Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeदिल्लीMCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम में भाजपा का दबदबा, प्रवेश वाही...

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम में भाजपा का दबदबा, प्रवेश वाही बने नए मेयर, मोनिका पंत उपमहापौर

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया महापौर चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार जहीर को 147 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा की मोनिका पंत निर्विरोध चुनी गई हैं।

चुनावी आंकड़ों का गणित

मेयर चुनाव के दौरान सदन में कुल 165 वोट डाले गए, जो सभी वैध पाए गए। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वाही को 156 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार जहीर के पक्ष में केवल 9 वोट ही पड़े।

वर्तमान में एमसीडी के समीकरणों को देखें तो बहुमत के लिए 137 वोटों की आवश्यकता होती है। भाजपा के पास पार्षदों, सांसदों और विधायकों को मिलाकर कुल 142 वोटों का समर्थन पहले से ही था, जो स्वाति मालीवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद और मजबूत हुआ।

AAP ने किया चुनाव का बहिष्कार

इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने मेयर और डिप्टी मेयर की चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। AAP के पार्षदों और विधायकों ने मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि, पार्टी ने स्थायी समिति (Standing Committee) के चुनाव में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। स्थायी समिति की तीन सीटों के लिए तीन ही नामांकन होने के कारण बीजेपी के 2 और AAP के 1 सदस्य का निर्विरोध चुना जाना तय है।

कौन हैं नए मेयर प्रवेश वाही?

प्रवेश वाही दिल्ली की राजनीति का एक अनुभवी चेहरा हैं। वे वर्तमान में रोहिणी बी वार्ड से पार्षद हैं। इससे पहले वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम में तीन बार जोन चेयरमैन और स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/delhi-high-court-video-conferencing-cyber-attack-ifso-investigation/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments