दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से एक सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में कुछ युवक और महिलाएं एक युवक को घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उस पर चाकू से भी हमला किया गया।
घटना त्रिलोकपुरी के दो ब्लॉक की बताई जा रही है। घायल युवक सुरेंद्र सिंह के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा।
सुरेंद्र का आरोप है कि विवाद की वजह उसके रिश्तेदार की लव मैरिज है। उसके अनुसार, लड़की के परिजनों को शक था कि उसे दोनों के ठिकाने की जानकारी है। जब उसने जानकारी होने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला किया गया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
