सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
ईरान ने दिखाई नई अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी', हमलों के बावजूद 90 फीसदी ठिकाने चालू होने का दावापाकिस्तान ने अमेरिकी डिपोर्टेशन विमान को उतरने की नहीं दी अनुमति, 9 ईरानी नागरिकों को लेकर लौटा विमानएनवीडिया सीईओ जेन्सन हुआंग के अफेयर के खुलासे के बाद तलाक की अटकलें, पत्नी को मिल सकते हैं 7 लाख करोड़गाजियाबाद में विवाद के बाद प्रेमी ने की विवाहिता की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तारदिल्ली के प्रदूषण में एक-तिहाई से अधिक हिस्सेदारी एनसीआर के शहरों की, नोएडा और गाजियाबाद सबसे आगेनियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स

नोएडा में ग्रैप-3 की सख्ती: बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक, उल्लंघन पर 20 हजार रुपये का चालान

बढ़ते प्रदूषण के कारण जिले में करीब डेढ़ लाख वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाते हुए पुलिस ने सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है।

Delhi Darpan DeskPooja Nagar
Delhi Darpan Desk & Pooja Nagarसमाचार डेस्क
शेयर
11 नवंबर 2026 · 5:49 am170 व्यूज़अपडेटेड 5:56 amnew delhi
नोएडा में ग्रैप-3 की सख्ती: बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक, उल्लंघन पर 20 हजार रुपये का चालान
नोएडा में ग्रैप-3 की सख्ती: बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक, उल्लंघन पर 20 हजार रुपये का चालान — दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली दर्पण | ब्यूरो रिपोर्ट दिनांक: 11 नवंबर 2026 हवा की गिरती गुणवत्ता के बीच नोएडा में ग्रेप-तीन की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इसके तहत यातायात पुलिस ने जिले में बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के संचालन और प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन कर सड़क पर प्रतिबंधित वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ 20 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर जिले में इस समय करीब 51 हजार से अधिक बीएस-3 और लगभग एक लाख बीएस-4 श्रेणी के वाहन पंजीकृत हैं। ग्रैप-तीन के कड़े नियमों के चलते अब जिले के इन करीब डेढ़ लाख वाहनों के चलने पर सीधी रोक लग गई है। केवल तय मानकों को पूरा करने वाले वाहनों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है।

डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि नए नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को जेवर टोल, जीरो प्वाइंट और अन्य प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू इन पाबंदियों का पूरी तरह पालन करें।

जिले की प्रमुख सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए प्रवर्तन दल की चार अन्य टीमें भी मुस्तैद की गई हैं। यह टीमें डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर और कोंडली बॉर्डर जैसे व्यस्त मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही हैं। एआरटीओ नंद कुमार के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

नोएडा की सीमा में दिल्ली, आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, फरीदाबाद और पलवल की तरफ से बड़ी संख्या में मालवाहक और निजी वाहन आते हैं। यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाहरी जनपदों से आकर नोएडा के रास्ते दिल्ली जाने वाले गैर-मानक वाहनों को भी प्रवेश बिंदुओं पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा।

इनसे संबंधितdelhi-ncrnoidaNoidaGRAP 3Traffic PoliceAir Pollution#Noida #GRAP3 #DelhiNCR #AirPollution #NoidaTraffic #BS3 #BS4 #PollutionControl #AQI #NoidaNews #DelhiPollution #TrafficRules #Environment #BreakingNews #DelhiDarpanTV #HindiNews #LatestNews #NCRNews #CleanAir #TrafficUpdate
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली के प्रदूषण में एक-तिहाई से अधिक हिस्सेदारी एनसीआर के शहरों की, नोएडा और गाजियाबाद सबसे आगे84

दिल्ली के प्रदूषण में एक-तिहाई से अधिक हिस्सेदारी एनसीआर के शहरों की, नोएडा और गाजियाबाद सबसे आगे

आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के पीएम 2.5 स्तर में नोएडा का 8.7 फीसदी और गाजियाबाद का 6.8 फीसदी योगदान दर्ज किया गया है।

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद दिल्ली में गहराया धुंध का संकट, कई इलाकों में AQI 350 के पार451

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद दिल्ली में गहराया धुंध का संकट, कई इलाकों में AQI 350 के पार

राजधानी में पाबंदियों के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल1.1 हज़ार

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल

दिवाली के सप्ताहांत के बाद सोमवार को राजधानी धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बढ़ गया है।