सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तारपानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील
ताज़ा खबरअपराध

ओल्ड महावीर नगर मर्डर केस: तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मार कर हत्या, जिम ट्रेनर इमरान पर शक

- 21 वर्षीय मॉडल की सनसनीखेज हत्या: घर में अकेली पाकर बेरहमी से गोदा, अमर लीला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -CCTV में कैद हुआ आरोपी: FSL और क्राइम टीम ने जुटाए सुराग, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए बनाईं कई विशेष टीमें

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
27 अगस्त 2026 · 11:57 am3.8 हज़ार व्यूज़Delhi, Uttam Nagar
ओल्ड महावीर नगर मर्डर केस: तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मार कर हत्या, जिम ट्रेनर इमरान पर शक
ओल्ड महावीर नगर मर्डर केस: तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मार कर हत्या, जिम ट्रेनर इमरान पर शक

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड महावीर नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय युवती मुस्कान, जो एक स्टूडेंट और उभरती हुई मॉडल थी, की उसके ही घर में घुसकर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। लहूलुहान अवस्था में उसे तुरंत अमर लीला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिम में हुई थी दोस्ती, पीछा करने से परेशान थी मुस्कान शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुस्कान जिम की शौकीन थी। वह जिस जिम में जाती थी, वहीं पर आरोपी इमरान भी आता था, जो पेशेवर रूप से एक जिम ट्रेनर बताया जा रहा है। दोनों के बीच वहीं मुलाकात और दोस्ती हुई थी। हालांकि, परिजनों और सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इमरान उसे लगातार परेशान कर रहा था। वारदात वाले दिन आरोपी मौका देखकर मुस्कान के घर में घुसा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

CCTV में कैद हुआ आरोपी, FSL और पुलिस टीम मौके पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया, लेकिन पूरी घटना और उसका भागता हुआ चेहरा पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात मुस्कान अपनी मां की इकलौती सहारा थी (सिंगल मदर) और उसके परिवार में दो बहनें और एक भाई भी हैं। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को इलाके में हंगामा और विरोध-प्रदर्शन होने की आशंका है, जिसके चलते ओल्ड महावीर नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वेस्ट दिल्ली पुलिस ने आरोपी इमरान की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

इनसे संबंधिततिलक नगर क्राइमओल्ड महावीर नगर हत्याकांडमुस्कान मर्डर केसदिल्ली क्राइम न्यूज़इमरान जिम ट्रेनरदिल्ली पुलिस
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा149

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा

गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय संभव जैन ने नोएडा के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 3 करोड़ की एलिमोनी के दावों को नकारा।

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी260

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पेट की सफाई के दौरान नस कटने का आरोप, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार144

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार

मेरठ के लोहियानगर में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।