-दिल्ली दर्पण ब्यूरो दिल्ली। दिल्ली प्रेस क्लब में हुयी के आपत्ति जनक प्रेस कॉन्फ्रेंस किये जाने पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए धारा 153 A , 295 A के तहत मुकदमा दर्ज़ हुआ है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल के अनुसार प्रेस क्लब में हुयी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का विडिओ वायरल हुआ जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पुरोहित पर मामला दर्ज़ कर लिया।
प्रेस क्लब में आयोजित के कर्यक्रम के दौरान यति नरसिंघानंद सरस्वती ने कथित तौर पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने वाली आपत्ति जनक व्यक्तव्य दिए। यह विडिओ सोशल विडिओ पर वायरल हो गया। इस कथित विडिओ के आधार पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने पुलिस थाने में तहरीर दी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है की ये वही पुजारी है जो डासना गाज़ियाबाद मंदिर में के नाबलिग को पानी पीने पर की गयी पिटाई के बाद वायरल विडिओ के बाद चर्चित हुए थे।
नई दिल्ली।। दिल्ली के रोहिणी में इंजीनियरिंग छात्रा से फर्जी शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने यह आरोप अपने ही शिक्षक पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता न्यू अशोक नगर में रहती है। पीड़िता ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान दो साल पहले उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक से हुई थी। 2018 में आरोपी छात्र को रोहिणी सेक्टर-3 स्थित फ्लैट में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। फिर, दोनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में शादी कर ली थी, जहां से जारी विवाह प्रमाण पत्र भी आरोपी ने दिखाया।
आरोपी ने गाजियाबाद में भी पीड़िता से शादी की। लेकिन, बाद में पीड़िता को मालूम हुआ कि शादी और उसका प्रमाण पत्र सब फर्जी था।
दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 35 के पार्षद कपिल डागर की मारपीट का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आपको बता दें बीजेपी पार्षद ने एक ओयो होटल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की है ओयो होटल के मैनेजर ने बताया कि वार्ड नंबर 35 के पार्षद उनके साथ आए दिन दबंगई करते हैं और ओयो होटल को बंद कराने की धमकी देते हैं वही इस संबंध में बिल्डिंग मालिक और ओयो होटल मालिक दोनों ही पक्ष अपने सभी दस्तावेजों के साथ चावला कॉलोनी स्थित पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचे।
तस्वीरों में दिखाई दे रहा पीली टी-शर्ट पहने यह शख्स वार्ड नंबर 35 का पार्षद कपिल डगर है जो कि एक ओयो होटल में काम करने वाले कर्मचारी को लात घुसा और थप्पड़ मार रहा है दरअसल मामला बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 रंजीत सिंह एनक्लेव का है जहां ओयो होटल खोले जाने पर वार्ड no 35 के पार्षद आए दिन उन्हें ओयो होटल को बंद कराने की धमकी देते हैं इतना ही नहीं वार्ड नंबर 35 के पार्षद कुछ महिलाओं को होटल पर लाकर होटल के खिलाफ हंगामा भी करवाते हैं वही बिल्डिंग की मालिक बुजुर्ग महिला की मानें तो उनका पति पैरालाइज है और बेटा पढ़ाई करता है ऐसे में घर का खर्च चलाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं है उन्होंने मकान में कमरे बनवाकर उसे रेंट पर उठा दिया है उसी के चलते उनके परिवार का खर्चा चलता है और इस पर भी पार्षद उसे बंद करने की कोशिश कर रहे हैं।
वही ओयो के मैनेजर की माने तो उन्होंने कुछ ही दिन पहले सेक्टर 3 में ओयो होटल खोला है जिसे ओयो से लिंक करा कर प्रॉपर तरीके से चला रहे हैं बावजूद इसके वार्ड नंबर 35 के पार्षद कपिल उनको धमकी देते हैं कि वह उसका ओयो होटल बंद करा देंगे इतना ही नहीं 29 तारीख को पार्षद ने ओयो होटल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है हालांकि वह फिलहाल चावला कॉलोनी चौकी पहुंचे हैं और पुलिस को ओयो होटल के सभी दस्तावेज मुहैया करा दी गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी दे दिए हैं और वह पुलिस से अब इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
वहीं पुलिस की मानें तो पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है जो भी तथ्य होंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी हालांकि चावला कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने यह भी बताया कि ओयो से संबंधित सभी दस्तावेज पूरे हैं जिसे पुलिस ने चेक किया है हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से कंप्लेंट पुलिस को दी गई है तब तक आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली। वसंत कुंज थाना इलाके के घिटोरनी गांव में गुरुवार को महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आशंका है कि महिला ने फिनाइल पिलाकर व किसी चीज से जलाकर बच्चों को मारने की कोशिश की थी। दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के व जलने के निशान हैं। दोनों बच्चे बाथरूम में मिले थे और उनकी सांसे चल रही थीं। उनके हाथ-पैर व मुंह बंधे हुए थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन महीने की बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शुरूआती जांच में घटना का कारण घेरलू विवाद बताया जा रहा है। महिला का पति दिल्ली पुलिस में सिपाही है और उसकी शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। एसडीएम मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार वसंत विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात सुशील राजस्थान का रहने वाला है। वह पत्नी राजेश, तीन वर्षीय बेटे समर्थ व तीन महीने के बेटे श्रेष्ठ के साथ मंगू मोहल्ला, घिटोरनी गांव में रहता है। सुशील ने गुरुवार रात 7.54 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गेट नहीं खोल रही है। वसंतकुंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर बलराम अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इधर वसंत विहार थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो राजेश ने चादर के जरिए बैडरूम में पंखे से फांसी लगा रखी थी। तलाशने पर बच्चे बाथरूम में मिले।
बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। बाथरूम के अंदर दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। उनके हाथ-पैर व मुंह बंधा हुआ था। पैरों समेत अन्य जगहों पर जलने के निशान थे। दोनों बच्चों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। समर्थ की हालत में सुधार है, जबकि श्रेष्ठ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कांस्टेबल सुशील की शादी को अभी सात साल नहीं हुए हैं, ऐसे में मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम जांच होने के बाद वसंतकुंज(साउथ) पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के रानीबाग इलाके में स्थित पीतमपुरा सब्जी मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद कुछ दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य किया।
दिल्ली में आग लगने का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। इससे पहले, राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह सफदरजंग अस्पताल और गांधी नगर मार्किट में आग लगने की सूचना मिली थी। वहीं गुरुवार को फिर से दिल्ली के रानी बागसे भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही हर तरफ अफरा तफरी मच गई। रानी बाग इलाके की सब्जी मंडी में एक दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते इसने 39अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। फिर मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची। जिसने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दिल्ली दमकल सेवा ने जानकारी दी की आग लगने की सूचना पूर्वाह्न करीब 11 बजे मिली, जिसके बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है, आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया।