सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
एनवीडिया में नए सीईओ की तलाश तेज, टिम कुक समेत टेक जगत के सात दिग्गज रेस में शामिलअमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने युद्ध स्मारक पर टोकने वाले सैनिक को पदक देकर किया सम्मानितप्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुँचा 'गंभीर' श्रेणी में, लोगों को दी गई सतर्क रहने की सलाहदिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की फिरौती की धमकी, जांच में निकला फर्जी मामलादिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसईवजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंता

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जपती गांव में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
3 अक्तूबर 2026 · 9:44 pm2.1 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना खानपुर जपती गांव की है, जहां महिला का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए लोनी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना भेजी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका की पहचान शिवानी (23) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भूड़पुरवा गांव की रहने वाली थी। वह अपने पति रितिक के साथ खानपुर जपती गांव में किराए के मकान में रह रही थी।

इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती छानबीन में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका के पति रितिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadCrimeDowry DeathTronica CityUP Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की फिरौती की धमकी, जांच में निकला फर्जी मामला269

दिल्ली की पूर्व मुख्यमन्त्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की फिरौती की धमकी, जांच में निकला फर्जी मामला

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी दी गई। जांच के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी (Hoax) पाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज393

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला किया और तमंचा तानकर धमकी दी।

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा2.2 हज़ार

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीनों का दाखिल-खारिज न होने के कारण कॉलोनाइजर सरकारी जमीन को किसानों की बताकर बेच रहे हैं।