नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायल
नई दिल्ली रेलवे स्टेटशन के आस हुए पुलिस और बदमाशों की मुठभेर्ड '

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
:मुकेश राणा दिल्ली दर्पण
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक करनैल सिंह स्टेडियम के करीब सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और विकास कालिया गैंग के बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कुल 7 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रीक के मुताबिक स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कई संगीन वारदातों में शामिल दो कुख्यात बदमाश नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के इलाके में आने वाले हैं। इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने करनैल सिंह स्टेडियम के पास धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही दोनों संदिग्ध एक बाइक पर आते दिखाई दिए, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं बदमाशों की ओर से 4 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा और बदमाशों को काबू में करने के लिए सूझबूझ से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 3 राउंड फायर किए, जिसमें सीधे बदमाशों के पैरों को निशाना बनाया गया। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और पुलिस ने तुरंत उन्हें दबोच लिया। घायल बदमाशों की पहचान मुकेश उर्फ चिन्नू: इसके बाएं पैर में गोली लगी है। वही दूसरे की पहचान आकाश के रूप में हुई है जो इलाके का घोषित बदमाश (BC) है, जिसके पैर में गोली लगी है। आरोपी सदर बाजार में शोभा यात्रा के दौरान हुई फायरिंग की घटना समेत कई वारदातों में शामिल बताए जा रहे है तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनसे पूछताछ में राजधानी के कई अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

लेखक




टिप्पणियाँ
0