सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
पत्नी की हत्या के मामले में 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी कालेब फ्लिन को बिना पैरोल उम्रकैद की सजादिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरराजनीति

MCD News : BJP ने घोषित किए समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशी: योगेश वर्मा फिर से रिपीट, महिलाओं और जातीय समीकरणों को दिया प्राथमिकता

-योगेश वर्मा फिर बने शिक्षा समिति अध्यक्ष, कई वरिष्ठ चेहरे भी हुए रिपीट पूरी सूची में महिला पार्षदों को विशेष प्राथमिकता ,दी गई है, विशेषकर उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) के पदों पर महिलाओं का स्पष्ट दबदबा

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
27 अगस्त 2026 · 10:37 am4 हज़ार व्यूज़नई दिल्ली
MCD News :  BJP ने घोषित किए समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशी: योगेश वर्मा फिर से रिपीट, महिलाओं और जातीय समीकरणों को दिया प्राथमिकता
MCD News : BJP ने घोषित किए समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशी: योगेश वर्मा फिर से रिपीट, महिलाओं और जातीय समीकरणों को दिया प्राथमिकता
  • राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

दिल्ली नगर निगम (MCD) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वैधानिक, विशेष और तदर्थ (Ad-hoc) समितियों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए अपने प्रत्याशियों की संभावित सूची जारी कर दी है। संगठन ने इस चयन में वरिष्ठ और नए चेहरों के बीच संतुलन साधने के साथ-साथ दिल्ली के सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। योगेश वर्मा फिर बने शिक्षा समिति अध्यक्ष, कई वरिष्ठ चेहरे भी हुए रिपीट

पार्टी ने शिक्षा समिति में केशवपुरम जोन से दूसरी बार के पार्षद श्री योगेश वर्मा को पुन: अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर उन पर भरोसा जताया है। योगेश वर्मा के अलावा पार्टी ने कई अन्य अनुभवी पार्षदों को भी दोहराया (रिपीट किया) है। इनमें 6 बार के पार्षद श्री मुकेश गोयल (नियुक्तियाँ एवं पदोन्नतियाँ समिति), 4 बार की पार्षद सुश्री प्रीती (निर्माण समिति), 3 बार की पार्षद सुश्री प्रियंका गौतम (विधि एवं सामान्य प्रयोजन समिति) तथा 3 बार के पार्षद श्री विकास टांक (अनुसूचित जाति कल्याण समिति) शामिल हैं। इसके साथ ही श्री संदीप कपूर (पर्यावरण समिति), श्री इंदरजीत सहरावत (उच्चाधिकार प्राप्त सम्पति-कर समिति), सुश्री नीलम जीतू चौधरी (लाभकारी परियोजना समिति) और श्री सुमन गुप्ता (सामुदायिक सेवा समिति) को भी दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

mayor parvesh wahi with yogesh verma
mayor parvesh wahi with yogesh verma— Delhi Darpan

पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। पंजाबी, वैश्य, ब्राह्मण और राजपूत वर्ग से आने वाले सामान्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ OBC (जाट, गुर्जर, सैनी) और SC (जाटव, वाल्मीकि) समुदाय के पार्षदों को अहम दायित्व सौंपे गए हैं। OBC श्रेणी से अमित खरखडी, अंजू अमन, देवेन्द्र कुमार, अनिता सिंघल, नरेन्द्र सोलंकी, पूनम सैनी, रेनू चौधरी, नरेन्द्र गिरसा, नीलम जीतू चौधरी और रेखा रानी को स्थान मिला है। वहीं SC वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रियंका गौतम, बॉबी, विकास टांक, ममता और मंजू निर्मल को विभिन्न समितियों के शीर्ष पदों के लिए नामांकित किया गया है।

उपाध्यक्ष पदों पर महिलाओं का दबदबा, मुख्य समितियों की सौंपी गई कमान

इस पूरी सूची में महिला पार्षदों को विशेष प्राथमिकता दी गई है, विशेषकर उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) के पदों पर महिलाओं का स्पष्ट दबदबा नजर आ रहा है। रीना महेश्वरी, अनिता सिंघल, वीना असीजा, मनीषा पुनिया, पूनम सैनी, रेनू चौधरी, अनुराधा शर्मा, सुमन त्यागी, शिखा भारद्वाज, बॉबी, ममता, मंजू निर्मल और शिल्पा कौर को विभिन्न समितियों में उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सुश्री अंजू अमन, सुश्री प्रीती, सुश्री प्रियंका गौतम, सुश्री नीलम जीतू चौधरी, सुश्री नीता बिष्ट, सुश्री रेखा रानी और सुश्री रितू गोयल को सीधे अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

समितियों के प्रभार में ग्रामीण समिति की कमान सुश्री अंजू अमन (अध्यक्ष) और श्री देवेन्द्र कुमार (उपाध्यक्ष) को दी गई है। चिकित्सा सहायता एवं जन-स्वास्थ्य समिति में श्री विकेश सेठी को अध्यक्ष व श्री रमेश गर्ग को उपाध्यक्ष, जबकि पर्यावरण प्रबन्धन सेवा समिति में श्री संदीप कपूर को अध्यक्ष व सुश्री अनिता सिंघल को उपाध्यक्ष का पद मिला है। इसके अलावा उद्यान समिति की जिम्मेदारी श्री नरेन्द्र सोलंकी (अध्यक्ष) व सुश्री वीना असीजा (उपाध्यक्ष) को, लाइसेंसिंग एवं तहबाजारी समिति में श्री रितेश सूजी (अध्यक्ष) व सुश्री शिखा भारद्वाज (उपाध्यक्ष) को, और महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति में सुश्री रेखा रानी (अध्यक्ष) व सुश्री शिल्पा कौर (उपाध्यक्ष) को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ निरोधक उपाय, नामकरण, सहायता अनुदान तथा राष्ट्रीय त्यौहार/मेले से जुड़ी समितियों में पदेन व्यवस्था के तहत महापौर एवं उप-महापौर ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

इनसे संबंधितMCDmcd committee chairmanshipbjp mcd candidates listyogesh verma mcdmcd news hindidelhi mcd politicsbjp ward councillors delhimcd standing committeedelhi nagar nigam election
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम को बताया ग्लोबल सिटी: पीएम मोदी ने हरियाणा के विधायकों को दिया विकास और जनसंवाद का मंत्र220

गुरुग्राम को बताया ग्लोबल सिटी: पीएम मोदी ने हरियाणा के विधायकों को दिया विकास और जनसंवाद का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हरियाणा के सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के विकास और ग्रामीण जनसंवाद की रूपरेखा तय की।

Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ884

Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ

मंच पर साथ दिखीं विधायक पूनम भारद्वाज और निगम पार्षद वीना असीजा, लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा।

भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती257

भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती

भरतपुर में विश्वेंद्र सिंह और किसान नेता नेम सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब होटल कारोबारी भगत सिंह ने वीडियो जारी कर कड़े आरोप लगाए हैं।