सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
संस्कारों और सम्मान से संवरती सुरक्षा: आउटर नॉर्थ पुलिस ने बुजुर्गों का बढ़ाया मानग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोपनई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 इनामी शूटर गोली लगने से ढेर/घायलनिजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिजसोनीपत में ट्रैक्टर लोन की किस्त हड़पने वाला फाइनेंस कंपनी कर्मी गिरफ्तार, किसान से लिए थे 85 हजार रुपयेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिर्फ कंपनियों का नियंत्रण काफी नहीं, बने कड़ा सरकारी कानून: बिल गेट्स
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद

- गुप्त सूचना और तकनीकी मदद से हुई गिरफ्तारी

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
शेयर
12 सितंबर 2026 · 7:24 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:24 amNorth west Delhi
दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद
दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी में आरिफ हत्याकांड के तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, हथियार बरामद — Delhi darpan

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो नई

दिल्ली ,उत्तर-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने जहांगीर पुरी इलाके में आरिफ की निर्मम हत्या के मामले में वांछित तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि इनमें से दो आरोपी थाना आदर्श नगर में दर्ज आलम की हालिया हत्या के मामले में भी वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है।

गुप्त सूचना और तकनीकी मदद से हुई गिरफ्तारी :

पुलिस के अनुसार, डीसीपी उत्तर-पश्चिम जिला आकांक्षा यादव, आईपीएस के मार्गदर्शन और एसीपी ऑपरेशंस रंजीत ढाका के समग्र पर्यवेक्षण में स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एसआई रोहित, एसआई आकाश, एएसआई देवेंद्र दहिया, एएसआई मनोज खोखर, एएसआई सोमवीर, एचसी नरसी राम, एचसी दिनेश, एचसी जोगेंद्र, एचसी राजीव और सीटी प्रवीण शामिल थे।

दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना जहांगीर पुरी में हत्या का मामला (FIR No. 460/26, धारा 103(1)/3(5) BNS) दर्ज किया गया था। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर 11 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण : -विशाल उर्फ विशु (पुत्र मदन शाह, निवासी- समता विहार, मुकुंदपुर, दिल्ली, उम्र- 22 वर्ष) - पूर्व में झपटमारी के 1 मामले में संलिप्त। -सरताज उर्फ अली (पुत्र मोहम्मद कल्लन, निवासी- जहांगीर पुरी, दिल्ली, उम्र- 22 वर्ष) - पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट और झपटमारी के 4 मामलों में संलिप्त। -परवेज उर्फ दानिश खान (पुत्र रफीक अहमद, निवासी- स्वरूप नगर, दिल्ली, उम्र- 28 वर्ष) - पूर्व में आर्म्स एक्ट के 1 मामले में संलिप्त।

आपराधिक इतिहास और बरामदगी :

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जहांगीर पुरी के आरिफ हत्याकांड के साथ-साथ आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुए आलम हत्याकांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी सरताज की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्तौल (सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल) बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी आदतन और सक्रिय अपराधी हैं, जो पहले भी हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य आपराधिक लिंक खंगालने में जुटी है।

इनसे संबंधितcrimearrestdelhi policespecial staffjahangirpuriarif murder casenorth west districtweapons recovery
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप2.5 हज़ार

ग्रेटर कैलाश 2: पूर्व साथी पर घर में घुसकर युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में 22 वर्षीय युवती ने पूर्व साथी पर मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी का आरोप लगाया है।

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज336

निजामुद्दीन गोलीबारी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी मोहम्मद शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

हजरत निजामुद्दीन इलाके में मारपीट और गोलीबारी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।