सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
जयपुर में दो दिवसीय आनंदयोग सत्संग समागम सम्पन्न, डॉ. सुरेश जी महाराज ने दिया साधना, प्रेम और निष्काम कर्म का संदेशदिल्ली के 1,086 सरकारी स्कूलों में बनेंगे मेडिकल रूम , हर स्कूल में तैनात होंगे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी₹2.10 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचादिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ई-स्कूटर बैटरी चोरों का अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, 20 लिथियम बैटरियां बरामदराहुल गांधी की 1 नवंबर रैली के खिलाफ संतों और वैश्य समाज की हुंकार, ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शनमेरठ में 53वें संयुक्त मसीह सम्मेलन का आयोजन, देश में शांति और उन्नति के लिए की गई प्रार्थना
ताज़ा खबरअपराध

₹2.10 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

- साइबर फ्रॉड की रकम पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था म्यूल बैंक अकाउंट, 4 मोबाइल, 6 डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
25 अक्तूबर 2026 · 10:25 am165 व्यूज़North East Delhi
₹2.10 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
₹2.10 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा — Delhi darpan
  • राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पूर्व जिला साइबर थाना (Cyber Police Station) ने ₹2.10 करोड़ की चर्चित "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी से जुड़े म्यूल बैंक अकाउंट (Mule Bank Account) का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू खान और अर्जुन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 6 डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान एक संदिग्ध बैंक खाते का पता चला, जिसमें 12 अक्टूबर 2026 को ₹98,592 जमा हुए थे। जांच में सामने आया कि यह रकम एक बड़े साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई थी।

उत्तर-पूर्व जिले के साइबर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में एसीपी (ऑपरेशन) सतेंद्र कुमार सिंह की निगरानी में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। बैंक खातों की पड़ताल में पता चला कि जमा रकम में से ₹49,000 उसी दिन निकाल लिए गए, जबकि बाकी राशि चेक के जरिए निकाली गई।

आगे की जांच में यह रकम स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट में दर्ज ई-एफआईआर संख्या 0170/2026 से जुड़ी मिली। यह मामला जनकपुरी निवासी प्रतिभा जैन की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने उन्हें "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर करीब ₹2.10 करोड़ की ठगी की।

Digital Arrest Scam: ₹2.10 करोड़ की ठगी में इस्तेमाल म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दो को दबोचा
Digital Arrest Scam: ₹2.10 करोड़ की ठगी में इस्तेमाल म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दो को दबोचा— Delhi darpan tv

जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि संबंधित बैंक खाता एक "म्यूल बैंक अकाउंट" था, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने और छिपाने के लिए किया जा रहा था।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अक्टूबर को अशोक नगर इलाके से सोनू खान को गिरफ्तार किया। वह डिस्पोजेबल सामान की दुकान चलाता था। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन, 10 चेकबुक और विभिन्न बैंकों के 6 डेबिट कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में सोनू खान ने खुलासा किया कि वह अर्जुन चौधरी के लिए काम करता था। अर्जुन ने उसकी दुकान शुरू कराने में आर्थिक मदद की थी और बदले में उसके बैंक खातों का नियंत्रण अपने पास ले लिया था। पुलिस के अनुसार, इन्हीं बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था।

सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने शाहदरा के राम नगर निवासी अर्जुन चौधरी (38) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू खान (36), निवासी गरिमा गार्डन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और अर्जुन चौधरी (38), निवासी राम नगर, शाहदरा (दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में बरामद मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेकबुक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ठगी की रकम किन-किन खातों के जरिए आगे भेजी गई।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ई-स्कूटर बैटरी चोरों का अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, 20 लिथियम बैटरियां बरामद219

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ई-स्कूटर बैटरी चोरों का अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, 20 लिथियम बैटरियां बरामद

-समयपुर बादली पुलिस ने दिल्ली से हाथरस तक फैले चोरी के नेटवर्क का किया खुलासा, 14 बैटरी चोरी के मामले सुलझे। -हेयर ट्रांसप्लांट कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था बैटरी चोरी का खेल, जीपीएस हटाकर यूपी भेजी जाती थीं चोरी की बैटरियां।

दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला1.6 हज़ार

दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद परिसरों को खाली कराकर तलाशी ली गई, पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

मेरठ ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या कर शव सीमेंट में दबाने वाली पत्नी और उसके साथी को फांसी की सजा1.7 हज़ार

मेरठ ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या कर शव सीमेंट में दबाने वाली पत्नी और उसके साथी को फांसी की सजा

मेरठ की अदालत ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके साथी साहिल को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।