Outer North Delhi | त्योहारों से पहले दिल्ली में 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
-दो वाहनों और अलीपुर के गोदाम से बड़ी बरामदगी, पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की तलाश में

- राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,101 किलो पटाखे बरामद किए हैं। Outer-North District की AHTU टीम ने यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 को मिली सूचना के आधार पर की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरियाणा से बड़ी मात्रा में पटाखे UER-II, बवाना के रास्ते दिल्ली लाए जा रहे हैं।
दो वाहनों से 1,350 किलो पटाखे सूचना के बाद पुलिस टीम ने निगरानी कर दो Tata Ace वाहनों को रोका। तलाशी में करीब 1,350 किलो पटाखे बरामद हुए और दोनों चालकों अमित गुप्ता (42) तथा सुनील (42) को पकड़ा गया।
इसके बाद पुलिस ने पटाखों के स्रोत और संभावित स्टोरेज पॉइंट की जांच शुरू की। जांच के दौरान ZMH चौक, जीत फार्म हाउस के पास, अलीपुर में एक गोदाम का पता चला। वहां छापेमारी में 751 किलो अतिरिक्त पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मनोज कुमार (34), निवासी तिलक नगर को पकड़ा। इस तरह दो वाहनों और गोदाम से कुल 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद हुए।
बड़ी बरामदगी ने बढ़ाई चिंता त्योहारों से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों की बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। करीब 2.1 टन पटाखों की यह खेप अगर दिल्ली के बाजारों या आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाती, तो अवैध भंडारण, परिवहन और आग जैसी दुर्घटनाओं के लिहाज से गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
लेकिन इस कार्रवाई के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हुआ है—आखिर इतनी बड़ी खेप दिल्ली तक पहुंची कैसे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था? अब पुलिस का फोकस इसी नेटवर्क तक पहुंचने पर है। FIR दर्ज, सप्लाई चेन की जांच जारी मामले में FIR नंबर 549/26, दिनांक 02.10.2026, धारा 223(b)/3(5) BNS और Explosives Act की धारा 9(b) के तहत PS NIA में दर्ज की गई है।
पुलिस अब पटाखों के स्रोत, खरीद, मालिकाना हक, संभावित गंतव्य और सप्लाई-डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है। अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस की अपील दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखे न खरीदें, न स्टोर करें और न ही उनका परिवहन करें। अवैध भंडारण या परिवहन की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गई है। त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। एक बड़ी खेप जरूर पकड़ी गई है, लेकिन अब असली चुनौती यह पता लगाना है कि 2,101 किलो पटाखों के पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है और दिल्ली में ऐसी और कितनी खेप पहुंचने वाली थीं।

लेखक




टिप्पणियाँ
0