सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसईवजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंतानोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्जपानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसाबाहरी दिल्ली के रणहौला में खुले सीवर में गिरा चार साल का मासूम, तलाश में जुटी एनडीआरएफग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा
ताज़ा खबरअपराध

रोहिणी में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक और स्कूटी बरामद; कई थानों की वारदातों से जुड़े तार

रोहिणी में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक-स्कूटी बरामद। दिल्ली पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
23 अक्तूबर 2026 · 3:16 am3.2 हज़ार व्यूज़Outer north Delhi
रोहिणी में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक और स्कूटी बरामद; कई थानों की वारदातों से जुड़े तार
रोहिणी में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक और स्कूटी बरामद; कई थानों की वारदातों से जुड़े तार — Delhi darpan

राजेंद्र स्वामी, दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के 7 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें 5 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं। बरामद वाहन प्रशांत विहार, समयपुर बादली, अलीपुर, रानी बाग और मंगोलपुरी थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर AATS की टीम ने रोहिणी के सेक्टर-11 के पास अविनाश उर्फ छोटू (19) को उस समय पकड़ा, जब वह चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चला रहा था। जांच में यह मोटरसाइकिल प्रशांत विहार थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वाहन चोरों से बरामद दुपहिया वाहन
वाहन चोरों से बरामद दुपहिया वाहन— Delhi दर्पण

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात बताई। उससे लगातार पूछताछ और उसकी निशानदेही पर रोहिणी के सेक्टर-26 स्थित द्वारिकाधीश अपार्टमेंट के पास एक खुले DDA प्लॉट से 4 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गईं। गिरफ्तारी के समय बरामद मोटरसाइकिल को मिलाकर चोरी के कुल 7 दोपहिया वाहन पुलिस के हाथ लगे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद वाहनों में प्रशांत विहार थाना क्षेत्र की एक मोटरसाइकिल, समयपुर बादली क्षेत्र की तीन मोटरसाइकिल, अलीपुर क्षेत्र की एक मोटरसाइकिल, रानी बाग क्षेत्र की एक स्कूटी और मंगोलपुरी क्षेत्र की एक स्कूटी शामिल है। इस बरामदगी से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपी अविनाश उर्फ छोटू रोहिणी के सेक्टर-26 स्थित ए-ब्लॉक का निवासी है और उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस अब उसके कथित साथी की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, नॉर्दर्न रेंज विजय कुमार के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम लोकेश्वरन आर. और एसीपी ऑपरेशंस दिनेश कुमार की निगरानी में की गई। अभियान का नेतृत्व AATS के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा ने किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसआउटर नॉर्थ जिलारोहिणीवाहन चोरीचोरी की बाइक बरामदस्कूटी बरामदAATSप्रशांत विहारसमयपुर बादलीअलीपुररानी बागमंगोलपुरीDelhi Crime NewsRohini News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज112

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला किया और तमंचा तानकर धमकी दी।

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा623

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीनों का दाखिल-खारिज न होने के कारण कॉलोनाइजर सरकारी जमीन को किसानों की बताकर बेच रहे हैं।

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में524

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में

कविनगर इलाके में चाऊमीन पैक कराने पहुंचे पत्रकार पर पांच युवकों ने किया हमला, दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।