सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
अशोक विहार रामलीला: इस बार और भी भव्य होगा रामकाज, वॉटरप्रूफ हुआ मेला ग्राउंड; अनिल गुप्ता ने आरोपों पर दी सफाईसुप्रीम कोर्ट का निर्देश: तेजाब हमले के पीड़ितों को रेल रियायत नीति में सामाजिक न्याय विभाग भी हो शामिलदिल्ली में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए एआई आधारित आईटीएमएस को मंजूरी, 1790 करोड़ होंगे खर्चगाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 28 वर्षीय सिपाही ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशीगोल्फ लिंक्स डकैती कांड: पांच महीने बाद मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तारदिल्ली में फिर बिगड़ने लगी हवा की सेहत, तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तार

-रोहिणी पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’: 161 चोरी के वाहन, 9 करोड़ की हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ 103 गिरफ्तार -300 पुलिसकर्मियों की छापेमारी में पंजाब के ‘बंटी-बबली’ गैंग का पर्दाफाश; अस्पतालों व मेट्रो पार्किंग से बरामद हुए चोरी के वाहन

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
23 अगस्त 2026 · 1:01 pm4 हज़ार व्यूज़
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहिणी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 161 चोरी के वाहन और 9 करोड़ की हेरोइन बरामद, 103 गिरफ्तार

-मुकेश राणा, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली: रोहिणी जिला पुलिस ने वाहन चोरी, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 161 चोरी के दोपहिया वाहन, लगभग 9 करोड़ रुपये कीमत की 1764 ग्राम हेरोइन, 7 अवैध हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Article image

300 पुलिसकर्मियों ने मिलकर चलाया अभियान : यह विशेष अभियान 18 अगस्त से 21 अगस्त के बीच रोहिणी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें जिले की प्रमुख यूनिटों और विभिन्न थानों के लगभग 300 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य गहन चेकिंग, वाहनों के सत्यापन और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर अपराध पर अंकुश लगाना था।

5,000 से अधिक वाहनों की जांच, अस्पताल और मेट्रो पार्किंग से मिले वाहन : ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 5,000 से अधिक वाहनों का सत्यापन किया। सघन गश्त और रणनीतिक नाकेबंदी के बल पर 116 मोटरसाइकिल और 45 स्कूटी (कुल 161 वाहन) बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों का इस्तेमाल अपराध में करने के बाद उन्हें अस्पतालों और मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग में लावारिस खड़ा कर देते थे ताकि किसी को शक न हो।

विदेशी पिस्टल, बटनदार चाकू और पंजाब के 'बंटी-बबली' गिरफ्तार : पुलिस ने छापेमारी के दौरान 7 अवैध हथियार बरामद किए, जिनमें ब्राजील निर्मित टोरस पिस्टल, 9 बटनदार चाकू और 15 जिंदा कारतूस शामिल हैं। गिरफ्तार 103 आरोपियों में लुधियाना (पंजाब) के भाई-बहन की एक जोड़ी 'बंटी-बबली' भी शामिल है, जो दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब भाग जाते थे। इसके अलावा साइबर ठगी में शामिल अपराधियों और अन्य राज्यों से 5 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को भी दबोचा गया है।

ज्वाइंट सीपी विजय सिंह के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए नॉर्दर्न रेंज में इस तरह के बड़े और कड़े ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

इनसे संबंधितDelhi PoliceRohini PoliceOperation ChakravyuhJoint CP Vijay SinghVehicle TheftHeroin SeizedDelhi Crime NewsIllegal ArmsBunty Babli Gangदिल्ली पुलिसरोहिणी पुलिसऑपरेशन चक्रव्यूहविजय सिंह ज्वाइंट सीपीवाहन चोरीहेरोइन बरामददिल्ली क्राइम न्यूजअवैध हथियारबंटी बबली गैंग
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 28 वर्षीय सिपाही ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी431

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 28 वर्षीय सिपाही ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में दिल्ली पुलिस के जवान मोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप2.5 हज़ार

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में 22 वर्षीय युवती ने पूर्व साथी पर मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी का आरोप लगाया है।