सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप! दिल्ली में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, दो युवतियों समेत 4 गिरफ्तारदिल्ली में DTC बसों के संचालन की समीक्षा की मांग, फेडरेशन ऑफ अशोक विहार ने LG और मुख्यमंत्री को लिखा पत्रसपनों का शहर और भागती रफ्तार के साथ खोता सुकूनहरियाणा दिवस पर पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन ने शुरू की तैयारियांभारत बनाम दुनिया: महिलाओं की स्थितिनोएडा: यूनिटेक के भूखंडों से तुरंत हटाएं अवैध कब्जे, सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन को सख्त निर्देश
ताज़ा खबरअपराध

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप! दिल्ली में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, दो युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

अमृतसर से मुंबई तक हथियारों की तस्करी का खुलासा, बैग में पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर पहुंचीं दो युवतियां; फायरिंग के बाद ट्रेन से दिल्ली लौटीं

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
20 अक्तूबर 2026 · 6:24 pm145 व्यूज़नई दिल्ली
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप! दिल्ली में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, दो युवतियों समेत 4 गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप! दिल्ली में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, दो युवतियों समेत 4 गिरफ्तार — दिल्ली दर्पण

मुकेश राणा | दिल्ली दर्पण

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर अमृतसर से हासिल की गई पिस्तौल और 20 कारतूस मुंबई तक पहुंचाए गए थे। इस मामले में हथियारों की सप्लाई से लेकर मुंबई में उनकी डिलीवरी तक की कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुटी है। चारों आरोपियों को मुंबई ले जाने के लिए अदालत ने मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल (21) और सुमित (19), निवासी सोनीपत, हरियाणा, राधा (23), निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश, और बबिता (23), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार किसके इशारे पर मंगवाए गए और फायरिंग की साजिश में अन्य कौन**-कौन लोग शामिल थे।

एन्क्रिप्टेड ऐप पर बातचीत, फिर हथियार पहुंचाने का कथित नेटवर्क**

पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, जमानत पर जेल से बाहर आए कुणाल की बातचीत अनिल पंडित नाम के एक व्यक्ति से एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए शुरू हुई थी। आरोप है कि अनिल के कहने पर कुणाल और सुमित ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस हासिल किए। इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने के लिए कुणाल ने अपनी परिचित राधा और उसकी सहेली बबिता को तैयार किया। 15 से 20 अक्टूबर तक की पूरी कहानी, पुलिस जांच में सामने आईं अहम कड़ियां

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुणाल ने कथित तौर पर हथियारों से भरा बैग राधा और बबिता को दिया और दोनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाया। 17 अक्टूबर को दोनों युवतियां मुंबई के दादर पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। वहां एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर राधा से हथियारों वाला बैग प्राप्त किया।

टाइगर शरफ गोलिकांड
टाइगर शरफ गोलिकांड— दिल्ली दर्पण

इसके अगले दिन, 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। घटना के बाद उसी रात दोनों युवतियां दादर-हरिद्वार एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों की जांच कर रही है, ताकि हथियारों की डिलीवरी और फायरिंग की वारदात के बीच संबंध की पुष्टि की जा सके। दिल्ली से सोनीपत तक स्पेशल सेल की कार्रवाई

20 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए राधा और बबिता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जबकि कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की सीआईडी ने अदालत में आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया।

अब मुंबई पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क, कथित साजिश के पीछे के लोगों और फायरिंग की घटना में उनकी वास्तविक भूमिका का पता लगाने की कोशिश करेगी। इस मामले में आगे की जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हथियारों की खेप किसके निर्देश पर पहुंचाई गई थी और वारदात के पीछे कौन लोग सक्रिय थे।

इनसे संबंधितEnglish Tags: Tiger ShroffTiger Shroff Firing CaseTiger Shroff Car FiringDelhi Police Special CellMumbai PoliceMumbai Crime NewsDelhi Crime NewsFour Accused ArrestedArms SmugglingGun TraffickingBollywood Crime NewsTransit RemandAmritsar to MumbaiBreaking
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड के 18 महीने बाद भी सील है मकान, बेबसी में बुजुर्ग दंपती63

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड के 18 महीने बाद भी सील है मकान, बेबसी में बुजुर्ग दंपती

मेरठ के ब्रह्मपुरी में बहुचर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस द्वारा सील किए गए मकान का ताला न खुलने से बुजुर्ग दंपती आर्थिक तंगी और बदनामी झेलने को मजबूर हैं।

अलवर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने दो मासूम बच्चों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या791

अलवर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने दो मासूम बच्चों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या

अलवर के दांतिया गांव में 27 वर्षीय महिला ने कैंची से अपने 5 और 4 साल के बच्चों की जान लेने के बाद खुदकुशी कर ली।

दिल्ली में नशे की हालत में मिली अमेरिकी महिला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया1.8 हज़ार

दिल्ली में नशे की हालत में मिली अमेरिकी महिला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

राजधानी में बेसुध मिली विदेशी महिला की मेडिकल जांच में चोट के निशान नहीं मिले, दूतावास और परिजनों को दी गई सूचना।