सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर हमला, AQI स्टेशन और कृत्रिम बारिश के खर्च पर मांगा जवाबदिल्ली पुलिस ने ध्वस्त किया अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट, 60 करोड़ की ड्रग्स के साथ सात तस्कर गिरफ्तारपानीपत के समालखा में आवारा कुत्ते ने बच्ची समेत चार लोगों को नोचा, तीन गंभीर हालत में खानपुर रेफरएनबीए मैच के दौरान दर्शक से भिड़ीं अमेरिकी विदेश विभाग की कर्मचारी ब्रिट मैकहेनरी, फेंकी ड्रिंकगाजियाबाद के लोनी में चाऊमीन की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जामदिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 60 करोड़ की खेप के साथ सात गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी में चाऊमीन की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

लोनी के चिरौड़ी गांव में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने युवक के सीने में मारीं तीन गोलियां, जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
23 अक्तूबर 2026 · 7:06 am84 व्यूज़
गाजियाबाद के लोनी में चाऊमीन की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
गाजियाबाद के लोनी में चाऊमीन की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम — Dainik Bhaskar

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित चिरौड़ी गांव में गुरुवार रात बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी सोनू पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई जब युवक गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर चाऊमीन की दुकान के पास खड़ा था।

घटना रात करीब आठ बजे की है जब बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सोनू के सीने में तीन गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सोनू के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सोनू गांव के मेडिकल स्टोर पर काम करता था और साथ ही डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मुस्तकीम किसान हैं और बंटाई पर खेती करते हैं। परिवार में सोनू के अलावा चार भाई और चार बहनें हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हत्याकांड से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात करीब साढ़े 10 बजे चिरौड़ी-बंथला मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक के चाचा वकील ने चाऊमीन दुकानदार पर साजिश में शामिल होने का शक जताया और आरोप लगाया कि सोनू को वहां बुलाकर गोली मारी गई है। उन्होंने पुलिस से दुकानदार से पूछताछ करने की मांग की।

सूचना मिलते ही एसीपी लोनी राम किशन राना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabadGhaziabad PoliceLoni MurderCrime NewsDelhi GTB Hospital
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली पुलिस ने ध्वस्त किया अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट, 60 करोड़ की ड्रग्स के साथ सात तस्कर गिरफ्तार127

दिल्ली पुलिस ने ध्वस्त किया अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट, 60 करोड़ की ड्रग्स के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

रोहिणी जिला पुलिस ने झारखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैले ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 8.128 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 60 करोड़ की खेप के साथ सात गिरफ्तार1 हज़ार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 60 करोड़ की खेप के साथ सात गिरफ्तार

चार राज्यों में फैले अवैध हेरोइन निर्माण और तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने आठ किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया।

आठ माह की बच्ची की हत्या के मामले में मां गिरफ्तार, रात में रोने पर साथी ने दबाया था गला958

आठ माह की बच्ची की हत्या के मामले में मां गिरफ्तार, रात में रोने पर साथी ने दबाया था गला

अगस्त 2023 में हुई आठ महीने की बच्ची की हत्या के मामले में विशेष जांच दल ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।