सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसईवजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंतानोएडा से सटे गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर रेस्टोरेंट में बैठे दो युवकों को पीटा, केस दर्जपानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसाबाहरी दिल्ली के रणहौला में खुले सीवर में गिरा चार साल का मासूम, तलाश में जुटी एनडीआरएफग्रेटर नोएडा में अथॉरिटी की सुस्ती का फायदा उठा रहे कॉलोनाइजर, सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खतरा

उत्तम नगर से डाबड़ी मोड़ के बीच पंखा रोड पर बनेंगे दो फुट ओवर ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

पंखा रोड पर पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो नए फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
22 अगस्त 2026 · 4:20 am2.3 हज़ार व्यूज़
उत्तम नगर से डाबड़ी मोड़ के बीच पंखा रोड पर बनेंगे दो फुट ओवर ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
उत्तम नगर से डाबड़ी मोड़ के बीच पंखा रोड पर बनेंगे दो फुट ओवर ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत — Navbharat Times

पश्चिमी दिल्ली में उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से डाबड़ी मोड़ के बीच पंखा रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को जल्द ही जाम से राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस करीब ढाई किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को जाम मुक्त करने के मकसद से दो नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना तैयार की है।

विभाग के अनुसार, पहला एफओबी जनकपुरी ए-2 ब्लॉक के पास पंखा रोड और मेजर दीपक त्यागी टी-जंक्शन पर बनाया जाएगा। वहीं दूसरा एफओबी पंखा रोड-लाल साई मार्ग टी-जंक्शन पर माता चनन देवी अस्पताल के समीप बनेगा। इन दोनों प्रमुख जगहों पर एफओबी बनने से राहगीरों को सड़क पार करने में आसानी होगी।

PWD अधिकारियों ने बताया कि उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से डाबड़ी मोड़ के बीच के ढाई किलोमीटर के दायरे में तीन बड़े टी-जंक्शन आते हैं। दोनों रेड लाइट जंक्शनों पर भारी संख्या में लोग पैदल सड़क पार करते हैं। इस वजह से उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम जाती है।

पैदल यात्रियों के दबाव के चलते पीक आवर्स के दौरान इस सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। एफओबी बनने के बाद पैदल यात्री बिना किसी खतरे और रुकावट के सड़क पार कर सकेंगे, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चल सकेगा।

पंखा रोड के अलावा बादली-बवाना रोड पर शाहबाद डेयरी के पास भी एक एफओबी निर्माण की योजना शामिल की गई है। इस तरह कुल तीन स्थानों पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है, जिससे विभिन्न इलाकों में कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सुधार होगा।

परियोजना के तहत तीनों जगहों पर एफओबी निर्माण के लिए कुल 11.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें से पंखा रोड पर दोनों एफओबी के निर्माण पर करीब 7.45 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi TrafficPankha RoadPWD DelhiFoot Over BridgeUttam Nagar
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसई236

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात: सीएसई

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के विश्लेषण के मुताबिक इस साल शुरुआती सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में पीएम 2.5 का स्तर तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

वजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंता293

वजीराबाद और सोनिया विहार के बीच यमुना डूब क्षेत्र में सड़क विस्तार की तैयारी, पर्यावरणविदों ने जताई चिंता

ट्रांस-यमुना में कनेक्टिविटी और प्रस्तावित फेरी परिसर तक पहुंच सुधारने के लिए सिंचाई विभाग ने व्यवहार्यता अध्ययन शुरू किया है।

पानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसा324

पानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में घरों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, टला बड़ा हादसा

पानीपत की ज्योति नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह 220 केवी की बिजली लाइन टूटकर छतों पर गिर गई, गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे।