सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
संस्कारों और सम्मान से संवरती सुरक्षा: आउटर नॉर्थ पुलिस ने बुजुर्गों का बढ़ाया मानग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोपनई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायलनिजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्स
ताज़ा खबरअपराध

Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद

- अपहृत नाबालिग बालिका पंजाब के जीरकपुर से सकुशल बरामद

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
12 सितंबर 2026 · 7:57 am2.2 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 11:23 pmNorth west Delhi
दिल्ली: Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद
दिल्ली: Nw Distric : भारत नगर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार्रवाई कर पंजाब से 14 वर्षीय अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद

--दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम जिला के भारत नगर थाना अंतर्गत संगम पार्क चौकी पुलिस ने बेहतरीन अंतर्राज्यीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक 14 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को पंजाब के जीरकपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 16 वर्षीय किशोर को भी पकड़ लिया है। इस सफल ऑपरेशन से एक बार फिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता साबित हुई है।

मामले की पृष्ठभूमि और पुलिस टीम :

गत 5 सितंबर 2026 को थाना भारत नगर में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला (FIR No. 457/26) दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगम पार्क चौकी प्रभारी एसआई राजेश पिलानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई नवीन और एचसी मनीष शामिल रहे। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव और एसीपी अशोक विहार आकाश रावत के मार्गदर्शन तथा भारत नगर एसएचओ इंस्पेक्टर राम किशोर के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

तकनीकी निगरानी और अंतर्राज्यीय दबिश :

पुलिस टीम ने मामले की तह तक जाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया। दिल्ली के कई ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी सर्विलांस व मानवीय सूत्रों की मदद ली गई। लगातार किए गए मैदानी प्रयासों के बाद जब पुख्ता सुराग हाथ लगे, तो पुलिस टीम ने तुरंत पंजाब के जीरकपुर के लिए कूच किया।

जीरकपुर में सुनियोजित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला और आरोपी किशोर को दबोच लिया। बालिका को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया जा रहा है और कानून के मुताबिक सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

इनसे संबंधितcrimerescuedelhi policebharat nagarsangam parkminor recoveredinterstate operationnorth west district
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप2.5 हज़ार

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में 22 वर्षीय युवती ने पूर्व साथी पर मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी का आरोप लगाया है।

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज336

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

हजरत निजामुद्दीन इलाके में मारपीट और गोलीबारी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।