सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोपनई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायलनिजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्समेरठ: हिस्ट्रीशीटरों को संरक्षण देने और लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली

गाजियाबाद के खोड़ा में उधारी के सात लाख रुपये के विवाद में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
9 सितंबर 2026 · 3:25 am3 हज़ार व्यूज़
गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली
गाजियाबाद के खोड़ा में कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के विवाद में चलाई थी गोली — Amar Ujala

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मास्टर पार्क में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने सुबोध उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से शामली जिले के भनैड़ा का निवासी है और फिलहाल दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी सुबोध ने पुलिस को बताया कि उसने कारोबारी सीताराम को सात लाख रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपी का आरोप है कि पीड़ित रकम लौटाने से इनकार कर रहा था और उसके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज भी करता था।

लगातार तकरार से नाराज होकर सुबोध ने कारोबारी को डराने की योजना बनाई। उसने बिहार के बेतिया निवासी अपने साथी छोटू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार छोटू की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

यह वारदात 21 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई थी। मूल रूप से शामली निवासी सीताराम खोड़ा के मास्टर पार्क गली नंबर-11 स्थित मकान में सपरिवार रहते हैं और नीचे पाल बिल्डर के नाम से दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह अपने एक परिचित के साथ दुकान पर बैठे हुए थे।

उसी दौरान स्कूटी सवार दोनों आरोपी वहां पहुंचे और स्कूटी चला रहे युवक ने बैग से तमंचा निकालकर सीताराम को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सीताराम के बेहद करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी के तुरंत बाद दोनों आरोपी वाहन पर सवार होकर मौके से भाग निकले थे।

इनसे संबंधितdelhi-ncrghaziabadGhaziabad CrimeGhaziabad PoliceIndirapuramFiring
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप1.8 हज़ार

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में 22 वर्षीय युवती ने पूर्व साथी पर मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी का आरोप लगाया है।

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज336

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

हजरत निजामुद्दीन इलाके में मारपीट और गोलीबारी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।