सामने आये हैं।