सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तारपानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपीलनॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 26 राउंड गोलियां चलीं, दो शातिर घायल होकर गिरफ्तार

दिल्ली: कंझावला के कुतुबगढ़ में ज्वेलर की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

-सीसीटीवी में कैद हुई तांडव की तस्वीरें ,पुलिस पर लगा निष्क्रियता का गंभीर आरोप

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
15 सितंबर 2026 · 11:54 am3 हज़ार व्यूज़Delhi , Rohini
दिल्ली: कंझावला के कुतुबगढ़ में ज्वेलर की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो CCTV में कैद
दिल्ली: कंझावला के कुतुबगढ़ में ज्वेलर की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

रोहिणी, दिल्ली: दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुतुबगढ़ इलाके में एक ज्वेलर की दुकान में घुसकर दबंगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने दुकान में मौजूद लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक और महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर बेखौफ अंदाज में दुकान के भीतर घुसते हैं। आरोपियों ने आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और काउंटर, शोकेस व अन्य सामान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने आए दुकानदार, उसके भाई और मकान मालकिन पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पुलिस पर लगा निष्क्रियता का गंभीर आरोप
पुलिस पर लगा निष्क्रियता का गंभीर आरोप— Delhi Darpan

पुलिस पर लगा निष्क्रियता का गंभीर आरोप पीड़ित ज्वेलर तिलक का आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात सीसीटीवी में साफ रिकॉर्ड होने के बावजूद कंझावला थाना पुलिस का रवैया बेहद सुस्त और निष्क्रिय रहा। घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने कंझावला थाने पहुंचा, तो स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उचित कार्रवाई करने में आनाकानी की। पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से आहत होकर पीड़ित ने रोहिणी जिला डीसीपी कार्यालय का रुख किया और न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी कार्यालय के अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनने के बाद मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया है। फिलहाल, पुलिस इस हिंसक विवाद के पीछे की असली वजह और पुरानी रंजिश के एंगल की गहराई से जांच कर रही है।

इनसे संबंधितदिल्ली न्यूजकंझावला थानाकुतुबगढ़ ज्वेलर हमलारोहिणी डीसीपीदिल्ली क्राइमसीसीटीवी फुटेजज्वेलर की दुकान में तोड़फोड़Delhi Crime NewsKanjhawala PoliceQutubgarh Jewellery Shop Attack
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा51

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा

गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय संभव जैन ने नोएडा के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 3 करोड़ की एलिमोनी के दावों को नकारा।

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी54

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पेट की सफाई के दौरान नस कटने का आरोप, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार52

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार

मेरठ के लोहियानगर में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।