सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
मेरठ परिक्षेत्र: बागपत में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा और सिपाही बेटे पर रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या का आरोपमुजफ्फरनगर में पहली बार आयोजित हुआ यूपी पेडीकॉन सम्मेलन, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञदिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी, 'वायु रक्षक' टीमों को मिलेंगे बॉडी कैमरेदिल्ली में छठ पूजा पर 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरीग्रैप नियमों के तहत दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच होगी सख्त, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीतिएनवीडिया में नए सीईओ की तलाश तेज, टिम कुक समेत टेक जगत के सात दिग्गज रेस में शामिल

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी, 'वायु रक्षक' टीमों को मिलेंगे बॉडी कैमरे

प्रदूषण नियंत्रण कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए 100 प्रवर्तन टीमों को बॉडी कैमरों से लैस किया जाएगा।

Delhi Darpan DeskPooja Nagar
Delhi Darpan Desk & Pooja Nagarसमाचार डेस्क
शेयर
14 नवंबर 2026 · 7:07 am1.1 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:07 amnew delhi
दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी, 'वायु रक्षक' टीमों को मिलेंगे बॉडी कैमरे
दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी, 'वायु रक्षक' टीमों को मिलेंगे बॉडी कैमरे — delhi darpan tv

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जमीनी स्तर पर निगरानी करने वाली 'वायु रक्षक' टीमों को अब बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना और जवाबदेही तय करना है।

योजना के तहत सरकार द्वारा 100 बॉडी कैमरे खरीदे जाएंगे। फील्ड में तैनात 100 प्रवर्तन टीमों के एक-एक सदस्य को यह कैमरा सौंपा जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फील्ड में कार्रवाई या निरीक्षण के दौरान इन कैमरों को चालू रखना अनिवार्य होगा।

इन कैमरों का इस्तेमाल प्रदूषण संबंधी शिकायतों के निपटारे, विभिन्न स्थलों के औचक निरीक्षण और नियमों की अनदेखी करने वाली गतिविधियों के खिलाफ चलने वाले अभियानों में किया जाएगा। जमीनी कार्रवाई की हर गतिविधि कैमरे में दर्ज होगी, जिससे साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

बॉडी कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से सीधे जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम में बैठे वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में तैनात टीमों की गतिविधियों और वास्तविक स्थिति की लाइव निगरानी कर सकेंगे। इससे मुख्यालय स्तर से ही जमीनी हालात का जायजा लिया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और टीमों के कामकाज पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी।

गौरतलब है कि राजधानी में इस समय 300 से अधिक संयुक्त प्रवर्तन टीमें तैनात हैं, जिन्हें 'वायु रक्षक' नाम दिया गया है। इन टीमों में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम (एमसीडी) और सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हैं, जो शहरभर में चौबीसों घंटे प्रदूषण संबंधी नियमों की निगरानी कर रहे हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi PollutionVayu RakshakDPCCMCD
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रैप नियमों के तहत दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच होगी सख्त, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति123

ग्रैप नियमों के तहत दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच होगी सख्त, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति

राजधानी में ग्रैप प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सीमाओं और वैकल्पिक मार्गों पर निगरानी तेज करेगी।

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुँचा 'गंभीर' श्रेणी में, लोगों को दी गई सतर्क रहने की सलाह2.1 हज़ार

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुँचा 'गंभीर' श्रेणी में, लोगों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुँच गया है। AIIMS में AQI 418, राजौरी गार्डन में 402 और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 369 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसई1.5 हज़ार

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसई

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के विश्लेषण के मुताबिक इस साल शुरुआती सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में पीएम 2.5 का स्तर तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।