सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
संस्कारों और सम्मान से संवरती सुरक्षा: आउटर नॉर्थ पुलिस ने बुजुर्गों का बढ़ाया मानग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोपनई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायलनिजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्स

भारत नगर मर्डर केस - सुलझ गया डीडीए पार्क हत्याकांड , पकडे गए 5 आरोपियों में चार नाबालिग

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मौत की वजह! पार्क में युवक की हत्या, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
1 अगस्त 2026 · 5:26 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 12:11 pmनई दिल्ली
भारत नगर मर्डर केस - सुलझ गया डीडीए पार्क हत्याकांड , पकडे गए 5 आरोपियों में चार नाबालिग
भारत नगर मर्डर केस - सुलझ गया डीडीए पार्क हत्याकांड , पकडे गए 5 आरोपियों में चार नाबालिग
  • दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नार्थ वेस्ट दिल्ली। भारत नगर थाना क्षेत्र के खिममन सिंह पार्क में 29 जुलाई को चाकूबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनी खेज मामले को सुलझते हुए पांच लड़कों को दबोचा है। इनमें चार नाबालिग है और विनीत नाम का एक बालिग है ये सभी आपस में दोस्त है और वज़ीरपुर गांव के ही रहने वाले है।

ह्त्या के बाद ये सभी कावड़ लेने जा रहे थे ,लेकिन इससे पहले ही भारत नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गौरतलब है की बुधवार 29 जुलाई को पुलिस को खबर मिली थी की वज़ीरपुर गांव के ठीक सामने एक युवती और एक युवक को चार पांच लोगों ने चाकुओं से हमला किया है।

पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुँचती तब तक दोनों को पास के दीपचंद बंधू हॉस्पिटल जे जाया गया , जहाँ 35 वर्षीय सुनील नाम के शख्स की मौत हो गयी और घायल लड़की देवकी को दीपचंद बंधू हॉस्पिटल के आरएमएल हॉस्पिटल रेफेर कर दिया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला की मृतक सुनील यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है और युवती देवकी जहांगीर पूरी की रहने वाली है।

जांच में आमने आया की इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्रम से शुरू हुयी और यह युवक युवती से मिले दिल्ली आया हुआ था। सुनील पार्क में पहुंचा तो देवकी से इन्होने अनैतिक मांग की इस पर उनका झगड़ा हो गया और उन्होंने सुनील पर चाकुओं से वार करने शुरू कर दिए। यह देख देवकी ने बीच बचाव किया उस पर भी चाकुओं से वार किये। इस ब्लाइंड मामले में दिल्ली पुलिस ने जिस तरह से तेज़ी दिखाई और अपने नेटवर्क को खंगाला तो इनकी पहचान हो गयी।

पुलिस ने दबिश और टेकनिकल सर्विलाउन्स के जरिये उन्हें उस वक्त दबोच लिया जब वे कावड़ लेने हरिद्वार के लिए निकल चुके थे। पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर ह्त्या में प्रयुक्त चाकू भी बरमदाद कर लिया है। पकडे गए पांच युवक वज़ीरपुर गावं में ही किराये पर कमरा लेकर रह रहे है। पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर मामला तो सुलझा लिया लेकिन नार्थ वेस्ट जिले में जिस तरह से नाबालिग अपराधियों की संख्या और उनके हौसले बढ़ रहे है वह लोगों में चिंता और चर्चा का विषय बना हुआ है , लेकिन वहीँ पुलिस के लिए भी यह के बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इनसे संबंधित#DelhiCrime #DelhiPolice #BharatNagar #BharatNagarPolice #NorthWestDelhi #Wazirpur #WazirpurVillage #Jahangirpuri #KhimmanSinghPark #MurderCase #DelhiMurder #CrimeNews #BreakingNews #DelhiNews #LatestNews #InstagramFriendship #InstagramCrime #KnifeAttack
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप2.5 हज़ार

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में 22 वर्षीय युवती ने पूर्व साथी पर मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी का आरोप लगाया है।

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज336

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

हजरत निजामुद्दीन इलाके में मारपीट और गोलीबारी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।