Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Home Blog Page 994

Delhi में फिर बड़ा CORONA का कहर, केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्ली में पिछले 15 दिनों से लॉकडाउन को लेकर जारी संशय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक झटके में यह कहकर खत्म कर दिया है देश भले ही कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, लेकिन दिल्ली चौथी लहर का सामना कर रही है। इसके बाद भी राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है।

आपको बता दें की शुक्रवार शाम को अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली में 3594 केस आए हैं। इससे पहले पिछले महीने 16 मार्च को तकरीब 425 केस थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के केस तेजी से केस बढ़ा रहे हैं। ये चिंता की बात है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बने हालात पर आम आदमी पार्टी सरकार की नजर बनी हुई है। इस दिशा में जो भी उचित कदम उठाने की जरूरत है वह हम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है। भविष्य में अगर जरूरत हुई तो बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि सीएम केजरीवाल शुक्रवार को यह स्वीकारा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना की ये लहर पिछली लहर से कम खतरनाक है। उन्होंने तर्क दिया है कि दिल्ली में कोरोना के मामले तो बढ़े हैं, लेकिन तुलनात्मक रूप से इससे होने वाली मौतें घटी हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि सभी मास्क जरूर पहनें और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।

7वीं और 8वीं क्‍लास की छात्राओं को करता था ब्‍लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। दिल्‍ली पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के इवेंट मैनेजर को बच्चियों को ब्‍लैकमेल कर सेक्‍सुअल फेवर की डिमांड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, आरोपी दिल्ली-एनसीआर में प्राइवेट स्कूल की स्टूडेंट्स को अपना शिकार बनाता था।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय भरत खट्टर के रूप में हुई है. आरोपी के निशाने पर ज्‍यादातर 7वीं और 8वीं क्‍लास की छात्राएं रहती थीं. आरोपी पहले उनसे दोस्ती करता था फिर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो में छेड़छाड़  कर फेक प्रोफाइल बना कर उनकी न्यूड फोटो अपलोड करता था. इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर बच्चियों के साथ गलत काम किया करता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फेक प्रोफाइल बनाने के बाद वह लड़कियों की फोटो डिलीट करने के बदले सेक्‍सुअल फेवर जैसे वीडियो की मांग करता था. बच्चियों की उम्र क्‍योंकि काफी कम हुआ करती थी इसलिए वह इसकी शिकायत पुलिस से भी नहीं कर पाती थीं. पुलिस ने अब तक 7 बच्चियों की पहचान की है जिसे आरोपी अपना शिकार बना चुका है। इन बच्चियों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने खट्टर को उसकी इंटरनेट एक्टिविटी और सोशल मीडिया के जरिये मिलने वाली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

दरअलस इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब साउथ दिल्ली की एक महिला ने कोटला मुबारक पुलिस स्टेशन में अपनी नाबालिग बेटी की फेक इंस्टाग्राम आईडी बने होने की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की फेक आईडी पर अश्लील संदेश और फोटो भी भेजे जा रहे हैं. महिला की शिकायत के बाद एसीपी विजय विधूड़ी और इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. इसके बाद आरोपी से लड़की बनकर बातचीत की गई. आरोपी ने जब लड़की से मिलने की बात की तो मौके से उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है.

क्या होता है म्यूटेशन और स्ट्रेन ?

नई दिल्ली।। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले सुर्खियों में हैं। इस सब के बीच, आपने भी कोरोना वायरस के नए तनाव के बारे में सुना होगा। नया तनाव, कोरोना वायरस का एक नया रूप। जानिए, कोरोना का यह नया स्ट्रेन क्या है, साथ ही यह पुराने स्ट्रेन से कितना अलग और प्रभावी है।

 क्या होता है म्यूटेशन और स्ट्रेन

वायरस और अन्य रोगजनकों में म्यूटेशन होना स्वाभाविक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वायरस अपनी प्रतिकृति बनाता रहता है, इन परिवर्तनों को “म्यूटेशन” कहा जाता है। जब वायरस एक या उससे अधिक म्यूटेशन कर लेता है, तो इन बदलावों को मूल वायरस के वैरियंट्स के रूप में जाना जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन परिवर्तनों के दौरान वायरस के जीन में भी अंतर हो सकता है, जो उन्हें स्वस्थ कोशिकाओं को पार करके लोगों को अधिक प्रभाविता से संक्रमित करने के योग्य बनाता है।

भारत में पाया गया कोविड-19 का नए डबल म्यूटेंट वायरस को काफी प्रभावी माना जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह कोविड-19 संक्रमण से चल रहे भारत के मुकाबले को भी प्रभावित कर सकता है। इस वायरस को 70 गुना अधिक संक्रामक माना गया है। आइए जानते हैं कि पुराने वायरस के मुकाबले यह कितना अलग और प्रभावी है साथ ही इससे मुकाबले के लिए किस तरह के एहतियात बरतने की जरूरत हो सकती है। 

डबल म्यूटेशन क्या है?

अब तक मिले कोरोना के तीन नए वेरिएंट को सबसे अधिक जोखिम वाला माना जा रहा है। ये यूके (बी.1.1.7 वेरिएंट), दक्षिण अफ्रीका (बी.1.351 वेरिएंट) और ब्राजील (B.1.1.28.1) के वेरियंट्स। अब बात करते हैं डबल म्यूटेशन की। जब वायरस के दो परिवर्तन किसी एक तीसरे सुपर संक्रामक स्ट्रेन बनाने के लिए एक साथ आते हैं तो इसे डबल म्यूटेशन कहा जाता है। 

नया स्ट्रेन कितना अलग है?

सर्दी-खांसी और बुखार को कोविड-19 वायरस का प्रमुख लक्षण माना जाता रहा है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि वायरस का नया स्ट्रेन अधिक प्रभावशाली तरीकों से शरीर पर हमला बोलता है। नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों में बुखार अधिक गंभीर रूप से देखा गया है। इसके अलावा नए स्ट्रेन के कारण सुनने में समस्या, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा में संक्रमण और दृष्टि संबंधी विकार जैसे कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं।

कैसे करें बचाव-

नए स्ट्रेनों की प्रकृति को समझने के लिए अभी और अध्ययनों की जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को कोरोना के टीके के दोनों शॉट अब तक नहीं मिले है उन्हें इसका जोखिम अधिक है। ऐसे लोगों को संक्रमण से बचने के लिए बताए गए सभी उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। फिलहाल बचाव का सबसे प्रभावी तरीका यही हो सकता है।

दिल्ली के लोग जल्द करेंगे नये चांदनी चौक का दीदार

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। जल्द ही आप दिल्ली के बेहद खूबसूरत बाजार चांदनी चौक का दीदार कर सकेंगे। दिल्ली के प्रसिद्ध लालकिले के ठीक सामने बने इस बाजार को विकसित करने में जहां आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, वहीं लोगों को ज्यादा भीड़-भाड़ से बचाने की कोशिश भी की गई है। सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक इस क्षेत्र में मोटर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आवागमन के लिए नजदीकी मेट्रो का सहारा लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे।  चांदनी चौक के विकास को ध्यान में रखते हुए यहां आने-जाने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। बाजार में ज्यादा खुली जगह रखकर लोगों को घूमने-फिरने के लिए ज्यादा स्पेस छोड़ा गया है तो उन्हें अंग्रेजी शासन के दौरान का इतिहास बोध कराती भवन निर्माण कला भी देखने को मिलेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चांदनी चौक ऐतिहासिक धरोहर है। इस पूरे इलाके को बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है। हम इस पुरानी ऐतिहासिक जगह की शोभा को वापस ला रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण के बाद दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है।

चांदनी चौक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है और इसमें ग्रेनाइट की टाइल्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह व्यवस्था की गई है। चांदनी चौक में सुबह 9 से रात 9 बजे समान्य वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन इमरजेंसी वाहनों को छूट रहेगी। सड़क के दोनों तरफ छोटे और बड़े पौधे लगाने के लिए भी जगह दी गई है, जिससे चांदनी चौक हरा-भरा और खूबसूरत लग सके।

Delhi में मौसम ने तोड़ा सदियों का रिकॉर्ड, लोग हुए परेशान

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और तापमान के रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस साल मार्च का महीना पिछले 11 सालों में सबसे गर्म रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मार्च महीने का औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से लगभग साढ़े तीन डिग्री ज्यादा है।

आईएमडी के अनुसार, आमतौर पर दिल्ली में मार्च के महीने का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विभाग के रीजनल हेड कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि साल 2010 के बाद से इस साल मार्च में औसत अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। उन्होंने कहा कि 2010 में मार्च के महीने में अधिकतम औसत तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था। आपको बता दें कि IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस साल मार्च में सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे साल 2018 के बाद से यह सबसे सूखा महीना भी बन गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल की ही तरह इस साल की गर्मियां भी बड़ी परेशान करने वाली हैं।

इससे पहले IMD ने आने वाले दिनों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव की भी संभावना जताई है। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के साथ कुछ राहत मिलने की भी संभावना है।