सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
त्योहारों से पहले नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, सड़कों पर दिख रही ‘Visible Policing’ से बढ़ा भरोसादिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामदजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आरोप में बंद कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेता तिहाड़ से रिहादिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनेंगे तीन नए एफओबी और स्काईवॉक, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्चमेरठ के निजी अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मनमानी वसूली का आरोपसऊदी अरब: किंग फहद हवाई अड्डे पर हमले में एक की मौत, आठ घायल; उड़ानें डायवर्ट
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामद

दिल्ली पुलिस की AATS ने वाहन चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 लग्जरी SUV, फर्जी नंबर प्लेट और औजार बरामद।

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
22 अक्तूबर 2026 · 6:19 am153 व्यूज़नई दिल्ली
दिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामद
दिल्ली में लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब : AATS ने 4 ऑटो लिफ्टर दबोचे, Creta, Seltos, Scorpio-N समेत 4 SUV बरामद — Delhi darpan

- मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

रोहिणी जिले में दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार लग्जरी एसयूवी, फर्जी नंबर प्लेटें, गाड़ियों को काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार और चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स ढोने में प्रयुक्त एक टाटा इंट्रा टेम्पो बरामद किया है। शुरुआती जांच में इस गिरोह की गतिविधियां सिर्फ वाहन चोरी तक सीमित नहीं, बल्कि चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके स्पेयर पार्ट्स बेचने के संगठित नेटवर्क की ओर भी इशारा कर रही हैं।

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय, कमलेश, अमरजीत सिंह और अजहर के रूप में हुई है। इनमें विजय, कमलेश और अमरजीत स्पेयर पार्ट्स एवं मैकेनिक का काम करते थे, जबकि अजहर पहले से पंजाबी बाग थाने का घोषित अपराधी है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।

वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश
वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश— Delhi darpan tv

जांच के अनुसार, नॉर्थ रोहिणी थाना क्षेत्र से एक किआ सेल्टोस कार चोरी होने के बाद दर्ज ई-एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए एसीपी ऑपरेशन सेल अजमेर सिंह की निगरानी और AATS प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। 21 सितंबर 2026 को इंस्पेक्टर राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सुमित को गोपनीय सूचना मिली कि कंझावला के सावदा गांव स्थित एक गोदाम में चोरी की गाड़ियों को काटा जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर विजय और कमलेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नॉर्थ रोहिणी से चोरी हुई किआ सेल्टोस आंशिक रूप से कटी हुई अवस्था में मिली। इसके अलावा टाटा इंट्रा टेम्पो, गाड़ियों को काटने के औजार तथा दो फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर केएनके मार्ग थाना क्षेत्र से चोरी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन भी बरामद कर ली गई।

जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को पंजाब के फाजिल्का में छापेमारी कर तीसरे आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से चोरी हुई हुंडई क्रेटा बरामद हुई। इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को चौथे आरोपी अजहर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर हरी नगर क्षेत्र से चोरी हुई मारुति ब्रेज़ा भी बरामद कर ली गई।

Aropi girftaar
Aropi girftaar— Delhi darpan tv

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की महंगी गाड़ियों को गोदाम में लाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर देते थे। आशंका है कि इन पार्ट्स को बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे तथा चोरी किए गए स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई किन स्थानों तक की जा रही थी।

दिल्ली में लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि चोरी की लग्जरी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती मांग ऐसे गिरोहों को बढ़ावा देती है। ऐसे में पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन का पता लगाना और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है।

फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इनसे संबंधितDelhi PoliceRohini PoliceAATS RohiniDelhi CrimeCar TheftLuxury Car TheftAuto LiftersVehicle TheftCretaHyundai CretaKia SeltosScorpio NMaruti BrezzaFake Number PlateCar Parts RacketOrganized CrimeDelhi NewsRohini NewsCrime NewsBreaking News
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, नोटिस जारी53

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, नोटिस जारी

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई की सहमति देते हुए गवाहों के मुकरने पर चिंता जताई।

लाल किला इलाके से दुकानदार का अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार871

लाल किला इलाके से दुकानदार का अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली साइबर सेल में तैनात सिपाही ने साथी के साथ मिलकर व्यापारी को अगवा किया और रिहाई के बदले ढाई लाख रुपये की मांग की।

AATS आउटर नॉर्थ की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार1.5 हज़ार

AATS आउटर नॉर्थ की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की AATS, आउटर नॉर्थ जिले ने घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत रमेश उर्फ बंटी कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और कोर्ट द्वारा Proclaimed Offender घोषित किया जा चुका था।