सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
मेरठ परिक्षेत्र: बागपत में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा और सिपाही बेटे पर रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या का आरोपमुजफ्फरनगर में पहली बार आयोजित हुआ यूपी पेडीकॉन सम्मेलन, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञदिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी, 'वायु रक्षक' टीमों को मिलेंगे बॉडी कैमरेदिल्ली में छठ पूजा पर 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरीग्रैप नियमों के तहत दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच होगी सख्त, पुलिस ने बनाई विशेष रणनीतिएनवीडिया में नए सीईओ की तलाश तेज, टिम कुक समेत टेक जगत के सात दिग्गज रेस में शामिल

फरीदाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों संग निगला जहर, चारों दिल्ली रेफर

फरीदाबाद के सूर्या विहार में कथित प्रताड़ना से परेशान महिला और उसके तीन बच्चों ने चूहे मारने की दवा खाई, नाजुक हालत में दिल्ली रेफर किया गया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
26 अक्तूबर 2026 · 9:35 am1.5 हज़ार व्यूज़
फरीदाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों संग निगला जहर, चारों दिल्ली रेफर
फरीदाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों संग निगला जहर, चारों दिल्ली रेफर — Dainik Bhaskar

हरियाणा के फरीदाबाद अंतर्गत पल्ला क्षेत्र स्थित सूर्या विहार फेज-2 में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित रूप से चूहे मारने की दवा निगल ली। कुछ ही देर में चारों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद बड़ी बेटी ने आपातकालीन नंबर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व तीनों बच्चों को तुरंत बादशाह खान (बीके) सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का पति सुनील मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और भारतीय नौसेना में कार्यरत है। दिल्ली में तैनाती होने के कारण वह कई-कई दिनों के अंतराल पर घर आता था। वहीं महिला एक निजी कंपनी की मार्केटिंग विंग में कार्यरत है।

घटना को लेकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पिता उसकी मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे और मां व उसके चरित्र पर शक करते हुए प्रताड़ित करते थे। रविवार सुबह भी पिता ने उसका मोबाइल फोन छीनकर गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने आई मां से भी बदसलूकी की।

बेटी का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर दोपहर के समय मां ने चूहे मारने की दवा पी ली और तीनों बच्चों को भी पिला दी। इस घटना में महिला के अलावा 17 वर्षीय बेटी और 13 व 11 वर्ष के दो नाबालिग बेटे प्रभावित हुए हैं।

मामले में पुलिसकर्मी सुरेश ने बताया कि पीसीआर कॉल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। पल्ला थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है और शिकायत दर्ज होते ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrfaridabadFaridabadDomestic AbuseHaryana PoliceCrime News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

मेरठ परिक्षेत्र: बागपत में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा और सिपाही बेटे पर रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या का आरोप1.4 हज़ार

मेरठ परिक्षेत्र: बागपत में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा और सिपाही बेटे पर रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पुराने आर्थिक विवाद को लेकर खेत में अकेले पाकर ईंट-भट्ठा मालिक पर किया गया हमला, तीनों आरोपी फरार।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की फिरौती की धमकी, जांच में निकला फर्जी मामला1.7 हज़ार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की फिरौती की धमकी, जांच में निकला फर्जी मामला

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी दी गई। जांच के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी (Hoax) पाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज393

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला किया और तमंचा तानकर धमकी दी।