सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
Outer North Delhi | त्योहारों से पहले दिल्ली में 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तारनंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामददिल्ली में चार श्रेणियों में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य, एमसीडी ने इंदौर मॉडल पर तैयार की योजनागुरुग्राम: फर्रुखनगर का सुलतानपुर बना पहला बाल विवाह मुक्त गांव, विशेष ग्राम सभा में मिला प्रमाण पत्रफरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस वाहन से टकराई कार, दिल्ली के चार लोग घायलदिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शव

फर्रुखनगर में कंठी माता मंदिर के पीछे मिला वाराणसी निवासी सुपरवाइजर का शव, शराब की बोतल और खून से सनी ईंट बरामद।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
24 अगस्त 2026 · 8:11 am3 हज़ार व्यूज़
गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शव
गुरुग्राम में वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से हमला कर हत्या, मंदिर के पीछे मिला शव — Dainik Bhaskar

गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक वेयरहाउस सुपरवाइजर की ईंट से प्रहार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव कंठी माता मंदिर के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित शहनशाहपुर निवासी विकास मिश्रा के रूप में हुई है। विकास दाबोदा मोड़ पर स्थित ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वह सरकारी अस्पताल के पास पुराने द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की एक इमारत में रहता था, जिसे कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के रहने के लिए किराए पर लिया हुआ है।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी। जांच के दौरान घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतल, गिलास और एक ईंट बरामद हुई है। बरामद ईंट और जमीन पर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस के अनुसार, जिस जगह पर शराब के गिलास, ईंट और खून के धब्बे मिले हैं, उससे करीब 50 फीट दूर युवक का शव बरामद हुआ। इस आधार पर अंदेशा है कि विकास के साथ पहले किसी अन्य स्थान पर मारपीट की गई और बाद में उसके शव को वहां ले जाकर फेंक दिया गया।

फर्रुखनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से पहले मृतक के साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrgurugramGurugram CrimeFarrukhnagarMurder InvestigationGurugram Police
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद257

नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद

-दिल्ली के सुंदर नगरी में नंद नगरी पुलिस ने महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामद कीं।

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 28 वर्षीय सिपाही ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी2.5 हज़ार

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 28 वर्षीय सिपाही ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में दिल्ली पुलिस के जवान मोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।