सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोलीगाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोलीपानीपत के इसराना में 5 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजाफरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद जेसीबी की चपेट में आया छात्र, मौके पर मौतमुजफ्फरनगर में किशोरी से दुष्कर्म के दो फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोलीसत्य निकेतन हादसा: पांच मंजिला इमारत का मालिक भिवाड़ी से गिरफ्तार, एमसीडी के पांच अधिकारी निलंबित
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

-रोहिणी सेक्टर-24 में तड़तड़ाईं गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान -बांकनेर गांव में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर और बैंक्विट हॉल मालिक प्रमोद कुमार की जिम के बाहर ताबड़तोड़ 15 राउंड गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
9 सितंबर 2026 · 3:48 am50 व्यूज़अपडेटेड 3:50 amOuter Delhi
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नरेला के चर्चित प्रमोद हत्याकांड में हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर रोहिणी मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली
  • मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली , रोहिणी : राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों पर नकेल कसते हुए रोहिणी जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रोहिणी सेक्टर-24 में बीती देर रात स्पेशल स्टाफ और शातिर अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नरेला में हुए चर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी प्रमोद हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी शूटरों के पैर में गोली लगी है, जबकि उनका तीसरा साथी जो कि एक नाबालिग है, उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक और नितिक के रूप में हुई है, जिन पर दिल्ली पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।

Article image
Article image

रोहिणी सेक्टर-24 में तड़तड़ाईं गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान :- रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सटीक सूचना मिली थी कि नरेला हत्याकांड से जुड़े हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से रोहिणी इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर डीसीपी के निर्देश पर एसीपी अजमेर सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में नाकेबंदी की। जैसे ही बाइक पर सवार तीनों संदिग्ध पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरकर सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे वहीं गिर पड़े। मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 11-12 राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों के पास हथियार होने की पूर्व आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वे बाल-बाल बच गए। क्या था नरेला का चर्चित प्रमोद हत्याकांड ?

Article image
Article image

उल्लेखनीय है कि बीते 3 सितंबर की सुबह नरेला के बांकनेर गांव में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर और बैंक्विट हॉल मालिक प्रमोद कुमार की जिम के बाहर ताबड़तोड़ 15 राउंड गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।इस सनसनीखेज वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। रंगदारी (extortion) न देने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। प्रमोद को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते वे अपने दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलते थे, लेकिन बदमाशों ने रेकी कर जिम के बाहर उन्हें निशाना बना लिया। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में काफी गुस्सा था। आक्रोशित लोगों ने कई घंटों तक शव उठाने से मना कर दिया था और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी : मुठभेड़ के बाद घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर क्राइम टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रोहिणी जिला पुलिस की यह त्वरित और सटीक कार्रवाई राजधानी में बेखौफ घूम रहे बदमाशों के लिए एक करारा जवाब और सख्त चेतावनी है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस गैंग से जुड़े कई अन्य बड़े चेहरों और साजिशों का खुलासा होने की उम्मीद है।

इनसे संबंधितदिल्ली समाचाररोहिणी एनकाउंटरदिल्ली पुलिसनरेला मर्डर केसप्रमोद हत्याकांडहिमांशु भाऊ गैंगस्पेशल स्टाफ दिल्लीडीसीपी शशांक जायसवालक्राइम न्यूज दिल्ली
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली125

गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली

गाजियाबाद के खोड़ा में उधारी के सात लाख रुपये के विवाद में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पानीपत के इसराना में 5 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजा68

पानीपत के इसराना में 5 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजा

पानीपत में सीआईए-थ्री की टीम ने पलड़ी मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, प्लास्टिक के कट्टे से बरामद हुआ नशीला पदार्थ।

फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद जेसीबी की चपेट में आया छात्र, मौके पर मौत97

फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद जेसीबी की चपेट में आया छात्र, मौके पर मौत

फरीदाबाद के डबुआ-पाली रोड पर पिता के साथ गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे छठी कक्षा के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।