सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसईवजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंतानोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्जपानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसाबाहरी दिल्ली के रणहौला में खुले सीवर में गिरा चार साल का मासूम, तलाश में जुटी एनडीआरएफग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

मुजफ्फरनगर: दवा लेने निकली मां-बेटी लापता, पति ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

मुजफ्फरनगर के चरथावल में दवा लेने निकली महिला और उसकी मासूम बच्ची के लापता होने पर पति ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
23 अगस्त 2026 · 9:11 pm3 हज़ार व्यूज़
मुजफ्फरनगर: दवा लेने निकली मां-बेटी लापता, पति ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: दवा लेने निकली मां-बेटी लापता, पति ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप — Dainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी मासूम बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने एक युवक पर दोनों को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रसूलपुर निवासी सन्नी पुत्र चमन लाल के अनुसार, उसकी पत्नी शिवानी 19 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बेटी त्रिशिका को दवाई दिलाने के लिए चरथावल कस्बे में गई थी। चरथावल पहुंचने के बाद शिवानी ने फोन कर वहां पहुंचने की जानकारी भी दी थी।

परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे जब सन्नी ने अपनी पत्नी से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में रामपुरी गेट निवासी एक युवक पर शक जताया है। सन्नी का आरोप है कि 18 अगस्त को उक्त युवक के साथ किस्त के पैसों को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिस दौरान युवक ने कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने और पत्नी को ले जाने की धमकी दी थी।

सन्नी का कहना है कि छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी युवक भी 19 अगस्त की सुबह से ही लापता है और उसके परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा रखी है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अथवा कोई नशीला पदार्थ देकर बच्ची सहित साथ ले गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। लापता महिला और बच्ची की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrmuzaffarnagarMuzaffarnagarCharthawalCrime NewsMissing PersonKidnapping Allegation
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज245

नोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला किया और तमंचा तानकर धमकी दी।

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा1.3 हज़ार

ग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीनों का दाखिल-खारिज न होने के कारण कॉलोनाइजर सरकारी जमीन को किसानों की बताकर बेच रहे हैं।

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में1.1 हज़ार

गाजियाबाद के कविनगर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, ईंट से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल; दो हिरासत में

कविनगर इलाके में चाऊमीन पैक कराने पहुंचे पत्रकार पर पांच युवकों ने किया हमला, दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।