सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसईवजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंतानोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्जपानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसाबाहरी दिल्ली के रणहौला में खुले सीवर में गिरा चार साल का मासूम, तलाश में जुटी एनडीआरएफग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा
ताज़ा खबरअपराध

नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद

-दिल्ली के सुंदर नगरी में नंद नगरी पुलिस ने महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद कीं।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
2 अक्तूबर 2026 · 11:41 pm2.4 हज़ार व्यूज़South East Delhi
नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद
नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद — Delhi darpan

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली। नंद नगरी थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के कब्जे और घर के मुख्य गेट के पास से कुल 272 क्वार्टर अवैध शराब और अलग-अलग ब्रांड की 72 बीयर कैन बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे सुंदर नगरी के जी-ब्लॉक इलाके में की गई। कॉन्स्टेबल नेमपाल और कॉन्स्टेबल परवीन इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक महिला एक मकान के सामने अवैध शराब बेच रही है।

सूचना को तुरंत थाना स्तर पर साझा किया गया। SHO के निर्देश पर HC सचिन और W/Ct. अप्नेश की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर एक महिला सफेद प्लास्टिक के बोरे के साथ खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखते ही महिला कथित तौर पर घर के अंदर जाने की कोशिश करने लगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में महिला के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के बोरे से 77 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ और आगे की तलाशी के दौरान घर के मुख्य गेट के पास से 195 अतिरिक्त क्वार्टर और अलग-अलग ब्रांड की 72 बीयर कैन भी बरामद की गईं। 24 मामलों में पहले भी सामने आ चुका है नाम

गिरफ्तार महिला की पहचान बॉबी (47 वर्ष), पत्नी राज कुमार, निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि बॉबी PS नंद नगरी की BC (Bad Character) है और उसके खिलाफ पहले से दिल्ली एक्साइज एक्ट और IE एक्ट से जुड़े 24 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 553/26, दिनांक 02.10.2026, धारा 33 दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत थाना नंद नगरी में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इनसे संबंधितNand Nagri PoliceDelhi PoliceIllegal LiquorFemale BootleggerSunder NagriDelhi Excise ActLiquor SmugglingDelhi CrimePolice ActionDelhi News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज112

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला किया और तमंचा तानकर धमकी दी।

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा623

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीनों का दाखिल-खारिज न होने के कारण कॉलोनाइजर सरकारी जमीन को किसानों की बताकर बेच रहे हैं।

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में524

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में

कविनगर इलाके में चाऊमीन पैक कराने पहुंचे पत्रकार पर पांच युवकों ने किया हमला, दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।