सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप': आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना से लापता 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद कियापानीपत के सिविल अस्पताल में जहरीला पदार्थ निगलने से यूपी की महिला की मौत, मानसिक तनाव में थी पीड़ितागाजियाबाद: स्कूली छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर लंबी रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेशदिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ बढ़ा प्रदूषण का डर, लोगों ने शुरू की बचाव की तैयारीगुरुग्राम को बताया ग्लोबल सिटी: पीएम मोदी ने हरियाणा के विधायकों को दिया विकास और जनसंवाद का मंत्रफरीदाबाद में नहाने के बाद तौलिया टांग रहे 11वीं के छात्र की करंट लगने से मौत

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप': आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना से लापता 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद किया

- पुलिस टीम की मेहनत से मिली सफलता , टीम में शामिल पुलिसकर्मी

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 अक्तूबर 2026 · 8:47 am151 व्यूज़अपडेटेड 8:54 amNorth west Delhi
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप': आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना से लापता 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद किया
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप': आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना से लापता 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद किया

दिल्ली (दिल्ली दर्पण टीवी)।

दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिला की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी और तकनीकी सर्विलांस की मदद से बवाना इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित ढूंढ निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, बवाना थाने में इस मामले को लेकर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत FIR संख्या 589/26 दर्ज की गई थी। बच्ची के गायब होने के बाद से ही परिवार बेहद परेशान था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एएचटीयू टीम को तुरंत जांच और बच्ची की तलाश में लगाया गया।

पुलिस टीम की मेहनत से मिली सफलता

यह पूरी कार्रवाई नॉर्दर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त (IPS) विजय कुमार के निर्देशों, आउटर नॉर्थ जिले के एडिशनल डीसीपी-1 (IPS) लोकेश्वरन आर. के मार्गदर्शन और एएचटीयू इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की देखरेख में अंजाम दी गई।

लापता बच्ची का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर दिया। फील्ड वेरिफिकेशन, स्थानीय खुफिया जानकारी और लगातार तकनीकी सर्विलांस की मदद से 2 अक्टूबर 2026 को बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला गया।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली एएचटीयू की विशेष टीम में सब-इंस्पेक्टर जगबीर, हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल संदीप, महिला हेड कांस्टेबल सुमन और महिला हेड कांस्टेबल सीमा शामिल रहे।

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा लगातार चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मिलाप' का मकसद गुमशुदा बच्चों को तलाशकर उनके परिजनों से मिलाना है। पुलिस की इस तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों ने सराहना की है।

इनसे संबंधितDelhi PoliceOuter North DistrictOperation MilaapBawana Missing GirlAHTU Delhi PoliceDelhi NewsCrime News DelhiDelhi Darpan TV
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप165

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जपती गांव में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद971

नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद

-दिल्ली के सुंदर नगरी में नंद नगरी पुलिस ने महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद कीं।