सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासागाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटीगुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौतमेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तारपानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील
ताज़ा खबरअपराध

Nroth West | दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाही: घायल होने के बावजूद दबोचे दो शातिर अपराधी, चोरी के वाहन और फोन बरामद

-बाइक से टक्कर और पैर पर लात मारकर भागने की कोशिश हुई नाकाम -शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और स्नैचिंग के 5 मामले सुलझे

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
शेयर
16 सितंबर 2026 · 8:38 am2 हज़ार व्यूज़North west Delhi
Nroth West | दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाही: घायल होने के बावजूद दबोचे दो शातिर अपराधी, चोरी के वाहन और फोन बरामद
Nroth West | दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाही: घायल होने के बावजूद दबोचे दो शातिर अपराधी, चोरी के वाहन और फोन बरामद

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो, राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना क्षेत्र से दिल्ली पुलिस के एक जांबाज सिपाही की बहादुरी का मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी के दौरान बदमाशों द्वारा किए गए हमले में घायल होने के बावजूद हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया और पब्लिक की मदद से दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी से चोरी और मोटर वाहन चोरी के कुल 5 मामलों का खुलासा किया है, साथ ही भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.09.2026 को हेड कांस्टेबल रमेश कुमार केशव पुरम थाना क्षेत्र के ए-1 ब्लॉक गुरुद्वारा के पास गश्त पर तैनात थे, तभी उन्होंने मास्क और हेलमेट पहने दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर आते देखा। जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने के लिए अपनी मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और जानबूझकर पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया, और जब एचसी रमेश कुमार ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो पीछे बैठे बदमाश ने उनके बाएं पैर पर जोरदार लात मारकर उन पर हमला कर दिया। इसके बावजूद जांबाज सिपाही ने हिम्मत नहीं हारी और स्थानीय जनता की सहायता से दोनों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया, जिसके कुछ ही देर बाद थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

दो चोरी के मोबाइल फोन और तीन चोरी के दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बरामद
दो चोरी के मोबाइल फोन और तीन चोरी के दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बरामद— Delhi Darpan tv

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिल उर्फ डुड्डा और सनी उर्फ गोलू (दोनों निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली) के रूप में हुई है, जिनमें से सनी उर्फ गोलू थाना मंगोलपुरी का घोषित Bad Character (B.C.) है और इसके खिलाफ पहले से स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं, जबकि शाहिल भी पूर्व में स्नैचिंग और सशस्त्र लूट के 2 मामलों में संलिप्त रहा है। ये दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं और मोबाइल फोन व सोने की चेन की स्नैचिंग करने के लिए चोरी के दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया करते थे।

आरोपियों की निशानदेही और तलाशी के बाद पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल फोन और तीन चोरी के दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बरामद किए हैं। इस सफलता से पुलिस ने थाना अशोक विहार, शालीमार बाग, मंगोलपुरी और केशव पुरम से जुड़े कुल 5 लंबित मामलों का खुलासा किया है। वहीं, इस मुठभेड़ और संघर्ष में घायल हुए हेड कांस्टेबल रमेश कुमार को तुरंत चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए दीप चंद बंधु अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनसे संबंधितराजधानी दिल्लीकेशव पुरमक्राइम न्यूज़दिल्ली पुलिसउत्तर-पश्चिम जिलाDelhi CapitalKeshav Puram CrimeCrime NewsDelhi PoliceNorth-West District
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा369

नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा

गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय संभव जैन ने नोएडा के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 3 करोड़ की एलिमोनी के दावों को नकारा।

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी721

गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पेट की सफाई के दौरान नस कटने का आरोप, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार351

मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार

मेरठ के लोहियानगर में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।